By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश 1
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: भारत का पहला ‘फ्रोजन जू’ , जानिए खासियत
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • बॉलीवुड
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > बंगाल > भारत का पहला ‘फ्रोजन जू’ , जानिए खासियत
India

भारत का पहला ‘फ्रोजन जू’ , जानिए खासियत

भारत का पहला ‘फ्रोजन जू’! जानिए इसकी अनोखी खासियत.

admin
Last updated: 2025/03/18 at 6:02 AM
admin
Share
4 Min Read
फ्रोजन जू
फ्रोजन जू
SHARE
Highlights
  • फ्रोजन जू का रोमांच, देखिए कैसे!
  • भारत का पहला फ्रोजन जू खुला!
  • फ्रोजन जू में दिखेंगे दुर्लभ जानवर!

भारत का पहला ‘फ्रोजन जू’ , जानिए खासियत :  दार्जिलिंग में पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क भारत का पहला ‘फ्रोजन जू’ है। यह एक जेनेटिक आर्क है जो हिमालयी वन्यजीवों के डीएनए को -196 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर तरल नाइट्रोजन से भरे स्टील टैंकों में सुरक्षित रखता है। यह चिड़ियाघर और हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्युलर बायोलॉजी (CCMB) के सहयोग से संभव हो रहा है। इस क्रायोजेनिक संरक्षण पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अगर ही ये प्रजातियां जंगल में कम भी हो जाएं तो उनका जेनेटिक ब्लूप्रिंट सुरक्षित रहे।

Contents
‘यह डीएनए नमूनों को संरक्षित करने का एक प्रयास’भारत में सबसे ऊंचाई पर स्थित जूलॉजिकल पार्कवैश्विक स्तर पर लोकप्रियता हासिल कर रहे फ्रोजेन जूलंबी और जटिल प्रक्रियालैब को अंतरराष्ट्रीय मान्यता

फ्रोजन जू

‘यह डीएनए नमूनों को संरक्षित करने का एक प्रयास’

बंगाल के मुख्य वन्यजीव वार्डन देबल रॉय ने कहा, ‘यह डीएनए नमूनों को संरक्षित करने का एक प्रयास है’। उन्होंने आगे बताया कि हम जंगली जानवरों के टिशू सैंपल भी इकट्ठा करेंगे। यदि कोई जानवर प्राकृतिक रूप से या सड़क दुर्घटना जैसे अप्राकृतिक कारणों से मर जाता है तो हम उनके टिशू सैंपल लेकर इस केंद्र में संरक्षित करने का निर्णय लिया है।

फ्रोजन जू

भारत में सबसे ऊंचाई पर स्थित जूलॉजिकल पार्क

2,150 मीटर (7,050 फीट) की ऊंचाई पर 67.8 एकड़ में फैला, यह जू भारत में सबसे ऊंचाई पर स्थित जूलॉजिकल पार्क है। यह लाल पांडा, हिम तेंदुए और तिब्बती भेड़ियों के संरक्षण प्रजनन कार्यक्रमों में सबसे आगे है। इसने मारखोर (पेंचदार सींग वाली बकरी), मिश्मी ताकिन और हिमालयी काले भालू जैसी प्रजातियों के लिए भी संरक्षण कार्य किया है। पारंपरिक चिड़ियाघरों में जहां जानवरों को दर्शकों के लिए प्रदर्शित किया जाता है, वहीं इसके विपरीत यह चिड़ियाघर दोहरी भूमिका निभा रहा है। यह जीवित जानवरों को रखने के साथ-साथ उनकी जेनेटिक विरासत को भी संरक्षित करता है।

वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता हासिल कर रहे फ्रोजेन जू

फ्रोजेन जू वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। ये विलुप्त जीवों को सुरक्षा के अंतिम विकल्प प्रदान करते हैं। दार्जिलिंग में बायो-बैंकिंग का काम पिछले साल जुलाई में शुरू हुआ था, जिसमें वैज्ञानिकों ने लाल पांडा, हिमालयी काले भालू, हिम तेंदुए और गोरल जैसे जानवरों से जेनेटिक सामग्री एकत्र की और उसे संरक्षित किया।

लंबी और जटिल प्रक्रिया

चिड़ियाघर के निदेशक बसवराज होलेयाची ने कहा कि अभी तक हमने बंदी जानवरों के साथ काम शुरू किया है। हमने चिड़ियाघर के अंदर एक डेडिकेटेड लैब विकसित की है जहां हम लुप्तप्राय प्रजातियों के गेमेट्स और डीएनए को संरक्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से जीवों के लिए एक बीमा पॉलिसी की तरह है, ताकि भविष्य में अगर कोई प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर आ जाए, तो उसके DNA का उपयोग करके उसे फिर से जीवित किया जा सके। यह एक लंबी और जटिल प्रक्रिया है लेकिन यह विलुप्त हो रहे जीवों को बचाने की खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लैब को अंतरराष्ट्रीय मान्यता

चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने कहा कि जब तक तरल नाइट्रोजन की निरंतर आपूर्ति होती रहती है, तब तक इन टिशू को अनिश्चित काल तक संरक्षित रखा जा सकता है। इस लैब को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली हुई है, हाल ही में वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जू एंड एक्वेरियम ने इसे अपने लाल पांडा संरक्षण पहलों के लिए चुना है।

You Might Also Like

Uttarakhand Pride Award : स्व. साहित्यकार श्री शैलेश मटियानी को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025”

Uttarakhand Congress : प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी – गणेश गोदियाल

Pregnancy Rituals :  गर्भधारण से पहले बीज संस्कार क्या है ?

Aghori Chanchalnath :  जितनी खूबसूरत उतनी रहस्यमयी है अघोरी चंचलनाथ

SIR Form Online : कैसे ऑनलाइन जमा करें चुनाव आयोग वाला SIR फॉर्म

TAGGED: #india, khoji narad, khoji narad breaking news, जानिए खासियत, भारत का पहला ‘फ्रोजन जू’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 18, 2025 March 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आन द स्पॉट मिली नौकरी आन द स्पॉट मिली नौकरी – डीएम बंसल का जनता दरबार
Next Article फौजियों के गाँव सवाड गाँव फौजियों के गाँव सवाड गाँव की कहानी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Uttarakhand Pride Award
Uttarakhand Pride Award : स्व. साहित्यकार श्री शैलेश मटियानी को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025”
UTTARAKHAND BREAKING November 18, 2025
Uttarakhand Congress
Uttarakhand Congress : प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी – गणेश गोदियाल
UTTARAKHAND BREAKING November 18, 2025
Pregnancy Rituals
Pregnancy Rituals :  गर्भधारण से पहले बीज संस्कार क्या है ?
तत्काल प्रभाव November 18, 2025
Aghori Chanchalnath
Aghori Chanchalnath :  जितनी खूबसूरत उतनी रहस्यमयी है अघोरी चंचलनाथ
Prayagraj November 18, 2025
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • उत्तरप्रदेश
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?