By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: बढ़ती घटनाओं के चलते कश्मीरी दुकानदारों ने छोड़ा मसूरी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > मसूरी > बढ़ती घटनाओं के चलते कश्मीरी दुकानदारों ने छोड़ा मसूरी
मसूरी

बढ़ती घटनाओं के चलते कश्मीरी दुकानदारों ने छोड़ा मसूरी

मारपीट की घटना के बाद कश्मीरी दुकानदारों का मसूरी से पलायन.

admin
Last updated: 2025/04/30 at 6:57 AM
admin
Share
3 Min Read
दुकानदारों ने छोड़ा मसूरी
दुकानदारों ने छोड़ा मसूरी
SHARE
Highlights
  • दुकानदारों का पलायन.
  • पर्यटन नगरी में सहम गए दुकानदार, मसूरी छोड़ भागे कश्मीरी.
  • मसूरी में क्या हुआ ऐसा? कश्मीरी दुकानदारों का अचानक पलायन.

बढ़ती घटनाओं के चलते कश्मीरी दुकानदारों ने छोड़ा मसूरी :  23 अप्रैल को दो कश्मीरी दुकानदारों पर हमला किया गया. उन्हें वहां से वापस चले जाने को कहा गया. आरोप लगे कि उन्हें गालियां दी गईं और उनके साथ मारपीट भी की गई. उनसे अपना पहचान पत्र दिखाने को कहा गया. पहलगाम आतंकी हमले के बाद, उत्तराखंड के मसूरी में कश्मीरी नागरिकों को निशाना बनाया गया. अब खबर है कि कम से कम 16 कश्मीरी शॉल विक्रेताओं ने मसूरी छोड़ दिया है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, 23 अप्रैल को दो कश्मीरी दुकानदारों पर हमला किया गया. उन्हें वहां से वापस चले जाने को कहा गया. आरोप लगे कि उन्हें गालियां दी गईं और उनके साथ मारपीट भी की गई. उनसे अपना पहचान पत्र दिखाने को कहा गया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के एक विक्रेता शब्बीर अहमद डार ने कहा कि वो 18 साल से मसूरी में आ रहे हैं. वो मस्जिद के पास रहते हैं और स्थानीय लोगों को लंबे समय से जानते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट करने वाले लोग भी इसी इलाके के थे।

उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर में दूसरे राज्यों से आए कई मजदूर हैं, लेकिन उन्होंने कभी किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया. उन्होंने दावा किया कि उनके साथ हुई मारपीट के बाद, रात करीब 11 बजे पुलिस उनके घर पहुंची थी. पुलिस ने उन्हें बताया कि वो उनकी मदद नहीं कर सकते. क्योंकि पहलगाम हमले के बाद कश्मीरियों को धमकियां दी जा रही हैं और उनका वापस चले जाना ही बेहतर है. बकौल शब्बीर, उनके भाई ने कश्मीर के एक वरिष्ठ अधिकारी को फोन किया और स्थिति के बारे में बताया. अधिकारी ने यहां के पुलिसकर्मियों से बात की. पुलिस वालों ने कहा कि अगर कुछ गलत होता है तो उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी. इसके बाद शब्बीर और उनके भाई और ज्यादा चिंतित हो गए और मसूरी से वापस लौट गए।

शब्बीर के रूममेट एक अन्य विक्रेता जावेद अहमद ने कहा कि उन्हें 12 लाख रुपये का सामान छोड़ना पड़ा. हालांकि, पुलिस ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने सभी कश्मीरी नागरिकों को वापस जाने को कहा था. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने बस उन लोगों को ऐसा करने की सलाह दी थी जिन्होंने पुलिस के समक्ष अपना रजिस्ट्रेशन या वेरिफिकेशन नहीं कराया था. दून पुलिस किराएदारों, दुकानदारों और विक्रेताओं सहित “बाहरी” लोगों की पहचान कर रही है. इसके लिए एक वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया जा रहा है. इसकी शुरुआत पिछले सप्ताह की गई थी।

You Might Also Like

KuldeepYadavWedding : क्रिकेटर कुलदीप यादव मसूरी में वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे

USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

KaliKumaonHoli : काली कुमाऊं की होली विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान – धामी

UttarakhandNews : परिवहन नेटवर्क विकसित करने पर फोकस -डॉ आर राजेश कुमार

TAGGED: #BusinessNewsIndia, #FearInMussoorie, #HillStationCrisis, #HillTownTensions, #HimalayanTownNews, #IndianTourism, #KashmiriBusinessmen, #KashmiriShopkeepers, #KashmiriTraders, #LocalShopkeepers, #MarketNews, #MountainCityNews, #MussoorieExodus, #MussoorieImpact, #MussoorieLive, #MussoorieSafety, #MussoorieTension, #MussoorieToday, #MussoorieUpdates, #MussoorieViolence, #narendra modi, #NewsAlertIndia, #NorthIndiaNews, #SafetyConcerns, #SecurityCrisis, #SocialTensions, #TourismCrisis, #TouristTownNews, #TraderExodus, breakingnews, DGP Uttarakhand, khoji narad, khoji narad breaking news, Mussoorie, mussoorie police, Mussoorienews, pushkar singh dhami, SSP Dehradun

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 30, 2025 April 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सेना को फ्री हैंड सेना को फ्री हैंड, पाकिस्तान की उलटी गिनती शुरू : PM MODI
Next Article आज खुल जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट आज खुल जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट की जाएगी विशेष पूजा-अर्चना

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Dhurandhar
Dhurandhar : जसकीरत सिंह रंगी की असली कहानी?
मुंबई March 20, 2026
socialanxiety
socialanxiety : अजनबियों से बात करने में क्यों लगती है झिझक ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 20, 2026
DailyWaterIntake
DailyWaterIntake : एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए ?
खोजी नारद कहिंन March 20, 2026
OceanMystery
OceanMystery : मां नहीं, पिता देता है बच्चों को जन्म !
अंतराष्ट्रीय March 20, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?