By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: धोनी बनेंगे सीएसके के सीईओ
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > धोनी बनेंगे सीएसके के सीईओ
राष्ट्रीय

धोनी बनेंगे सीएसके के सीईओ

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
4 Min Read
धोनी बनेंगे सीएसके के सीईओ
SHARE

ऑफिशियली ग्राउंड के बाहर भी टीम मैनेज करेंगे माही, नए कप्तान के लिए मोइन-ऋतुराज पहली पसंद

मुंबई (कार्यालय संवाददाता)। आईपीएल के 15 वें सीजन में सीएसके प्लेऑफ के दौर से बाहर हो चुकी है। टीम को लीग में अभी एक मैच और खेलना हैं, पर अभी से ही धोनी के अगले सीजन की भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अब उन्हें मैनेजमेंट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, धोनी सीईओ या ऐसे ही किसी बड़े पद पर होंगे। धोनी अभी सीएसके के प्रमोटर कंपनी इंडिया सीमेंट्स में वाइस प्रेसिडेंट हैं। मैनजमेंट चाहता है कि वह इस लेवल पर ही टीम से जुड़े रहे। उन्हें छूट दी गई है कि वे इसका फैसला वह खुद करें। वे चाहें तो अगले सीजन में खेलते हुए सीएसके की कप्तानी करें या फिर मैनेजमेंट का हिस्सा बनकर टीम तैयार करें। अगला कप्तान भी धोनी ही तय करेंगे। उन्हें पूरी छूट होगी कि वे कोच व अन्य ऑफिशियल्स को अपॉइंट करें। अगर माही मैनेजमेंट का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो अगले सीजन से पहले होने वाले ट्रेडिंग के बाद ही नए कप्तान की घोषणा की जाएगी।

नए कप्तान की घोषणा को लेकर जल्दबाजी नहीं

सीएसके मैनेजमेंट नए कप्तान के चयन पर जल्दबाजी नहीं करना चाहता। आईपीएल-15 शुरू होने से 2 दिन पहले धोनी ने ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाने का फैसला लिया था। आठ मैचों के बाद जडेजा ने कप्तानी फिर से धोनी को सौंप दी। टीम जडेजा की कप्तानी में 8 मैचों में से दो मैच ही जीत सकी। कप्तानी की बागडोर फिर संभालने के बाद धोनी ने सीएसके को 5 मैचों में से 2 मैचों में जीत दिलाई।

मोईन अली हैं प्रबल दावेदार

सूत्र बताते हैं कि अभी मोईन अली चेन्नई की कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। वह अभी 34 साल के हैं। 2-3 साल आईपीएल में वह खेल सकते हैं। धोनी टीम की कमान ऑलराउंडर को देने के पक्ष में है। इस वजह से ही मोईन के कप्तान बनने की संभावना ज्यादा है। मोईन अली अभी आईपीएल के खेले 43 मैचों में 21.50 की औसत से 817 रन बनाने के साथ ही 23 विकेट भी ले चुके हैं। वहीं, आईपीएल के 15 वें सीजन के 9 मैचों में 16.78 की औसत से 151 रन बनाने के साथ ही 7 विकेट भी लिए हैं। वहीं 2021 में इंग्लैंड में शुरू हुई दी-हंड्रेड लीग में उन्होंने अपनी कप्तानी में बर्मिंघम फोनिक्स को फाइनल तक पहुंचाया था।

ऋतुराज को बनाया जा सकता है उपकप्तान

मोईन के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ भी कप्तानी की कतार में है, पर कप्तानी के कम अनुभव की वजह से वह मोइन से पीछे हैं। गायकवाड़ को वाइस कैप्टन बनाया जा सकता है, ताकि वह अनुभव प्राप्त कर सके। गायकवाड़ अभी 25 साल के हैं। उनके पास अभी कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है।

घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने कुछ ही मैचों में कप्तानी की है। ऋतुराज ने अब तक खेले 35 मैचों में 38.87 की औसत से 1205 रन बनाए हैं। वहीं इस सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 28.15 की औसत से 366 रन बनाए हैं।

सीएसके प्ले ऑफ से बाहर

4 बार की चैंपियन चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। वह पॉइंट टेबल में नौवें स्थान पर है। लीग के खेले 13 मैचों में 4 में जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि अभी उसे दो मैच और खेलने हैं।

You Might Also Like

LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी

24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज

DigitalPayment : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ऑनलाइन पेमेंट के नियम

RailwayTicketCancellation : बदल गया टिकट कैंसिलेशन को लेकर रेलवे का नियम

ElectionCommission : चुनाव आयोग देगा दूरदर्शन-आकाशवाणी पर फ्री ‘टाइम वाउचर’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 May 16, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article माइक्रो प्लानिंग माइक्रो प्लानिंग कर नीचे लाएं संक्रमण का ग्राफ : मुख्यमंत्री
Next Article ज्ञानवापी मस्जिद ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में मिला 12.8 फीट का शिवलिंग, कोर्ट ने दिए ये आदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NiraiMataTemple
NiraiMataTemple : घना जंगल, पहाड़ी, सुबह का अंधेरा, भक्तों की भीड़
छत्तीसगढ़ March 26, 2026
DeepThinkingLoss
DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
हेल्थ March 26, 2026
LoksabhaSeatsIncrease
LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
तत्काल प्रभाव March 26, 2026
24KGoldRate
24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज
खोजी नारद कहिंन March 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?