By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: UttarPradeshNews : पापा के शव के साथ दीपावली ! 
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > UttarPradeshNews : पापा के शव के साथ दीपावली ! 
उत्तर प्रदेश

UttarPradeshNews : पापा के शव के साथ दीपावली ! 

क्या है पूरा मामला?

admin
Last updated: 2026/11/11 at 10:49 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarPradeshNews
UttarPradeshNews : पापा के शव के साथ दीपावली ! 
SHARE
Highlights
  • हर्ष नगर निवासी और मृतक डॉ की पुत्री अर्चना श्रीवास्तव ने एक नई कार खरीदी थी.
  • पुलिस और अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के मुताबिक, मृतक डॉ. प्रेम प्रकाश के साथ उनका बेटा विजय श्रीवास्तव भी उसी फ्लैट में रहता था.
  • जब अर्चना अंदर पहुंचीं, तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. कमरे में डॉ. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव का कई दिन पुराना शव पड़ा था.

UttarPradeshNews : पापा के शव के साथ दीपावली !  :- उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रिटायर्ड डॉक्टर प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव का शव उनके फ्लैट में करीब पांच दिनों तक पड़ा रहा, जबकि उनका बेटा विजय श्रीवास्तव उसी घर में रह रहा था और उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी. मामले का खुलासा धनतेरस के दिन तब हुआ, जब बेटी अर्चना श्रीवास्तव मंदिर में पूजा करने के बाद पिता को मिठाई देने उनके घर पहुंची.  फ्लैट में घुसते ही बदबू आने पर उसने जांच की तो पिता का शव सड़ी-गली हालत में मिला. जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है और शुरुआती पूछताछ के दौरान उसने हंगामा भी किया।

क्या है पूरा मामला?

हर्ष नगर निवासी और मृतक डॉ की पुत्री अर्चना श्रीवास्तव ने एक नई कार खरीदी थी. धनतेरस के दिन वह नई गाड़ी से पनकी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने गई थीं. मंदिर में भोग लगाने के बाद अर्चना अपने पिता डॉ. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव (82) को प्रसाद और नई कार खरीदने की खुशी देने की जानकारी अमन एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट पर पहुंचीं. जैसे ही उन्होंने फ्लैट का दरवाजा खुलवाया, अंदर से असहनीय और तेज दुर्गंध आने लगी।

पुलिस और अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के मुताबिक, मृतक डॉ. प्रेम प्रकाश के साथ उनका बेटा विजय श्रीवास्तव भी उसी फ्लैट में रहता था. पिता की मौत करीब 5 दिन पहले हो चुकी थी, लेकिन बेटा विजय इतने दिनों तक पिता की लाश के साथ ही फ्लैट में समय बिताता रहा और उसने किसी रिश्तेदार या पड़ोसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी. बेटी अर्चना ने अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

जब अर्चना अंदर पहुंचीं, तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. कमरे में डॉ. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव का कई दिन पुराना शव पड़ा था.जानकारी मिलने के बाद पनकी थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम अमन एन्क्लेव पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

पनकी थाना प्रभारी दिनेश बिस्ट ने मीडिया को बताया कि पुत्र विजय श्रीवास्तव भी अंधेड़ उम्र का है और वह थोड़ा मानसिक रूप से ठीक नहीं है. पुलिस जब उससे पूछताछ कर रही थी तो वह झगड़ा करने लगा, पुलिस ने उसको समझने की बहुत कोशिश की. इसके बाद वह अपार्टमेंट से निकलकर बाहर आया और एक पेड़ के नीचे बैठ गया और वहां भी पुलिस से वाद विवाद करता रहा. बहन के समझाने पर किसी तरह वह शांत हुआ तब पुलिस ने शव के पंचनामा की कार्रवाही पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा॥

You Might Also Like

BollywoodStars : मुंबई पुलिस ने स्टार्स के लिए जारी की गाइडलाइन

UPICharges2026 : दिवाली खत्म, अब यूपीआई पेमेंट पर कटेगा चार्ज

RamayanaMovie : ‘रामायण’ लीक करने वालों की खैर नहीं !

WhatsApp : WhatsApp की पर्सनल चैट कोई नहीं पढ़ पाएगा !

PMOJobs : PMO में कैसे मिलती है नौकरी, जानिए पूरा गणित

TAGGED: #CrimeNewsIndia, #FamilyTragedy, #KanpurNews, DeadBodyCase, DhanterasNews, DiwaliShockingIncident, FatherSonNews, KanpurCrimeNews, KanpurPolice, KanpurShockingNews, KanpurViralNews, khojinarad, RetiredDoctorDeath, ShockingIncidentIndia, UPCrimeNews, uttarpradeshnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 11, 2026 November 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandFoundationDay UttarakhandFoundationDay : “उत्तराखंड स्थापना दिवस विशेष”
Next Article 13November2026 13November2026 : क्या 13 नवंबर 2026 को खत्म हो जाएगी दुनिया?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BollywoodStars
BollywoodStars : मुंबई पुलिस ने स्टार्स के लिए जारी की गाइडलाइन
महाराष्ट्र November 11, 2026
UPICharges2026
UPICharges2026 : दिवाली खत्म, अब यूपीआई पेमेंट पर कटेगा चार्ज
खोजी नारद कहिंन November 11, 2026
RamayanaMovie
RamayanaMovie : ‘रामायण’ लीक करने वालों की खैर नहीं !
महाराष्ट्र November 11, 2026
WhatsApp
WhatsApp : WhatsApp की पर्सनल चैट कोई नहीं पढ़ पाएगा !
खोजी नारद कहिंन November 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?