AIgeneratedAudio : गट्टू कंट्रोवर्सी, सुरेश राठौर ने ऑडियो को बताया AI :- बीते कुछ दिनों से सुरेश राठौर का नाम उत्तराखंड की सियासत में चर्चाओं में है. चर्चाओं का कारण सुरेश राठौर की कथित पत्नी का वायरल वीडियो है. जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम के साथ ही दूसरे कई सनसनीखेज खुलासे सुरेश राठौर की कथित पत्नी ने किये हैं. इन खुलासों के बाद प्रदेश की पॉलिटिक्स में हड़कंप मचा हुआ है. अब सुरेश राठौर ने खुद सामने आकर कथित पत्नी के आरोपों पर जवाब दिया है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
सुरेश राठौर ने हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि एआई से उनकी ऑडियो जनरेट कर उनकी छवि को बदनाम किया जा रहा है. षडयंत्र के तहत भारतीय जनता के पार्टी के नेताओं को बदनाम किया जा रहा है. उन्होंने इसमें कांग्रेस के शामिल होने का भी आरोप लगाया. देवपुरा स्थित प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुरेश राठौर ने कहा गैरकानूनी तरीके से उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में जो आवाज उनकी सुनाई दे रही है उन्होंने इसे एआई से जेनरेटेट बताया है।
सुरेश राठौर ने कहा उन्होंने अंकिता भंडारी को लेकर आज तक कोई बात नहीं की. उनकी कथित पत्नी पिछले दो सालों से उनके खिलाफ साजिश रच रही है. अब उसने उत्तराखंड के बेटी अंकिता भंडारी का नाम जोड़कर फर्जी ऑडियो वायरल किया है. ऐसा कृत्य करके उसने भाजपा के नेताओं को बदनाम करने की साजिश और षडयंत्र रचा है. इसलिए वे कथित पत्नी के मोबाइल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच की मांग करते हैं.वहीं, कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर सुरेश राठौर ने कहा कांग्रेस इसका राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
उन्होंने कहा अंकिता भंडारी केस में कोर्ट ने फैसला दे दिया है. कांग्रेस जैसा राजनीतिक दल एक महिला के साथ मिलकर एआई से फर्जी ऑडियो बनवाकर गलत काम कर रही है. वे इसकी कड़ी निंदा करते हैं. किसी भी पार्टी को इस तरह के कृत्य नहीं करने चाहिए. सुरेश राठौक ने कहा जिस महिला ने ये वीडियो वायरल किये हैं वो उनकी पत्नी नहीं है. वो उत्तराखंड के अंदर षडयंत्र करके सनसनी फैलाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा उत्तराखंड में आग लगाने वाले को किसी भी रूप में वो बर्दाश्त नहीं करेंगे. सुरेश राठौर ने कहा ऐसी महिला के खिलाफ कड़ी से कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए. उसके ऊपर चल रहे अन्य मुकदमों की भी जांच कर कर उसे जेल भेजना चाहिए।

