By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: “देहरादून RTO ऑफिस का दलाल गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों को दो नंबर से एक नंबर में कन्वर्ट करने का धंधा”
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > “देहरादून RTO ऑफिस का दलाल गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों को दो नंबर से एक नंबर में कन्वर्ट करने का धंधा”
उत्तराखण्डदेहरादून

“देहरादून RTO ऑफिस का दलाल गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियों को दो नंबर से एक नंबर में कन्वर्ट करने का धंधा”

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:58 PM
admin
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून आर.टी.ओ.ऑफिस के कर्मचारियों से मिलीभगत कर चोरी की गाड़ियों को दो नंबर से एक नंबर में कन्वर्ट करने वाले दलाल को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ साक्ष्य संकलन कर प्रभावी कार्रवाई करने में जुटी है, और थाना डालनवाला पुलिस के अनुसार 25 अगस्त 2023 को वशिकायतकर्ता सार्थक शर्मा पुत्र राकेश कुमार शर्मा निवासी 57/5 सालावाला देहरादून द्वारा लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उनके द्वारा ऑनलाइन परिवहन एप्प पर अपने वाहन संख्या UK07BT1769 के विवरण की जांच करने पर उन्हें ज्ञात हुआ था  कि उनका वाहन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत हो रखा है।

इतना ही नहीं जब अन्य मोबाइल से भी परिवहन एप्प पर अपने उक्त वाहन का विवरण जांचा गया तो उसमें भी उनके नाम की जगह किसी मजीद नाम के व्यक्ति को दर्शाया गया था।

ऐसे में जब इस संबंध में आर.टी.ओ. देहरादून से संपर्क कर उनके द्वारा अपने यहाँ से सम्बन्धित फाईल देखी गयी तो उक्त फ़ाइल में किसी व्यक्ति द्वारा आर.टी.ओ. कार्यालय की मिलीभगत से उनके नाम से किसी अन्य व्यक्ति के फर्जी दस्तावेज व हस्ताक्षर फाईल में लगाए गए थे।

थाना डालनवाला पुलिस के मुताबिक दिल्ली से चोरी हुई मोटरसाइकिल को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वाहन की RC (रजिस्ट्रेशन)को उसके मूल मालिक से किसी अन्य व्यक्ति के नाम हस्तांतरित करने के मामले में पुलिस ने आर.टी.ओ. दलाल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त द्वारा दिल्ली से चोरी की गयी बुलेट मोटरसाइकिल को जाली कागजों के आधार पर आर.टी.ओ.कार्यालय में किसी अन्य के नाम से रजिस्ट्रेशन कराया गया था।

इस जालसाज़ी के धंधे में गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में आरटीओ ऑफिस से मिलीभगत कर पूर्व में भी काफ़ी संख्या में RC (रजिस्ट्रेशन) और DL (ड्राइविंग लाइसेंस) बनाने वाले कई लोगों के नाम सामने आए हैं।

इस काम को करने के लिये अभियुक्त उपरोक्त द्वारा फर्जी शपथ पत्र,सेल लेटर व फर्जी ऑनलाइन गुमशुदगी रिपोर्ट तैयार कर क्रेता व विक्रेता के फर्जी हस्ताक्षर करके पत्रावली तैयार कर आरटीओ ऑफिस देहरादून में जमा करायी गई थी।

इसके आधार पर वादी की मोटरसाइकिल की RC को बिना उनकी सहमती/आवेदन के माजिद नाम के क्रेता के नाम पर ट्रांसफर किया गया था।

अभियुक्त ने बताया कि इससे पूर्व भी वह बहुत गाडियों की RC व डीएल बना चुका है.पुलिस जांच के अनुसार इस जालसाजी प्रकरण में अन्य लोगों की संलिप्ता भी प्रकाश में आ रही है, जिनके विरूद्ध साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है..

प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर इस मामले में तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला में 184/23 धारा 420/467/ 468/471/120 B IPC बनाम अज्ञात के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वही दौराने विवेचना पुलिस द्वारा प्रकाश में आये RTO ऑफिस के दलाल अभियुक्त अजय सैनी पुत्र कर्म सिंह सैनी निवासी ओम सिटी नियर पाम सिटी पटेलनगर (देहरादून) से 15 अक्टूबर 2023 को सिल्वर सिटी मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दर्ज मुकदमें से सम्बन्धित शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल (बुलेट) के रजिस्ट्रेशन नम्बर – UK07-BT-1769 की 02 RC,जिसमें से 01 फर्जी सार्थक शर्मा के नाम पर और एक ऑरिजिनल RC, जो माजिद के नाम पर थी वह बरामद हुई।

साथ ही तीन अन्य RC अलग-अलग लोगों की व एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ.. आरटीओ ऑफिस के कई लोगों की मिलीभगत आई सामने, पुलिस कार्यवाही में जुटी।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह आरटीओ ऑफिस में दलाली का काम करता है. उसके द्वारा सार्थक शर्मा की फर्जी आर0सी0 तैयार कर उसके आधार कार्ड को इस्तेमाल कर उसके नाम से एक फर्जी शपथ पत्र,सेल लेटर व एफआईआर गुमशुदगी बताई गई।

इसी के आधार पर दिल्ली से चोरी हुए वाहन मोटरसाइकिल (बुलेट) सिल्बर कलर को माजिद नाम के व्यक्ति को खरीददार दिखाकर उसके नाम पर ट्रान्सफर किया गया था।

You Might Also Like

gascrisis2026 : गैस मामले में पैनिक न हों जनता – केके मिश्रा , एडीएम (FR) :- 

LanguageTrainingCenter : अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर

UttarakhandFarmersWin : किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़

UttarakhandYogaLand : योग और अध्यात्म की भूमि है उत्तराखंड – मुख्यमंत्री

PoliceSuspension : मुख्यमंत्री के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 October 17, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article “पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पाकिस्तान वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया पलटवार, कहा- ‘उन्हें इलाज की जरूरत है’
Next Article “आखिरकार शिक्षा विभाग के पटल सहायक दिनेश गैरोला को पुलिस ने किया गिरफ्तार”

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandFestival
UttarakhandFestival : फूलदेई: उत्तराखंड की एक अनोखी लोकपरंपरा
उत्तराखण्ड March 14, 2026
CyberBlackmail
CyberBlackmail : क्या आपकी निजी फोटो-वीडियो से कोई ब्लैकमेल कर रहा है ?
Uncategorized March 14, 2026
InductionRoti
InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?
तत्काल प्रभाव March 14, 2026
TrumpEconomy
TrumpEconomy : क्या आप जानते हैं कितने कर्जदार हैं अमेरिकी नागरिक ?
Uncategorized March 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?