By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: WinterSportsAuli : 2030 कॉमनवेल्थ में लहराएगा गढ़वाल का परचम – बलूनी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > WinterSportsAuli : 2030 कॉमनवेल्थ में लहराएगा गढ़वाल का परचम – बलूनी
पौड़ी गढ़वाल

WinterSportsAuli : 2030 कॉमनवेल्थ में लहराएगा गढ़वाल का परचम – बलूनी

भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का खेलों को लेकर एक अलग और दूरदर्शी विजन है.

admin
Last updated: 2025/12/26 at 10:55 AM
admin
Share
4 Min Read
WinterSportsAuli
WinterSportsAuli 2030 कॉमनवेल्थ में लहराएगा गढ़वाल का परचम - बलूनी
SHARE
Highlights
  • उन्होंने कहा है कि आने वाले कॉमनवेल्थ खेलों में भारत की मजबूत भागीदारी होगी और जिस तरह से ओलंपिक की बिल्डिंग तैयार की गई है.
  • अनिल बलूनी ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा में खेलों के विकास के लिए सभी आवश्यक कार्य किए जाएंगे.
  • गढ़वाल सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन स्वयं केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुखभाई मांडविया ने किया था और उन्होंने यहाँ स्पोर्ट्स इंफ़्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए कई बातें भी कही थी.

WinterSportsAuli : 2030 कॉमनवेल्थ में लहराएगा गढ़वाल का परचम  :-  गढ़वाल सांसद खेल महोत्सव के समापन में सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र ने खेलों में अभूतपूर्व भागीदारी दर्ज की है, जहां 13,500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया जो सुदूर पहाड़ के लिए एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य की बात है कि यहां टीम ने मिलकर जिस समर्पण और मेहनत के साथ काम किया, उसका परिणाम पूरे उत्तराखंड में सबसे अधिक भागीदारी के रूप में सामने आया। हमने इस बार पिट्ठू को भी खेल में शामिल किया ताकि इस पारंपरिक खेल को पहचान और मान्यता मिले।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का खेलों को लेकर एक अलग और दूरदर्शी विजन है। उन्होंने कहा है कि आने वाले कॉमनवेल्थ खेलों में भारत की मजबूत भागीदारी होगी और जिस तरह से ओलंपिक की बिल्डिंग तैयार की गई है, उससे यह स्पष्ट होता है कि सौभाग्य से ओलंपिक खेल का आयोजन भी भारत को मिलने वाले हैं। इसलिए यहां बैठे बच्चों को अभी से कॉमनवेल्थ खेलों और आने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी करनी चाहिए।

अनिल बलूनी ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा में खेलों के विकास के लिए सभी आवश्यक कार्य किए जाएंगे। गढ़वाल सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन स्वयं केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुखभाई मांडविया ने किया था और उन्होंने यहाँ स्पोर्ट्स इंफ़्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए कई बातें भी कही थी। ज्योतिर्मठ में मिनी स्टेडियम एवं सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है और सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण के लिए ₹9.5 करोड़ की राशि भी जारी कर दी गई है। औली को विंटर स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा और पूरे गढ़वाल को खेल के क्षेत्र में पूरे विश्व के मानचित्र पर लाने का काम हम करेंगे।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

बलूनी ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अत्यंत मेहनत और समर्पण के साथ खेलों में भाग लिया है और वह सभी को यह विश्वास दिलाते हैं कि यहां बैठे जितने भी बच्चे तैयारी करना चाहते हैं और नियमित रूप से खेलों में हिस्सा ले रहे हैं, उनमें छिपी प्रतिभा को चरणबद्ध तरीके से निखारा जाएगा।

जो बच्चे कॉमनवेल्थ खेलों, आने वाले एशियन गेम्स और ओलंपिक खेलों के लिए तैयारी करने की क्षमता रखते हैं, उनमें से 15 से 20 प्रतिभाशाली बच्चों का चयन किया जाएगा। इन बच्चों की ट्रेनिंग केवल देश में ही नहीं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर विदेशों में भी कराई जाएगी और उनकी पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाएगी। मेरा लक्ष्य है कि वर्ष 2030 में गुजरात में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों में गढ़वाल लोकसभा का परचम जरूर लहराए और इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में पदक देश के नाम आएं। इसके लिए खिलाड़ियों की तैयारी, प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के लिए जो भी संभव होगा, वह सब किया जाएगा।

You Might Also Like

UttarakhandTrekking : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला

ChardhamYatra2026 : इस बार चारधाम यात्रा बदलेंगी कई व्यवस्थाएं

BadDreamsVitamin : किस विटामिन की कमी से आते हैं बुरे सपने ?

HeavyRainAlert : सावधान ! आंधी और बारिश का अलर्ट !

BhoothBangla : क्या आप चोमू पैलेस में एक रात गुजारेंगे ?

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #OlympicsIndia, #PauriGarhwal, #UttarakhandAthletes, #UttarakhandSports, #YouthSportsIndia, AnilBaluni, AsianGamesPreparation, AuliWinterHub, CommonwealthGames2030, CommonwealthIndia, CommonwealthPreparation, FutureOlympiansIndia, GarhwalAthletes, GarhwalLokSabha, GarhwalMP, GarhwalRecordParticipation, GarhwalShinesInSports, GarhwalSportsFestival, GarhwalTalent2025, IndianAthletesTraining, IndianSportsDevelopment, IndianSportsVision, khojinarad, ManukhMandaviya, MiniStadiumJyotirmath, NarendraModiSportsVision, PithuTraditionalGame, SportsFacilitiesIndia, SportsInfrastructureIndia, SportsInUttarakhand, SyntheticAthleticsTrack, uttarakhand, WinterSportsAuli

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 26, 2025 December 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article HarishRawatProtest HarishRawatProtest : हरीश रावत ने भाजपा मुख्यालय पर किया हल्लाबोल
Next Article Nainital Winter Carnival Nainital Winter Carnival : नैनीताल कार्निवल ने टूरिस्टों से की मस्ती

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandTrekking
UttarakhandTrekking : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 21, 2026
ChardhamYatra2026
ChardhamYatra2026 : इस बार चारधाम यात्रा बदलेंगी कई व्यवस्थाएं
उत्तराखण्ड April 21, 2026
BadDreamsVitamin
BadDreamsVitamin : किस विटामिन की कमी से आते हैं बुरे सपने ?
हेल्थ April 21, 2026
HeavyRainAlert
HeavyRainAlert : सावधान ! आंधी और बारिश का अलर्ट !
उत्तराखण्ड April 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?