By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DehradunMasterPlan2041 : देहरादून महायोजना-2041 जनसंवाद – वीसी बंशीधर ने सुने सुझाव और आपत्तियां
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > DehradunMasterPlan2041 : देहरादून महायोजना-2041 जनसंवाद – वीसी बंशीधर ने सुने सुझाव और आपत्तियां
देहरादून

DehradunMasterPlan2041 : देहरादून महायोजना-2041 जनसंवाद – वीसी बंशीधर ने सुने सुझाव और आपत्तियां

जनता की सहभागिता से मजबूत बनेगी महायोजना - बंशीधर तिवारी

admin
Last updated: 2026/07/09 at 11:57 AM
admin
Share
4 Min Read
DehradunMasterPlan2041
DehradunMasterPlan2041 : देहरादून महायोजना-2041 जनसंवाद - वीसी बंशीधर ने सुने सुझाव और आपत्तियां
SHARE
Highlights
  • प्राधिकरण के अधिकारियों ने सभी सुझावों और आपत्तियों को गंभीरता से सुना तथा उनका विधिवत अभिलेखीकरण किया.
  • नागरिकों की भागीदारी से तैयार होगी भविष्य की विकास रूपरेखा.
  • 21 जुलाई तक जारी रहेगा जनसुनवाई अभियान.

DehradunMasterPlan2041 : देहरादून महायोजना-2041 जनसंवाद – वीसी बंशीधर ने सुने सुझाव और आपत्तियां :-   देहरादून महायोजना-2041 को अधिक जनभागीदारी आधारित और व्यवहारिक बनाने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आयोजित जनसंवाद एवं जनसुनवाई अभियान लगातार जारी है। पहले दिन माता मंदिर धर्मपुर में फिर क्लेमनटाउन में और बुधवार को सेक्टर-03 के लिए दून यूनिवर्सिटी परिसर में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों और अन्य हितधारकों ने प्रतिभाग किया।

Contents
नागरिकों की भागीदारी से तैयार होगी भविष्य की विकास रूपरेखा21 जुलाई तक जारी रहेगा जनसुनवाई अभियानसेक्टर-04 में नगर निगम टाउन में जनसुनवाई

जनसुनवाई शिविर में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नागरिकों ने सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से महायोजना-2041 के विभिन्न प्रावधानों पर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। लोगों ने भू-उपयोग, सड़क नेटवर्क, ट्रैफिक प्रबंधन, हरित क्षेत्र संरक्षण, सार्वजनिक सुविधाओं, आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने सभी सुझावों और आपत्तियों को गंभीरता से सुना तथा उनका विधिवत अभिलेखीकरण किया। एमडीडीए के अनुसार प्राप्त सभी प्रकरणों का तकनीकी एवं विधिक परीक्षण किया जाएगा, ताकि व्यवहारिक और जनहित से जुड़े सुझावों को महायोजना में समुचित रूप से शामिल किया जा सके।

नागरिकों की भागीदारी से तैयार होगी भविष्य की विकास रूपरेखा

एमडीडीए का मानना है कि देहरादून महायोजना-2041 केवल एक नियोजन दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में राजधानी के विकास की दिशा तय करने वाला रोडमैप है। इसी उद्देश्य से प्राधिकरण शहर के विभिन्न सेक्टरों में पहुंचकर सीधे नागरिकों से संवाद स्थापित कर रहा है, ताकि स्थानीय जरूरतों और अपेक्षाओं को योजना का हिस्सा बनाया जा सके।

21 जुलाई तक जारी रहेगा जनसुनवाई अभियान

एमडीडीए द्वारा 6 जुलाई से 21 जुलाई तक प्राधिकरण क्षेत्र के सभी 12 सेक्टरों में जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नागरिक निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर अपनी आपत्तियां एवं सुझाव दर्ज करा सकते हैं। प्राधिकरण का विश्वास है कि स्थानीय स्तर से प्राप्त सुझाव महायोजना को अधिक प्रभावी, संतुलित और भविष्य उन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सेक्टर-04 में नगर निगम टाउन में जनसुनवाई

देहरादून महायोजना-2041 को लेकर एमडीडीए का जनसुनवाई अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को सेक्टर-04 के नागरिकों के लिए नगर निगम टाउन हॉल में जनसुनवाई कैंप आयोजित किया गया ।

इस दौरान स्थानीय नागरिक, भू-स्वामी एवं अन्य हितधारक कैंप में पहुंचे और महायोजना से संबंधित अपनी आपत्तियां और महत्वपूर्ण सुझाव अधिकारियों के समक्ष रख रखे । इसके पहले एमडीडीए ने अधिक से अधिक लोगों से जनसुनवाई में भागीदारी की अपील की है।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून महायोजना-2041 को लेकर आयोजित जनसंवाद अभियान का उद्देश्य लोगों को निर्णय प्रक्रिया से जोड़ना है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की आवश्यकताएं भिन्न हैं और उन्हें समझने का सबसे प्रभावी माध्यम प्रत्यक्ष संवाद है।

उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा दिए जा रहे सुझाव महायोजना को अधिक व्यावहारिक, समावेशी और जनहितकारी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। हमारा प्रयास है कि विकास, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के बीच संतुलन स्थापित करते हुए देहरादून के लिए एक दूरदर्शी और टिकाऊ विकास मॉडल तैयार किया जाए।

You Might Also Like

 DooonPoliceAction : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

छात्रों की गूंज के लिए तैयार Dehradun, कल Rahul Gandhi करेंगे युवाओं से संवाद

छात्रों की गूंज’ को लेकर संजय कनोजिया उर्फ कद्दू भाई का बड़ा बयान!

HarelaFestival2026 : एक पर्व, सात बीज और प्रकृति का संदेश जानिए हरेला की अनोखी परंपरा

BengalPolitics : कांग्रेस ने दिया ममता बनर्जी को न्योता

TAGGED: #BanshidharTiwari, #DehradunDevelopment, #khojinaradbreakingnews, #MDDADehradun, #MDDAUpdates, #SmartCityDehradun, DehradunInfrastructure, DehradunMasterPlan, DehradunMasterPlan2041, dehradunnews, DehradunPublicHearing, DehradunTownHall, khojinarad, MasterPlan2041, MDDACamp, UttarakhandDevelopment, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 9, 2026 July 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article BadrinathControversy BadrinathControversy : बदरी-केदार मंदिरों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच हो – यशपाल आर्य
Next Article UttarakhandFullyLiterateState UttarakhandFullyLiterateState : बधाई देवभूमि – देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DooonPoliceAction
 DooonPoliceAction : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे
देहरादून July 16, 2026
छात्रों की गूंज के लिए तैयार Dehradun, कल Rahul Gandhi करेंगे युवाओं से संवाद
देहरादून July 16, 2026
छात्रों की गूंज’ को लेकर संजय कनोजिया उर्फ कद्दू भाई का बड़ा बयान!
देहरादून July 16, 2026
HarelaFestival2026
HarelaFestival2026 : एक पर्व, सात बीज और प्रकृति का संदेश जानिए हरेला की अनोखी परंपरा
उत्तराखण्ड July 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?