By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: नो पार्किंग से गाड़ी जब्ती के लिए दोगुनी करें क्रेेन – डीएम  
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > नो पार्किंग से गाड़ी जब्ती के लिए दोगुनी करें क्रेेन – डीएम  
देहरादून

नो पार्किंग से गाड़ी जब्ती के लिए दोगुनी करें क्रेेन – डीएम  

मुख्यमंत्री के सुगम सुरक्षित यातायात के संकल्प,  शहर सुगम यातायात के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध जिलाधिकारी प्रत्येक  शनिवार अपने स्तर पर करेंगे समीक्षा.

admin
Last updated: 2025/07/10 at 7:26 AM
admin
Share
5 Min Read
नो पार्किंग से गाड़ी जब्ती के लिए दोगुनी करें क्रेेन
नो पार्किंग से गाड़ी जब्ती के लिए दोगुनी करें क्रेेन
SHARE
Highlights
  • भविष्य की जरूरत के दृष्टिगत तैयार करने के निर्देश दिए.
  • एमडीडीए, यूपीसीएल, लोनिवि, एनएच, नगर निगम, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने को निर्देशित किया.
  • लाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्याय को निर्देशित किया कि गूगलसीट बनाने हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने प्लान के सम्बन्ध में जो भी अद्यतन किया जाना है.
नो पार्किंग से गाड़ी जब्ती के लिए दोगुनी करें क्रेेन : जिलाधिकारी सविन बंसल ने  शहरी पुर्नविकास, पार्क योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान एमडीडीए, स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा तैयार किए गए प्लान को प्रजेंनशन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। बैठक में मौहब्बेवाला से राजपुर रोड एवं धूलकोट से कुंआवाला कॉरिडोर योजना तथा शहर में संचालित नये आढत बाजार  एवं इन्दिरा मार्केट रि-डेवलममेंट कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देशित किया कि विभागों में आपसी गैप न रहे इसके लिए एमडीडीए, नगर निगम, लोनिवि, यूपीसीएल, एनएच, पुलिस, परिवहन विभाग के आपसी समन्वय से व्यवहारिक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
जिलाधिकारी ने पुलिस को निर्देशित किया क्रेन संख्या डबल करते हुए अनाधिकृत सड़कों पर पार्क वाहनों पर  सीज करते हुए क्रेन से उठाकर रेंजर्स कालेेज या काबुल हाउस लाएं। साथ आरटीओं पुलिस को निर्देशित किया कि पुनः परिवर्तन की कार्यवाही करते हुए आईएसबीटी पर अनाधिककृत रूप से सवारी उतारने चढाने वाले वाहनों को सीज करते हुए रेंजर्स वाहन तक घसीटे। साथ ही एमडीडीए को निर्देश दिए कि व्यवसायिक संस्थानों पर काम्पलेक्स में पार्किंग का उपयोग वाहन पार्क के लिए ही हो पार्किंग में अन्य व्यवसायिक गतिविधि संचालित करने पर कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने लोनिवि को सुरक्षित यातायात के लिए चौराहों पर रेस्ड जेब्राक्रासिंग निर्माण हेतु मौके पर फंड स्वीकृत करते हुए यथाशीघ्र कार्य प्रारम्भ के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए इन्दिरा मार्केट काम्पलेक्स पुनर्वास व आढत बाजार निर्माण; शॉप अलॉटमेंट की प्रत्येक गतिविधियां टाइमलाईन की प्रशासन स्तर पर हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि आईएसबीटी कारगी मोड़ पर भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव शासन को भेेंजें। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्याय को निर्देशित किया कि गूगलसीट बनाने हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने प्लान के सम्बन्ध में जो भी अद्यतन किया जाना है गूगल सीट में रिमार्क अद्यतन करेंगे तथा इसकी नियिमत समीक्षा की जाएगी।
यह भी पढ़ें :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
मुख्यमंत्री के सुगम सुरक्षित यातायात के संकल्प,  शहर सुगम यातायात के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध जिलाधिकारी प्रत्येक  शनिवार अपने स्तर पर करेंगे समीक्षा। डीएम ने जिले के मोबिलिटि-रि-डेवलपमेंट प्लान हो व्यवहारिक; भविष्य की जरूरत के दृष्टिगत तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर का हर मेजर जंक्शन, क्रासिंग व ऑन स्ट्रीट, ऑफ स्ट्रीट, मल्टीलेवल आटोमेटेड या सिविल पार्किंग निरंतर बढाना है, इसके लिए प्रभावी एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने एमडीडीए, यूपीसीएल, लोनिवि, एनएच, नगर निगम, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने को निर्देशित किया। योजनाओं की प्रगति गूगलसीट पर अद्यतन करने को भी निर्देशित किया।
इस योजना के तहत शहर से कस्बों तक सड़क नेटवर्क विस्तार, सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने, साईकिल और सार्वजनिक साईकिल टैªक, जेब्रा क्रासिंग चौक चौराहों का सुधारीकरण टैªफिक लाईट आदि सभी सुविधाएं स्थापित करते हुए जनमानस के लिए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है। जंक्शनों, मुख्य/उप मुख्य सड़कों, प्रवेश/निकास, बाजार क्षेत्रों, घेराव बिंदुओं, दुर्घटना संभावित स्थानों, स्कूल/कॉलेज क्षेत्रों और अन्य वाणिज्यिक क्षेत्रों में उचित साइन बोर्ड कार्य, सभी मुख्य मार्गों और उप मुख्य मार्गों पर ज़ेबरा क्रॉसिंग, लेन मार्किंग और स्टॉप लाइनों के रूप में सड़क चिह्नांकन, छोटी सड़कों, स्कूल/कॉलेज क्षेत्रों और प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्रों के निकट मध्य ब्लॉकों में टेबल टॉप के रूप में पैदल यात्री क्रॉसिंग की व्यवस्था  तथा पैदल यात्रियों की निरंतरता के लिए निरंतर फुटपाथ, सुरक्षित पैदल यात्री क्रॉसिंग के लिए विशेष पैदल यात्री फुटपाथ ट्रैफिक सिग्नल, सुव्यवस्थित पार्किंग, बस स्टॉप और ऑटो/टैक्सी स्टैंड को जंक्शनों से 50-100 मीटर दूर स्थानांतरित करने आदि सुरक्षित यातायात उपाय किए जाने हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, नगर मजिस्टेट प्रत्युष सिंह उप जिलाधिकारी हरिगिरि,  संयुक्त सचिव एमडीडीए से गौरव चटवाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि ओमपाल सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक सैनी, अधीशासी अभिंयता लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, पुलिस विभाग से सीओ यातायात सहित एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम

PMModiRoadshow : सबसे लम्बा रोड शो करेंगे PM मोदी – देहरादून तैयार

SavinaBansal : डीएम के सामने हाँथ जोड़ नतमस्तक हुई महिला

KedarnathDhamSnowfall : केदारनाथ धाम में बर्फबारी के देखिये नज़ारे

DMsavinbansal : डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में टीम ने निभाया इंसानियत का फर्ज – केके मिश्रा , (एडीएम एफआर )

TAGGED: #narendra modi, administrative order, city administration, city laws, city traffic, city traffic control, civic enforcement, civic responsibility, crane action, dehradun, DM orders, DM Savin Bansal, drive safe, illegal parking, illegal parking fine, khoji narad, khoji narad breaking news, Law and Order, no parking, no parking zone, obey traffic rules, parking awareness, parking fine, parking regulation, Police Action, public roads safety, Public Safety, pushkar singh dhami, respect traffic rules, road discipline, road laws, road rules india, Road Safety, smart city drive, towing drive, traffic awareness, traffic control, traffic crackdown, traffic management, traffic monitoring, Traffic Police, Traffic Rules, traffic updates, traffic violation, urban law enforcement, urban rules, urban safety, urban traffic, uttarakhand, vehicle control, vehicle discipline, vehicle impoundment, vehicle regulation, vehicle seizure, vehicle towing

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 10, 2025 July 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अपने फ्लैट का भी करवा सकते हैं इंश्योरेंस ! अपने फ्लैट का भी करवा सकते हैं इंश्योरेंस !
Next Article सब्जी में नमक कम होने पर बीवी की हत्या ! सब्जी में नमक कम होने पर बीवी की हत्या !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DMStrictOrders
DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम
उत्तराखण्ड April 10, 2026
CervicalCancer
CervicalCancer : महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण है “सर्वाइकल कैंसर”
लफ्फाज़ी April 10, 2026
IPL2026
IPL2026 : IPL स्लो ओवर रेट Rule क्या है ?
खोजी नारद कहिंन April 10, 2026
Dhurandar2OTT
Dhurandar2OTT : किस ओटीटी पर होगी धुरंधर 2 की स्ट्रीमिंग ?
इंटरव्यू April 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?