By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: बिना डॉक्टरी परामर्श बच्चों को न दें दवा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > बिना डॉक्टरी परामर्श बच्चों को न दें दवा
देहरादून

बिना डॉक्टरी परामर्श बच्चों को न दें दवा

अपर आयुक्त ने कहा मुख्यमंत्री जी, स्वास्थ्य मंत्री जी व आयुक्त महोदय अभियान की लगातार अपडेट ले रहे हैं.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:58 PM
admin
Share
5 Min Read
Do not give medicine to children without medical advice.
बिना डॉक्टरी परामर्श बच्चों को न दें दवा
SHARE
Highlights
  • पुरानी या खुली दवाइयाँ बच्चों को बिल्कुल न दें.
  • मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश— “बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च.
  • दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों पर भी सख्त निगरानी.

बिना डॉक्टरी परामर्श बच्चों को न दें दवा :- अपर आयुक्त व ड्रग कंट्रोलर ताजवीर सिंह जग्गी ने आम जनता से अपील की कि वे बिना चिकित्सक की सलाह के बच्चों को कोई भी कफ सिरप या औषधि न दें। उन्होंने कहा बच्चों के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का जोखिम न लिया जाए। यदि बच्चे में सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण दिखाई दें, तो केवल योग्य चिकित्सक से परामर्श लेकर ही दवा दें। उन्होंने कहा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य जोखिम की स्थिति उत्पन्न न हो।

Contents
पुरानी या खुली दवाइयाँ बच्चों को बिल्कुल न देंमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश— “बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्चदीपावली से पहले खाद्य पदार्थों पर भी सख्त निगरानीएफ.डी.ए. की अपील

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

उन्होंने बताया कि विभागीय टीमें इस अभियान की सतत निगरानी कर रही हैं और प्रत्येक जिले में औषधि दुकानों व थोक विक्रेताओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अपर आयुक्त ने यह भी बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भारत सरकार की एडवाइजरी को तत्काल प्रभाव से लागू कराया जाए। साथ ही औषधि दुकानों और निर्माण इकाइयों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

पुरानी या खुली दवाइयाँ बच्चों को बिल्कुल न दें

अपर आयुक्त एवं ड्रग कंट्रोलर ताजवीर सिंह जग्गी ने आम जनता से अपील की है कि अपने घरों में पहले से खुली हुई कफ सिरप या किसी भी प्रकार की दवाई बच्चों को बिल्कुल न दें। उन्होंने कहा कि कई बार पुरानी या खुली दवाइयाँ अपनी प्रभावशीलता खो देती हैं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं।

इसलिए ऐसी किसी भी खुली बोतल या अधूरी दवाई को सुरक्षित तरीके से नष्ट करें और घर में दवाइयाँ खुले रूप में न रखें। उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया कि दवाइयाँ केवल चिकित्सक की सलाह पर ही उपयोग करें और हर दवा की एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें, ताकि किसी प्रकार की अनचाही स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

 

मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश— “बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च

अपर आयुक्त ने कहा मुख्यमंत्री जी, स्वास्थ्य मंत्री जी व आयुक्त महोदय अभियान की लगातार अपडेट ले रहे हैं। उनके सख्त निर्देश हैं कि हर घर की थाली शुद्ध रहे और हर बच्चे का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा राज्य सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है। औषधि और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी सभी गतिविधियों की कड़ी निगरानी की जा रही है। प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण औषधियां ही आमजन तक पहुंचें, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों पर भी सख्त निगरानी

अपर आयुक्त व ड्रग कंट्रोलर ताजवर सिंह जग्गी ने बताया कि राज्य में दवाइयों के साथ ही खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है। दीपावली पर्व को देखते हुए विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके तहत राज्य की सीमाओं पर निगरानी बढ़ाई गई है, और मिठाइयों व खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा त्योहारों के समय मिलावटखोरी पर अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकता है। विभाग की टीमें फील्ड में सक्रिय हैं और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एफ.डी.ए. की अपील

अपर आयुक्त ने कहा कि एफ.डी.ए. की यह कार्रवाई सरकार की जनहित प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार जनता के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान प्रदेशव्यापी है और निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता के साथ ही मीडिया के साथियों से भी सहयोग की अपील की। ताकि अधिक से अधिक लोगों को जगरूक किया जा सके।

You Might Also Like

AppleFestival : देहरादून में लगा सेबों का मेला !

DisasterManagement : हिमांचल प्रदेश को आपदा प्रबंधन सिखाएगा उत्तराखंड

UttarakhandHousing : उत्तराखंड में आवास योजनाओं ने पकड़ी रफ्तार

UttarakhandNews : आधारभूत सुविधाओं का विकास प्राथमिकता – डॉ. आर. राजेश कुमार

UttarakhandNews : 8 अक्टूबर लोकतंत्र के इतिहास का ‘काला दिवस’: डॉ जसविंदर गोगी

TAGGED: #AvoidOverdose, #AvoidSelfTreatment, #CareForKids, #ChildCare, #ChildMedicine, #ChildProtection, #ChildSafety, #ChildWellness, #ConsultDoctor, #DoctorAdvice, #DoctorConsultation, #DoctorGuided, #DoctorKnowsBest, #DoctorRecommended, #DrRajeshKumar, #DrugSafety, #HealthAwareness, #HealthCareTips, #HealthCheckup, #HealthEducation, #HealthFirst, #HealthMatters, #HealthyKids, #KidsAwareness, #KidsHealth, #MedicalAwareness, #MedicalCaution, #MedicalGuidance, #MedicalPrecaution, #MedicineAlert, #MedicineSafety, #MedicineWarning, #NoSelfMedication, #ParentalCare, #ParentAlert, #ParentingTips, #PediatricAdvice, #PediatricCare, #PediatricSafety, #PreventiveCare, #ProperTreatment, #ResponsibleParenting, #RightMedicine, #SafeForChildren, #SafeMedication, #SafeParenting, #SmartParenting, #StayHealthy, ChildHealth, dehradun, dr dhan singh rawat, FamilyHealth, HealthyLiving, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 October 7, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article The foundation of self-reliant India rests on Swadeshi - Chief Minister आत्मनिर्भर भारत की नींव स्वदेशी पर टिकी – मुख्यमंत्री
Next Article Rain and snow fall again in Uttarakhand; Meteorological Department issues alert उत्तराखंड में फिर बरसे बादल और गिरी बर्फ! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MDDA : देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA सख्त! आगे किन पर होगी कार्रवाई?
देहरादून October 10, 2026
E-Paper | 11 October 2026
E-Paper | 11 October 2026
e-paper October 10, 2026
Navratri2026
Navratri2026 : नवरात्रि में होगा धार्मिक संस्कारों का विकास
खोजी नारद कहिंन October 10, 2026
IllegalConstruction
IllegalConstruction : मसूरी में एमडीडीए ने 12 कमरे और बेसमेंट सील किये
देहरादून October 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?