DhruvandharBoxOffice : 3 हफ्तों में 500 करोड़ पार :- रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस (box office) पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के बाद से लगातार नए रिकॉर्ड बनाए हैं। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार ऐसी है कि हर दिन नया इतिहास लिखा जा रहा है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में ;- IndianRailwaysFareHike : रेलवे ने बढ़ाया किराया, 26 दिसंबर से होगा लागू
तीसरे रविवार को फिर चला जादू
रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को ‘धुरंधर’ ने करीब 38.50 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया। यह आंकड़ा तीसरे रविवार के हिसाब से बेहद मजबूत माना जा रहा है। इससे पहले फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 22.50 करोड़ और शनिवार को 34.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
तीसरे वीकेंड में रिकॉर्डतोड़ कमाई
अगर पूरे तीसरे वीकेंड की बात करें, तो ‘धुरंधर’ ने करीब 95 करोड़ रुपये का जबरदस्त बिजनेस कर डाला है। आमतौर पर तीसरे हफ्ते में फिल्मों की कमाई गिरती है, लेकिन यहां मामला बिल्कुल उल्टा नजर आ रहा है।
17 दिनों में 555 करोड़ का आंकड़ा पार
17 दिनों की कमाई के बाद फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 555.75 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इसी के साथ ‘धुरंधर’ ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसने ‘गदर 2’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
वर्ल्डवाइड भी छाया रणवीर सिंह
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म का जलवा बरकरार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 805 करोड़ रुपये के पार जा चुका है। इसके साथ ही यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में ;- DehradunPollution : देहरादून में बढ़ता प्रदूषण
कहानी और स्टारकास्ट बनी ताकत
फिल्म की कहानी संवेदनशील मुद्दों से प्रेरित है और इसमें रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना (akshay khanna) , संजय दत्त (Sanjay Dutt) , आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नजर आते हैं। मजबूत कंटेंट और पावरफुल परफॉर्मेंस ही इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आई है।
कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनी हुई है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

