By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: बिना पंजीकरण यात्रा कर रहे यात्री वाहनों की केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर एंट्री रहेगी बन्द…
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > बिना पंजीकरण यात्रा कर रहे यात्री वाहनों की केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर एंट्री रहेगी बन्द…
देहरादून

बिना पंजीकरण यात्रा कर रहे यात्री वाहनों की केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर एंट्री रहेगी बन्द…

admin
Last updated: 2024/05/17 at 12:07 PM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु एवं यात्री वाहन आ रहे हैं। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से लेकर आतिथि तक यानि पहले 07 दिनों में एक लाख अस्सी हजार से अधिक यात्री केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं व अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम सहित, पैदल मार्ग एव रास्ते में हैं।

बताते चलें कि केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर रुकने की एक निश्चित क्षमता है। जनपद में स्थित पार्किंगों की भी एक निश्चित क्षमता है।

सबसे बड़ी बात कि सीतापुर व सोनप्रयाग स्थित पार्किंगों में किसी वाहन की एन्ट्री हो जाने के उपरान्त वाहन तीन दिन तक पार्किंग में ही रहता है।

पार्किंग की एक निश्चित क्षमता होने तथा इससे निकासी काफी कम होने व बाहर से अत्यधिक संख्या में वाहनों के आने से यात्रा मार्ग पर अत्यधिक दबाव बढ़ रहा है।

वाहनों के दबाव को कम किये जाने हेतु जनपद की चौकी जवाड़ी बाई पास पर बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

बद्रीनाथ धाम की तरफ जा रहे वाहनों को मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग होते हुए जाने दिया जा रहा है, केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले वाहनों में निर्धारित तिथि का पंजीकरण होने पर ही यात्रियों/वाहनों को जाने दिया जा रहा है।

कतिपय यात्री वाहन बिना पंजीकरण के ही जनपद में आ रहे हैं ऐसे वाहनों की जनपद के केदारनाथ धाम के लिए एन्ट्री बिल्कुल बन्द कर दी गयी है तथा पंजीकरण के उपरान्त निर्धारित तिथि को ही केदारनाथ धाम यात्रा पर आने के लिए बताया जा रहा है।

स्वयं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने गत दिवस एवं आज भी चौकी जवाड़ी पर बनायी गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर पुलिस के स्तर से यातायात को नियंत्रित करते हुए सीतापुर व सोनप्रयाग की ओर छोड़ा जा रहा है।

तिलवाड़ा, काकड़ागाड़, नारायणकोटि, दगड़्या बैरियर (फाटा) शेरसी में स्थापित अस्थायी बैरियरों पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सीतापुर व सोनप्रयाग पार्किंग से हो रही निकासी के क्रम में इन स्थानों से वाहन आगे की ओर भेजे जा रहे हैं।

सीतापुर व सोनप्रयाग पहुंचे यात्रियों को शटल पार्किंग सोनप्रयाग तक भेजे जाने हेतु कतारबद्ध करते हुए शटल सेवा के माध्यम से गौरीकुण्ड व तदोपरान्त यात्रियों की सुविधानुसार, पैदल, डण्डी-कण्डी या घोड़े-खच्चर की सहायता से केदारनाथ धाम भेजा जा रहा है।

केदारनाथ धाम में मन्दिर दर्शन हेतु पंक्तिबद्ध कराकर मन्दिर दर्शन कराये जा रहे हैं।

जनपद पुलिस केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है व जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों से अपील है कि वे अपना पंजीकरण करने के उपरान्त ही श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आयें व पुलिस प्रशासन द्वारा बनायी जा रही व्यवस्थाओं में सहयोग करें।

ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल व प्रशासन के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगा। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।

You Might Also Like

DehradunMurder : तिब्बती मार्किट में युवक की गोली मारकर हत्या

UttarakhandSchools : उत्तराखंड के जर्जर विद्यालयों के आएंगे अच्छे दिन !

HaridwarRudkiMahayojna2041 : हरिद्वार एवं रुड़की महायोजना–2041 पर सचिव आवास ने किया मंथन

UttarakhandNews : सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है – रेखा आर्य

Jan-JanKiSarkar : “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना मददगार

TAGGED: #narendra modi, #pushkarsinghdhami, #viralnews, CharDhamYatra 2024, khoji narad, todayupdate, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 17, 2024 May 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्लास्टिक फ्री श्री केदारनाथ की दिशा में बढे कदम,, दो प्लास्टिक वेंडिंग मशीन यात्रा मार्ग पर की गई स्थापित…
Next Article महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग,,,उत्तराखण्ड जेंडर रिस्पोंसिव बजटिंग प्लानिंग एवं जेडर बजट स्टेटमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित…

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ZeroTicket27Years
ZeroTicket27Years : यहां सिर्फ ‘पितरों’ के लिए रुकती हैं ट्रेनें! 27 साल से नहीं बिका एक भी टिकट!
राष्ट्रीय February 11, 2026
DehradunMurder
DehradunMurder : तिब्बती मार्किट में युवक की गोली मारकर हत्या
देहरादून February 11, 2026
UttarakhandSchools
UttarakhandSchools : उत्तराखंड के जर्जर विद्यालयों के आएंगे अच्छे दिन !
उत्तराखण्ड February 11, 2026
ProfessionalMD
ProfessionalMD : सहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडीः डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून February 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?