By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: sleepbanking : क्या आप करते है स्लीप बैंकिंग ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > sleepbanking : क्या आप करते है स्लीप बैंकिंग ?
हेल्थ

sleepbanking : क्या आप करते है स्लीप बैंकिंग ?

शादी के दिनों में रात देर तक जागना, स्टेज तक दौड़ना, रिश्तेदारों के साथ समय बिताना, सुबह जल्दी उठना, लगातार काम और हलचल इन सबकी वजह से नींद पूरी नहीं हो पाती है.

admin
Last updated: 2025/12/09 at 11:54 AM
admin
Share
5 Min Read
sleepbanking
sleepbanking क्या आप करते है स्लीप बैंकिंग
SHARE
Highlights
  • स्लीप बैंकिंग क्यों जरूरी है?
  • अभी से स्लीप बैंकिंग कैसे रेडी करें .
  • स्लीप बैंकिंग का मतलब है कि आने वाले दिनों में अगर आपको कम सोना पड़ेगा तो उससे पहले के 4 से 7 दिनों में हर रात अपनी नींद बढ़ा लें.

sleepbanking :  क्या आप करते है स्लीप बैंकिंग ? :- हम सब जानते हैं कि इम्तेहान हो या घर में शादी-ब्याह ये हमेशा बहुत व्यस्त और इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित होती है आपकी नींद …. पढ़ाई और शादी के दौरान समय कितना बिजी होता है. इसको हम एक शादी के आयोजन से आपको समझाते हैं। दिनभर मेहमानों का आना-जाना, तैयारियों का जोर, खरीदारी, सजावट और फिर रात-रात भर चलने वाली रस्में. ऐसे में सबसे पहले और सबसे ज्यादा जो चीज खराब होती है, वो है नींद. अक्सर शादी वाले हफ्ते में लोग 4 से 5 घंटे ही सो पाते हैं, जिसका असर चिड़चिड़ापन, थकान, ध्यान कम लगना और शरीर टूटने के रूप में सामने आता है।

Contents
स्लीप बैंकिंग क्यों जरूरी है?अभी से स्लीप बैंकिंग कैसे रेडी करें

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
क्या आप जानते हैं कि जैसे हम शादी की बाकी तैयारियां पहले से कर लेते हैं, जैसे कपड़े, मेकअप, बजट, मेन्यू, फोटोग्राफर, वैसे ही नींद की भी तैयारी की जा सकती है. यही तैयारी ‘स्लीप बैंकिंग’ कहलाती है यानी पहले से नींद जमा कर लेना, ताकि बिजी दिनों में नींद कम मिले तो शरीर और दिमाग पर कम असर पड़े. तो आइए जानते हैं आखिर ये स्लीप बैंकिंग क्या होती है और आने वाले दिनों में घर में शादी है  तो अभी से स्लीप बैंक कैसे रेडी कर लें।

स्लीप बैंकिंग का मतलब है कि आने वाले दिनों में अगर आपको कम सोना पड़ेगा तो उससे पहले के 4 से 7 दिनों में हर रात अपनी नींद बढ़ा लें. लगभग 1 से 2 घंटे तक यानी अगर आप रोज 7 घंटे सोते हैं तो कुछ दिनों के लिए 8 से 9 घंटे सोने की कोशिश करें. इससे आपका शरीर पहले से आराम जमा कर लेता है और शादी जैसे बिजी समय में नींद कम मिलने पर भी आप ज्यादा थकान महसूस नहीं करेंगे. जैसे बैंक में पैसे जमा कर लेते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर निकाल सकें, वैसे ही नींद का भी स्टॉक बनाया जा सकता है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

स्लीप बैंकिंग क्यों जरूरी है?

शादी के दिनों में रात देर तक जागना, स्टेज तक दौड़ना, रिश्तेदारों के साथ समय बिताना, सुबह जल्दी उठना, लगातार काम और हलचल इन सबकी वजह से नींद पूरी नहीं हो पाती है. ऐसे में थकान जल्दी चढ़ती है, मूड खराब होता है और मजा कम हो जाता है. लेकिन अगर आपने 4 से 5 दिन पहले से नींद बढ़ा ली, तो आप ज्यादा एनर्जी महसूस करेंगे, नींद की कमी का असर कम पड़ेगा, चिड़चिड़ापन और सुस्ती कम होगी, दिमाग ज्यादा तेज काम करेगा और आप शादी का हर पल बेहतर एंजॉय कर सकेंगे. वैज्ञानिकों के अनुसार, पहले से ज्यादा नींद लेने से दिमाग की गहरी नींद  की क्वालिटी बढ़ती है, जो शरीर को अंदर से रिपेयर करती है. इससे आने वाले बिजी दिनों में शरीर थकान को और बेहतर झेल पाता है।

अभी से स्लीप बैंकिंग कैसे रेडी करें

1. शादी से 5 से 7 दिन पहले अपनी नींद बढ़ाएं – हर रात 1 से 2 घंटे ज्यादा सोने की कोशिश करें. अगर आप 11 बजे सोते हैं तो 9:30 पर सो जाएं.
2. बिस्तर पर 9 से 10 घंटे रहने का लक्ष्य रखें – इससे शरीर को गहरी नींद लेने का पूरा मौका मिलेगा.
3.  रात को मोबाइल यानी स्क्रीन कम करें – स्क्रीन दिमाग को जगाए रखती है. शादी से पहले ये गलती न करें.
4. कमरा शांत रखें – इससे नींद जल्दी और गहरी आती है.
5.  शादी वाली रात अगर नींद कम मिले – तो अगले दिन 20 से 30 मिनट की झपकी ले लें. यह शरीर को तुरंत राहत देती है।

You Might Also Like

BhoolBhulaiyaa4 : फिर लौटेगा रूह बाबा – ‘भूल भुलैया 4’ की तैयारी शुरू !

HimeshReshammiya : हिमेश रेशमिया 500 गानों के साथ कैसे बने सुपरस्टार ?

IRCTCFTRBooking : ट्रेन में पूजा, पार्टी, हनीमून ,  कैसे करें बुकिंग ?

JagannathTempleRules : यहाँ एक साथ पति पत्नी नहीं कर सकते भगवान के दर्शन

QdengaVaccine : देश को मिली पहली एंटी-डेंगू वैक्सीन ‘Qdenga’

TAGGED: #BetterRest, #EnergyBoost, #HealthyLifestyle, #khojinaradbreakingnews, #MentalWellness, #SleepHacks, #SleepTips, #StressRelief, #Wellbeing, bridalcare, healthtips, khojinarad, preweddingcare, Selfcare, sleepbanking, sleepdebt, weddingstress

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 9, 2025 December 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article childimmunity childimmunity : क्या बच्चे का इम्यून सिस्टम कमजोर है ?
Next Article DigitalSleepDetox DigitalSleepDetox : दिन का सोशल मीडिया डिटॉक्स जरूर आजमाएं

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BhoolBhulaiyaa4
BhoolBhulaiyaa4 : फिर लौटेगा रूह बाबा – ‘भूल भुलैया 4’ की तैयारी शुरू !
Uncategorized July 23, 2026
HimeshReshammiya
HimeshReshammiya : हिमेश रेशमिया 500 गानों के साथ कैसे बने सुपरस्टार ?
महाराष्ट्र July 23, 2026
IRCTCFTRBooking
IRCTCFTRBooking : ट्रेन में पूजा, पार्टी, हनीमून ,  कैसे करें बुकिंग ?
राष्ट्रीय July 23, 2026
JagannathTempleRules
JagannathTempleRules : यहाँ एक साथ पति पत्नी नहीं कर सकते भगवान के दर्शन
भांडा फोड़ July 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?