By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: प्रथम महिला को कश्मीरी डिबिया में दिया हीरा: प्रधानमंत्री
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > प्रथम महिला को कश्मीरी डिबिया में दिया हीरा: प्रधानमंत्री
राष्ट्रीय

प्रथम महिला को कश्मीरी डिबिया में दिया हीरा: प्रधानमंत्री

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
3 Min Read
casket given to first lady]
casket given to first lady]
SHARE

प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति को ‘दस दानम’ के साथ एक हस्तनिर्मित चंदन का विशेष बक्सा भेंट किया, जिसे जयपुर के एक प्रमुख शिल्पकार ने बनाया है।

Contents
इस हीरे को पर्यावरण हितैषी (ईको-फ्रेंडली) प्रयोगशाला में तैयार किया गया है।यह है दस दानम :मोदी को मिला कैमरा:मधुर मित्रता:

इसमें भगवान गणेश की मूर्ति और एक दीया भी था, जिसे कोलकाता के चांदी कारीगरों के परिवार की पांचवीं पीढ़ी ने बनाया है।

उन्होंने पुस्तक ‘द टेन प्रिंसिपल उपनिषद’ के पहले संस्करण की एक प्रति भी बाइडेन को भेंट की।

वहीं, प्रथम महिला जिल बाइडेन को प्रधानमंत्री ने पारंपरिक कश्मीरी बॉक्स में 7.5 कैरेट का हीरा उपहार में दिया।

इस हीरे को पर्यावरण हितैषी (ईको-फ्रेंडली) प्रयोगशाला में तैयार किया गया है।यह है दस दानम :

निर्णय सिन्धु ग्रंथ में वर्णित एक श्लोक में गाय, भूमि, तिल, सोना, घी, वस्त्र, धान्य, गुड़, चांदी और नमक को दस दानम बताया गया है, जो 80 वर्ष 8 माह की आयु पूरी कर चुके व्यक्ति को सम्मान के तौर पर दिया जाता है।

मोदी ने 80 वर्षीय बाइडेन को दस दानम के तौर पर चांदी की 10 छोटी डिब्बियों में वस्तुएं दी हैं।

इनमें गौदान के तौर पर गाय की जगह चांदी का नारियल है। भूदान के लिए भूमि के स्थान पर कर्नाटक के चंदन का टुकड़ा है।

अन्य डिब्बियों में पंजाब का घी, तमिलनाडु के तिल, राजस्थान में हस्तनिर्मित सोने और चांदी के सिक्के तथा गुजरात का नमक है।

महाराष्ट्र का गुड़, वस्त्र दान के रूप में झारखंड का टसर रेशम और धान्यदान के तौर पर उत्तराखंड के चावल हैं।

मोदी को मिला कैमरा:

व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति और प्रथम महिला ने प्रधानमंत्री मोदी को 20वीं शताब्दी की शुरुआत की, हाथ से बनी प्राचीन अमेरिकी पुस्तक ‘गैली’ भेंट की।

इसके अलावा, एक विंटेज अमेरिकी कैमरा भी उपहार में दिया, जिसके साथ जॉर्ज ईस्टमैन के पहले कोडक कैमरे के पेटेंट का एक अभिलेखीय प्रतिकृति प्रिंट और अमेरिकी वन्यजीव फोटोग्राफी की एक पुस्तक भी थी।

‘कलेक्टेड पोएम्स ऑफ रॉबर्ट फ्रॉस्ट’ के एक हस्ताक्षरित प्रथम संस्करण की प्रति भी उन्होंने भेंट की गयी।

मधुर मित्रता:

विदेश मंत्रालय ने निजी रात्रिभोज पर एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘प्रधानमंत्री का इस विशेष कार्यक्रम का हिस्सा होना दोनों देशों के बीच मधुर मित्रता की पुष्टि करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन का आज व्हाइट हाउस में मेजबानी के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।

हमने कई विषयों पर बातचीत की।’ अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और उनके भारतीय समकक्ष अजित डोभाल भी इस मौके पर मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन के परिवार के करीबी सदस्यों से भी मुलाकात की।

व्हाइट हाउस के अनुसार, इस दौरान राष्ट्रपति, प्रथम महिला और प्रधानमंत्री ने भारत को समर्पित संगीत का भी आनंद उठाया।

You Might Also Like

IndiaGovtEvacuationDrive : खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंडियों को वापस लाने की कवायत

DiwaliMughalSecret : दिवाली पर सब्ज़ियाँ क्यों छीलते थे मुग़ल ?

8thPayCommission : ध्यान दें! बदल सकते हैं आपकी सैलरी और भत्ते!

PeacefulDeath : कुछ लोगों की मौत शांति से कुछ की बहुत कष्टदायक क्यों होता है

IndiaFirstTelephone: किस भारतीय ने लिया था पहला टेलीफोन कनेक्शन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 June 23, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article stoppage of construction work जोशीमठ आपदा के बाद हेलंग मारवाड़ी बाईपास के निर्माण कार्य को रोक, व्यापारियों में आक्रोश:
Next Article minister ordered an inquiry सोना पीतल में बदलने पर केदारनाथ धाम में शंकराचार्य ने उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दिए जांच के आदेश:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

USSLiberty
USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री
राष्ट्रीय March 12, 2026
MahilaCongressProtest
MahilaCongressProtest : भाजपा ने चूल्हा बुझाने का किया है कामःज्योति रौतेला
देहरादून March 12, 2026
HaridwarNews
HaridwarNews : हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का भव्य समापन
उत्तराखण्ड March 12, 2026
BageshwarTeaHeritage
BageshwarTeaHeritage : कौसानी की चाय को नई पहचान दे रही डीएम आकांक्षा कोंडे
उत्तराखण्ड March 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?