By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: खेल के साथ पढ़ाई , कॉमिक्स, मैगजीन भी देंगे डीएम देहरादून 
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खेल के साथ पढ़ाई , कॉमिक्स, मैगजीन भी देंगे डीएम देहरादून 
देहरादून

खेल के साथ पढ़ाई , कॉमिक्स, मैगजीन भी देंगे डीएम देहरादून 

जिलाधिकारी ने छात्रावास में खेल मैदान का समतलीकरण, चाहरदीवारी पर कोबरा फेन्सिंग एवं प्रवेश द्वार की दीवार में हो रहे धंसाव में मरम्मत कार्यों की स्थिति जाने पर बताया.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:58 PM
admin
Share
6 Min Read
मैगजीन भी देंगे डीएम देहरादून 
मैगजीन भी देंगे डीएम देहरादून 
SHARE
Highlights
  • स्कूलों में बच्चे पढ़ेंगे महापुरुषों की जीवनी,  पढ़ाई के साथ कौशल विकास का प्रयास.
  • समाचार पत्रों के माध्यम से देश दुनिया से रूबरू रहेंगे बच्चे.
  • जिले के विद्यालयों में 18.41 लाख धनराशि से वाईटबोर्ड उपलब्ध करा दिए गए.
खेल के साथ पढ़ाई , कॉमिक्स, मैगजीन भी देंगे डीएम देहरादून  :- अगर प्रदेश का भला करना है तो प्रशासन को समान अवसर और संसाधन लोगों को देना होगा। लोक सेवक का दायित्व भी तो यही होता है जिसको चरितार्थ कर रहे हैं देहरादून के डीएम सविन बंसल .. जिसको समझना है तो उनके कामकाज का रिपोर्ट कार्ड देख लीजिये। जिला प्रशासन द्वारा सबसे ज्यादा जोर शिक्षा और शिक्षण संस्थानों को सुलभ और साधन संपन्न बनाने पर दिया जा रहा है क्योंकि डीएम बंसल कहते हैं कि बढ़ेंगे बच्चे तभी आगे बढ़ेगा प्रदेश ।
अब ऐसे में देहरादून जिले में उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोरवा (कालसी) तथा त्यूनी चकराता में दौरा कर वास्तविक हालात को देखा था।  इसके बाद डीएम बंसल ने मौके पर ज़रूरी सुविधाओं और संसाधनों को उपलब्ध कराने का अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उन निर्देशों पर अफसर कितने कदम आगे बढे हैं इसकी हकीकत जानने के लिए डीएम बंसल ने जिले में ‘‘प्राजेक्ट उत्कर्ष’’ की प्रगति की समीक्षा बैठक बुलाई और  मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखने के निर्देश दिए। डीएम ने स्कूलों में पुराने जर्जर भवन के उपयोग पर रोक न लगाए जाने पर नाराजगी जताई और तत्काल उन्हें निष्प्रोज्य करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

Contents
स्कूलों में बच्चे पढ़ेंगे महापुरुषों की जीवनी,  पढ़ाई के साथ कौशल विकास का प्रयाससमाचार पत्रों के माध्यम से देश दुनिया से रूबरू रहेंगे बच्चे

आपको बता दें कि डीएम सविन बंसल ने फरवरी और जुलाई में विद्यालय के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों पर अब तक की गयी कार्यवाहियों पर अफसरों से रिपोर्ट भी तलब की जिस पर बैठक में बताया कि केजीबीवी कोरवा में डिजिटल बोर्ड, 100 कुसी टेबल, 16सीसीटीवी कैमरा, 30 रूम हीटर, 4 वाटर प्यूरीफायर , रोटीमेकर, इन्टरनेट कनैक्शन वाईफाई, 19 डाईनिंग टेबल 150 कुर्सी की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। विद्यालय में कम्प्यूटर आपरेटर तथा सफाई के लिए कार्मिक रखे गए हैं जिनका वर्ष में 4 लाख मानदेय का प्राविधान किया गया है। बैठक में यह भी बताया गया कि 4 वाशिंग मशीन, 1 रेफ्रीजरेटर, इन्वर्टर, 10 सीसीटीवी कैमरे, 150 जोड़ी ट्रेक सूट, जूते, तथा 2 सेनट्री मशीन खरीदने की प्रक्रिया गतिमान है। विद्यालय के 150 कुर्सी, 50 डबलडेकर बेड, 7 गीजर ओएनजीसी द्वारा दिए जा रहे हैं।
डीएम द्वारा केजीबीवी संशाधन एवं सुविधा बढाने के लिए 34.24 लाख धनराशि दी गई है। जिलाधिकारी ने छात्रावास में खेल मैदान का समतलीकरण, चाहरदीवारी पर कोबरा फेन्सिंग एवं प्रवेश द्वार की दीवार में हो रहे धंसाव में मरम्मत कार्यों की स्थिति जाने पर बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा रिपोर्ट तैयार की गयी है। छात्रावास में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को निर्देश दिए गए तथा वाटरहार्वेस्टिंग करने के निर्देश दिए। छात्रावास की बालिकाओं को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
यह भी पढ़ें :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

प्रोजेक्ट उत्कर्ष प्रथम चरण अन्तर्गत 46 विद्यालयों विद्युत संयोजन,  1248 में वाईटबोर्ड, 348 में पानी की टंकी, 754 में मंकी नेट, 246 में झूले, 337 में बेबी स्लाईड, 46 में बॉलीबॉल कोर्ट, 109 में बैडमिंटन कोर्ट, 93 में वॉलपेंटिंग; 39 प्रारम्भिक व 45 माध्यमिक विद्यालय को  फर्नीचरयुक्त किया गया है। तथा स्कूलों में प्रत्येक कक्षा कक्ष में एलईडी स्क्रीन लगाने की प्रक्रिया पूर्व से गतिमान; जैम पर बिड फ्लोटेड कर दी गई है। स्कूलों में सुविधा हेतु प्राजेक्ट उत्कर्ष अन्तर्गत जिलाधिकारी ने 1 करोड़ धनराशि मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्वतन पर रखी है, जिसमें विकासखण्डवार प्रथम चरण में 94 लाख धनराशि तथा द्वितीय चरण में 97.80 लाख धनराशि आंवटित की गई है।
जिले के विद्यालयों में 18.41 लाख धनराशि से वाईटबोर्ड उपलब्ध करा दिए गए है। 348 विद्यालयों में 27 लाख से पानी की टंकी तथा 754 विद्यालयों में 47.26 लाख से मंकी नेट लगाए गए हैं। 246 विद्यालयों में 23.26 लाख झूले, 337 विद्यालयों में 29.75 लाख से बेबी स्लाइड लगाए गए हैं। 46 विद्यालयों में 11.39 लाख से बालीबाल कोर्ट हैण्डबाल कोर्ट, 109 विद्यालयों में 39.35 लाख से बैडमिंन्टन कोर्ट, 93 विद्यालयों में 12.60 लाख से पेंटिंग एवं सौन्दर्यीकरा कार्य किया गया है। प्राजेक्ट उत्कर्ष के अर्न्तत 215 राजकीय विद्यालयों में सीएसआर के तहत् डीएमएफ, हुडको व ओएनजीसी  के माध्यम से 6801 फर्नीचर से लाभान्वित किया गया है। राजकीय प्रारम्भिक विद्यालयों में डीएमएफ द्वारा 360 सेट फर्नीचर आपूर्ति की गई है जिससे 39 विद्यालयों में 1080 बच्चे लाभान्वित हुए हैं।

स्कूलों में बच्चे पढ़ेंगे महापुरुषों की जीवनी,  पढ़ाई के साथ कौशल विकास का प्रयास

समाचार पत्रों के माध्यम से देश दुनिया से रूबरू रहेंगे बच्चे

जिलाधिकारी की पहल पर प्रत्येक स्कूल में न्यूज़पेपर, मैगज़ीन, शब्दकोश और महापुरुषों की जीवनियाँ अनिवार्य रखे जाने के निर्देश दिए ताकि बच्चे व्यवसायिक शिक्षा के साथ ही  महापुरूषों की जीवनी से परिचित हो सके। जिलाधिकारी बंसल ने स्कूलों की कक्षाओं में मूलभूत सुविधा, लाईट, पानी, पेयजल, शौचालय उपलब्ध हों पानी की टंकियों की मरम्मत सफाई एवं सुरक्षा हेतु इंतजाम के साथ ही गुणवत्तायुक्त पोष्टिक भोजन सुनिश्चित करने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड एवं उप शिक्षा अधिकारियों को निरंतरता बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं जिससे स्टूडेंट्स को शिक्षा ग्रहण करने में कोई समस्या न आये। उम्मीद की जानी चाहिए कि डीएम की ये नेक कोशिशे रंग लाएंगी और बच्चों को बेहतरीन स्कूल में सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया होती रहेगी।

You Might Also Like

IndireshHospitalFreeHealthCamp : इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को फ्री हेल्थ कैम्प

GhostVillage : घोस्ट विलेज संवारें उत्तराखंडी – अनिल बलूनी

ViralAudio : सीबीआई, वीआईपी और पूर्णसत्य की उम्मीदें !

UttarakhandNews : उत्तराखंड के भ्रष्ट पुलिसवालों के लिए बहुत बुरी ख़बर !

DMSavinBansal : डीएम बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता

TAGGED: #BookLovers, #BooksAndSports, #BrightFuture, #ComicCulture, #ComicFans, #ComicsForKids, #ComicsWorld, #EducationAwareness, #EducationFirst, #EducationForAll, #EducationMatters, #EducationSupport, #EducationUpdates, #FunLearning, #FunWithLearning, #FutureBuilders, #KidsLearning, #KnowledgeHub, #KnowledgeIsPower, #LearningJourney, #LearningMadeFun, #LearningThroughPlay, #MagazineLife, #MagazineReaders, #MagazinesForStudents, #MagazineTime, #MindAndBody, #PlayAndLearn, #ReadAndGrow, #ReadingIsFun, #ReadToLead, #SchoolDays, #SmartEducation, #SportsAndStudy, #SportsCulture, #SportsEducation, #SportsEducationMatters, #SportsLovers, #SportsSpirit, #StudentCorner, #StudentLife, #StudentSupport, #StudySmart, #StudyTime, #StudyWithSports, #YouthDevelopment, #YouthPower, dehradun, dm savin bansa, HolisticEducation, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, studygoals, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 August 23, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बच्चे का कराया  जिला चिकित्सालय में टीकाकरण  सीडीओ ने अपने बच्चे का कराया  जिला चिकित्सालय में टीकाकरण 
Next Article स्टूडेंट्स की खातिर फ्री हेल्थ कैम्प लगा रहा इन्दिरेश अस्पताल स्टूडेंट्स की खातिर फ्री हेल्थ कैम्प लगा रहा इन्दिरेश अस्पताल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?