3524 करोड़ की कमाई, बनी नंबर पर हीरोइन :- 30 साल की हसीना ने अपने करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. आज ये हसीना किसी पहचान की मोहताज नहीं है. इस हसीना ने साल 2022 में बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के संग डेब्यू किया था. बीते 3 सालों में हसीना बैक-टू-बैक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी है. ये हसीना दीपिका, आलिया जैसी सुपरहिट हसीनाओं को भी पीछे छोड़ चुकी हैं।
दरअसल, हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उसका नाम रश्मिका मंदाना है. अभी हाल ही में रश्मिका ने 20 साल बड़े सुपरस्टार सलमान खान संग पर्दे पर रोमांस किया था जो दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया. रश्मिका की आखिरी फिल्म सलमान खान संग ‘सिकंदर’ आई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें :- केला खाने के अचूक फायदे
रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘गुडबाय’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. जिसमें रणबीर कपूर संग ‘एनिमल’, अल्लू अर्जुन संग ‘पुष्पा 2’ और विक्की कौशल संग ‘छावा’ दी. ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इन तीनों फिल्मों ने मिलकर 3524 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर डाला।
रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘पुष्पा’ में श्रीवल्ली और ‘छावा’ में यसूबाई के किरदार में नजर आई थी. एक्ट्रेस के इन दोनों किरदारों को दर्शकों ने काफी पसंद किया. ये दोनों रोल एक्ट्रेस के दिल के बेहद करीब थे और इस बात का खुलासा हसीना ने खुद एक इंटरव्यू में किया था. उन्होंने बताया था कि इन दो किरदारों का असर उनकी जिंदगी पर काफी गहरा हुआ।
यह भी पढ़ें :– सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
वहीं रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल हसीना अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में कर रही हैं. अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो रश्मिका जल्द ही ‘द गर्लफ्रेंड’, ‘रेंबो’ और ‘पुष्पा 3’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

