By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: MadanKaushik : आपदा मंत्री ने आपदा प्रबंधन पर दिए कड़े निर्देश
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > MadanKaushik : आपदा मंत्री ने आपदा प्रबंधन पर दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्ड

MadanKaushik : आपदा मंत्री ने आपदा प्रबंधन पर दिए कड़े निर्देश

आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करें: मंत्री मदन कौशिक

admin
Last updated: 2026/08/10 at 11:01 AM
admin
Share
3 Min Read
MadanKaushik
MadanKaushik : आपदा मंत्री ने आपदा प्रबंधन पर दिए कड़े निर्देश
SHARE
Highlights
  • मंत्री ने जनपद में आपदा प्रबंधन को लेकर की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए.
  • इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण से जुड़े विभागों को निर्देश दिए कि सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते.
  • बैठक में प्रभारी आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी ने जनपद में आपदा प्रबंधन एवं मानसून की तैयारियों की जानकारी देते हुए.

MadanKaushik : आपदा मंत्री ने आपदा प्रबंधन पर दिए कड़े निर्देश :-  प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा तथा पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक ने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जनपद में मानसून के दौरान आपदा से हुए नुकसान, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी ली।

मंत्री ने जनपद में आपदा प्रबंधन को लेकर की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी विभागों को आपदा की परिस्थितियों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने तथा हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। मुख्यमंत्री लगातार आपदा की स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण से जुड़े विभागों को निर्देश दिए कि सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई शुरू की जाए, ताकि आवागमन सुचारू रखने के साथ ही आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने एसडीआरएफ कार्यों तथा मलबा सफाई से संबंधित कार्यों के एस्टिमेट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही काफली-कमेडा सड़क के सुधारीकरण के लिए संबंधित विभाग को एस्टिमेट तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने आपदा से क्षतिग्रस्त पंचायत भवनों, विद्यालयों एवं अस्पतालों सहित अन्य परिसंपत्तियों का विवरण तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकतानुसार इनके पुनर्निर्माण एवं मरम्मत की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में प्रभारी आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी ने जनपद में आपदा प्रबंधन एवं मानसून की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) की तर्ज पर एक जिला स्तरीय तथा तहसील स्तर पर चार टीमें गठित की गई हैं। मानसून अवधि में संवेदनशील स्थानों पर त्वरित कार्रवाई के लिए 63 जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि 15 जून से अब तक प्राकृतिक आपदा की घटनाओं में 06 लोग घायल हुए हैं।

05 भवनों को पूर्ण/तीक्ष्ण क्षति तथा 68 भवनों को आंशिक क्षति पहुंची है। प्रभावितों को राहत के तहत 12 लाख 68 हजार रुपये की धनराशि जबकि 17,500 रुपये की अहेतुक सहायता राशि भी वितरित की गई है। अब तक जनपद में 133 विभागीय परिसंपत्तियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।

अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल ने बताया कि आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा जा रहा है तथा संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जा रही है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह विष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Olympic2036India : खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’

MonsoonTravelInsurance : बारिश में सफर से पहले इंश्योरेंस बचा सकता है बड़ी परेशानी से

UttarakhandNews : ख़राब मौसम ने रोक दी उत्तराखंड की उड़ान

KhajanDas : नेता प्रतिपक्ष का आचरण अमर्यादित और अलोकतांत्रिक: खजान दास

MallikarjunKharge : “मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं” — मल्लिकार्जुन खड़गे

TAGGED: #DisasterReliefFunds, #DisasterReviewMeeting, #HillSafety, #IncidentResponseSystem, #JCBDeployment, #KaflikakedaRoad, #khojinaradbreakingnews, #MonsoonPreparedness, #RoadRestoration, #UttarakhandMonsoon, DisasterManagementUttarakhand, khojinarad, MadanKaushik, PublicSafety, SDRFUttarakhand, UttarakhandGovernance, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 10, 2026 August 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MallikarjunKharge MallikarjunKharge : “मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं” — मल्लिकार्जुन खड़गे
Next Article KhajanDas KhajanDas : नेता प्रतिपक्ष का आचरण अमर्यादित और अलोकतांत्रिक: खजान दास

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Olympic2036India
Olympic2036India : खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’
उत्तराखण्ड August 10, 2026
MonsoonTravelInsurance
MonsoonTravelInsurance : बारिश में सफर से पहले इंश्योरेंस बचा सकता है बड़ी परेशानी से
देहरादून August 10, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : ख़राब मौसम ने रोक दी उत्तराखंड की उड़ान
Weather News August 10, 2026
KhajanDas
KhajanDas : नेता प्रतिपक्ष का आचरण अमर्यादित और अलोकतांत्रिक: खजान दास
देहरादून August 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?