By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: तीर्थ पुरोहितों का आमरण अनशन आज से शुरू, केदारनाथ में भू-स्वामित्व के मुद्दे पर होगा महापंचायत का समर्थन
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > तीर्थ पुरोहितों का आमरण अनशन आज से शुरू, केदारनाथ में भू-स्वामित्व के मुद्दे पर होगा महापंचायत का समर्थन
उत्तराखण्ड

तीर्थ पुरोहितों का आमरण अनशन आज से शुरू, केदारनाथ में भू-स्वामित्व के मुद्दे पर होगा महापंचायत का समर्थन

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:06 PM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

आज से केदारनाथ धाम में चार सूत्रीय मांगों को लेकर तीर्थ पुरोहितों का आमरण अनशन हुआ शुरू।

जानकारी के अनुसार, इस आंदोलन का समर्थन उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने दिया है, और वह कहते हैं कि यदि सरकार उनकी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई नहीं करती है, तो वे चारों धामों में प्रदर्शन करेंगे।

आज से केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों का आमरण अनशन शुरू हो गया है। इस आंदोलन का मुख्य मुद्दा है भू-स्वामित्व, जिसमें तीर्थ पुरोहित सरकार से केदारनाथ धाम के भूमि स्वामित्व की मांग कर रहे हैं।

रविवार को दूसरे दिन भी तीर्थ पुरोहित मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे। हालांकि बाजार समेत होटल और लाज खुलने से तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली।

केदारसभा के आह्वान पर केदारपुरी में 24 घंटे से बंद प्रतिष्ठानों को रविवार को खोल दिया गया। इस दौरान धरने पर बैठे तीर्थ पुरोहित एवं स्थानीय निवासियों ने आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि केदारनाथ आपदा को 10 वर्ष बीतने के बावजूद अभी तक उन्हें भू स्वामित्व नहीं मिला है। जबकि, ध्वस्त भवनों को लेकर भी सरकार गंभीर नहीं है। धाम में बिना तीर्थ पुरोहितों को विश्वास में लिए भवनों से छेड़छाड़ की जा रही है।

केदारनाथ धाम में वर्ष 2013 की आपदा में बहे भवनों के स्थान पर जो निर्माण हुए वे भवन उन्हें सौंपे जाएं।

कहा कि केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर सरकार को अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। इसके साथ ही तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में लगी सोने की परत की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी दोहराई।

आज केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, मंत्री अंकित सेमवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, सदस्य प्रदीप शुक्ला एवं पंकज शुक्ला आमरण अनशन पर बैठेंगे।

वहीं दूसरी ओर चार सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा केदार सभा के आंदोलन को उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

अगर सरकार शीघ्र तीर्थपुरोहितों की मांगों पर आवश्यक कार्रवाई नहीं करती है, तो महापंचायत चारों धामों में प्रदर्शन करेगी।

चारधाम तीर्थ महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बयान में कहा कि केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित पिछले 10 वर्षों से अपने पुनर्स्थापन की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है।

महापंचायत अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा अगर केदारसभा के तीर्थ पुरोहितों की चार सूत्र मांगों को जल्दी पूरा नहीं किया गया तो चारों धामों में आंदोलन किया जाएगा।

रात्रि को तीर्थ यात्रियों ने झेली दिक्कत शनिवार को केदारनाथ धाम में बाजार के साथ होटल-लाज बंद होने से तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

हालांकि बदरी-केदार मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से किसी तरह तीर्थ यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई।

बीकेटीसी देर रात तक तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराती रही। हालांकि तीर्थ यात्रियों की ओर से नाराजगी भी जताई गई।

धरना देने वालों में केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, मंत्री अंकित सेमवाल, संतोष त्रिवेदी, पंकज शुक्ला, संदीप सेमवाल, विजेंद्र शर्मा, उमेश चंद्र पोस्ती, चिमनलाल शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, अरविंद शुक्ला, अनुराग शुक्ला, आशीष शुक्ला समेत बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे

You Might Also Like

EVMSecurity : ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही न हो – अंशुल सिंह , डीएम

KumbhMela2027 : कुम्भ आयोजन में कोई लापरवाही न हो – मुख्य सचिव

UttarakhandNews : नौकरी मांगना नहीं, देना है  – मुख्यमंत्री 

HaridwarNews : भाजपा विधायक से गुहार लगाने धरने पर बैठी भाजपा नेता !

UttarakhandNews : सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 September 18, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article “स्वच्छता लीग मैराथन: प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर सीएम ने युवाओं के साथ लगाई दौड”
Next Article “कांग्रेस विधायक के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज”

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

GSTCouncil
GSTCouncil : GST अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म
राष्ट्रीय October 9, 2026
EVMSecurity
EVMSecurity : ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही न हो – अंशुल सिंह , डीएम
उत्तराखण्ड October 9, 2026
KumbhMela2027
KumbhMela2027 : कुम्भ आयोजन में कोई लापरवाही न हो – मुख्य सचिव
उत्तराखण्ड October 9, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : नौकरी मांगना नहीं, देना है  – मुख्यमंत्री 
देहरादून October 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?