WomenMentalHealth : Good Girl Syndrome बन रही महिलाओं के तनाव की वजह :- कोई मेरे बारे में क्या सोचेगा? कहीं मेरी इस आदत से कोई नाराज तो नहीं हो जाएगा? अगर आप भी खुद से भी यही सवाल करते हैं और अपनी परेशानी छिपाकर दूसरों की खुशी का ध्यान रखते हैं तो हो सकता है कि आप Good Girl Syndrome यानी गुड गर्ल सिंड्रोम के पैटर्न से गुजर रहे हों. अक्सर महिलाओं को बचपन से ही समझाया जाता है कि उन्हें शांत, समझदार, विनम्र और दूसरों की बात मानने वाला होना चाहिए. उन्हें परिवार की इज्जत बनाए रखने, सबका ख्याल रखने और किसी को नाराज न करने की सीख दी जाती है।
धीरे-धीरे ये बातें उनकी आदतों का हिस्सा बन सकती हैं. कई बार महिलाएं दूसरों को खुश रखने के चक्कर में अपनी जरूरतों, इच्छाओं और इमोशन को नजरअंदाज करने लगती हैं. शुरुआत में ऐसा करना नॉर्मल लगता है, लेकिन आगे जाकर दिमाग पर काफी असर डालता है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह बीमारी महिलाओं के दिमाग पर काफी असर डालती है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि Good Girl Syndrome क्या है और इसके लक्षण क्या हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
क्या होता है गुड गर्ल सिंड्रोम?
गुड गर्ल सिंड्रोम कोई मेडिकल या मनोवैज्ञानिक बीमारी नहीं है, बल्कि एक ऐसा पैटर्न है जिसमें इंसान दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने और उन्हें खुश रखने के लिए अपनी जरूरतों को पीछे कर देता है. इस पैटर्न में इंसान को लगता है कि उसे हर समय अच्छा, मददगार और दूसरों के लिए मौजूद रहना है. वह किसी को मना करने, अपनी राय रखने या कुछ भी बुरा बोलने से बचते हैं. महिलाओं में यह बिहेवियर कई बार बचपन से मिली सीख या माहौल से होता है।
महिलाओं में गुड गर्ल सिंड्रोम के शुरुआती लक्षण
अगर किसी महिला में बार-बार नीचे बताए गए संकेत दिखाई देते है तो यह गुड गर्ल सिंड्रोम के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. इन संकेतों को नजरअंदाज करना मुश्किल हो सकता है।
खुश रखने की कोशिश करना
ऐसी महिलाएं अक्सर चाहती हैं कि उनके आसपास मौजूद हर इंसान उनसे खुश रहे. वे दूसरों की नाराजगी से बचने के लिए अपनी पसंद और जरूरतों को पीछे कर देती हैं. कई बार ऐसा करते हुए वे खुद दिमागी बीमारी का शिकार हो जाती हैं।
ना कहने में परेशानी होना
कुछ महिलाओं को ना कहने में परेशानी होती है, फिर चाहे काम न करने का मन हो, वक्त की कमी हो या खुद की तबीयत ठीक न हो, फिर भी वे दूसरों को मना नहीं कर पाती हैं. उन्हें लगता है कि मना करने से सामने वाला बुरा मान जाएगा।
परफेक्ट बनने का स्ट्रेस होना
ऐसी महिलाओं को लगता है कि उन्हें हर रोल में बिल्कुल परफेक्ट बैठना है. फिर चाहे वे बेटी हों, बीवी हो, मां हो, बहू या फिर प्रोफेशनल हो. उन्हें हर जगह दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने की चाह होती है ।
तारीफ सुनने की आदत होना
कई बार ऐसी महिलाएं अपनी काबिलियत का अंदाजा दूसरों की तारीफ से लगाती हैं. अगर कोई उनकी तारीफ नहीं करता या उनके काम को जरूरी ना समझना भी इस चीज को इफेक्ट करता है।
महिलाओं में यह बीमारी कई कारणों से हो सकती है जैसे बचपन का माहौल, पारिवारिक और सामाजिक सोच पर निर्भर करता है।
बचपन से मिली परवरिश- कई लड़कियों को बचपन से सिखाया जाता है कि उन्हें ज्यादा बहस नहीं करनी चाहिए, बड़ों की हर बात माननी चाहिए और हमेशा प्यार से रहना चाहिए. धीरे-धीरे वे अपनी इच्छाओं से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचता है।
समाज की उम्मीदें- समाज में महिलाओं से अक्सर दूसरों की देखभाल करने की उम्मीद की जाती है. कई बार अपनी जरूरतों पर ध्यान न देकर दूसरों के बारे में सोचा जाता है।
रिजेक्शन का डर- कुछ महिलाओं को डर रहता है कि अगर उन्होंने किसी की बात नहीं मानी, तो लोग उनसे दूरी बना लेंगे या उन्हें पसंद करना बंद कर देंगे. इसी डर से वे हर किसी को खुश रखने की कोशिश करती हैं।
अगर आपको लगता है कि आप भी दूसरों को खुश रखने के चक्कर में खुद को नजरअंदाज कर रहे हैं तो कुछ छोटी आदतों में बदलाव करके शुरुआत कर सकते हैं. हर किसी की मदद करना आपकी जिम्मेदारी नहीं है. अगर आपके पास समय नहीं है तो न करना सीख जाएं. दूसरों की देखभाल के साथ-साथ खुद के लिए भी समय निकालें. अपनी पसंद का काम करें, आराम करें और अपने इमोशन को समझें. कभी भी खुद को नजरअंदाज न करें और अपने इमोशन को समझें. अगर कोई आपको बुरा बोले तो उसे ज्यादा बोलने का मौका न दें।



