HighBPControl : जानिए हाई BP के मरीजों के लिए कौन-सी सब्जी, फल और आटा है सबसे बेस्ट? :- आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और स्ट्रेस के कारण High BP या हाइपरटेंशन एक बहुत ही आम समस्या बन गई है। जब बात हाई बीपी को कंट्रोल करने की आती है, तो दवाइयों के साथ-साथ हमारी डाइट का सही होना बहुत जरूरी है। अगर आप भी हाई बीपी की समस्या से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है।
आपके ब्लड प्रेशर को नेचुरली कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं सब्जी से लेकर फ्रूट्स और नट्स तक, आखिर क्या हैं वो ‘सुपरफूड्स’ जिन्हें आपको अपनी थाली का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
अलसी के बीज : अलसी के छोटे-छोटे बीजों में सेहत का बड़ा खजाना छिपा है। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रोजाना एक चम्मच भुने हुए अलसी के बीज खाने से नसों में खून का बहाव बेहतर होता है और बीपी कंट्रोल में रहता है।
बादाम : बादाम सिर्फ दिमाग ही तेज नहीं करता, बल्कि आपके दिल का भी ख्याल रखता है। इसमें हेल्दी फैट्स और मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में बहुत असरदार साबित होता है। रात में भीगे हुए 4-5 बादाम सुबह छीलकर खाना सबसे अच्छा तरीका है।
करेला : अक्सर कड़वे स्वाद के कारण लोग करेले से दूर भागते हैं, लेकिन यह सब्जी हाई बीपी के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। करेले में मौजूद खास पोषक तत्व न सिर्फ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं, बल्कि ये आपके ब्लड शुगर को भी संतुलित करने में मदद करते हैं।
अमरूद : जानकारी के मुताबिक, फलों में अमरूद हाई बीपी के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। अमरूद में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन सी होता है। पोटैशियम हमारे शरीर में सोडियम के बुरे असर को कम करता है, जिससे ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है और दिल तंदुरुस्त रहता है।
जौ का आटा : हम रोजाना गेहूं के आटे की रोटियां खाते हैं, लेकिन अगर आपको हाई बीपी है, तो अपनी डाइट में ‘जौ के आटे’ को शामिल करें। जौ का आटा फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को कंट्रोल में रखने के साथ-साथ आपकी ब्लड वेसल्स को भी हेल्दी रखता है।
इन सभी चीजों के अलावा, मेथी दाने का पानी। रात को एक गिलास पानी में आधा चम्मच मेथी दाना भिगो दें और सुबह खाली पेट उस पानी को पी लें। यह छोटा-सा काम आपके बीपी और शुगर दोनों को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने में मदद करेगा।

