By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: क्रॉस जेण्डर मसाज देवभूमि में मंजूर नहीं – महिला आयोग
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > क्रॉस जेण्डर मसाज देवभूमि में मंजूर नहीं – महिला आयोग
उत्तराखण्ड

क्रॉस जेण्डर मसाज देवभूमि में मंजूर नहीं – महिला आयोग

"क्या देवभूमि में क्रॉस जेण्डर मसाज संस्कृति पर संकट? महिला आयोग की सख्त चेतावनी!"

admin
Last updated: 2024/11/12 at 5:11 AM
admin
Share
5 Min Read
देवभूमि में क्रॉस जेण्डर मसाज विवाद
देवभूमि में क्रॉस जेण्डर मसाज विवाद
SHARE
Highlights
  • "महिला आयोग: क्रॉस जेण्डर मसाज मंजूर नहीं"
  • "देवभूमि में क्रॉस जेण्डर मसाज का विवाद"
  • "क्रॉस जेण्डर मसाज पर महिला आयोग का विरोध"

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग के 19वें स्थापना दिवस पर आयोग अध्यक्ष ने महिला आयोग द्वारा किये जा रहे कार्यों का ब्यौरा रखा , आयोग की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने बताया की आयोग द्वारा राज्य की सभी जेलों का निरीक्षण किया गया जिसमें महिला बन्दियों की स्तिथि व उन्हें मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा राज्य में आईजी कारागार को सभी जेलों में महिला बन्दियों को अलग अलग कार्यों के प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश भी दिए है, साथ ही उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा समय-समय पर वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालय, छात्रावास, महिला हेल्प डेस्क व महिला हेल्पलाइन का भी निरिक्षण किया गया है।

उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा विभिन्न जिलों में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों को सरकार द्वारा महिला हित मे संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गयी है व मोनिटरिंग की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला आयोग द्वारा प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सभी विभागों में जहां चार या चार से अधिक महिला कर्मचारी कार्यरत है वहां उनके मानसिक या शारीरिक शोषण से निपटारे के लिए आईसीसी कमेटी गठित करने के व उससे आयोग को अवगत कराते उसकी मोनिटरिंग के आदेश दिए है।

उन्होंने कहा कि आज आयोग दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के बीच जाकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है व उनकी समस्या में पीड़ित महिलाओं के साथ हर संभव सहायता करते हुए उन्हें न्याय दिला रहा है।वहीं आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य महिला आयोग के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि सरकार ने महिला आयोग द्वारा तैयार राज्य महिला नीति के फाइनल ड्राफ्ट को स्वीकार करते हुए जल्द ही राज्य में महिला नीति लागू करने की घोषणा की है।

यह बहुत ही हर्ष का विषय है क्योंकि यह नीति राज्य की महिलाओं को हर प्रकार से सशक्त करेगी, चाहे वह वर्किंग वूमेन हो, चाहे सिंगल वूमेन या चाहे दूरस्थ क्षेत्र की पर्वतीय महिला या ग्रामीण या महानगरों में रहने वाली महिला।वहीं आयोग की अध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज राज्य में विभिन्न जगहों पर संचालित स्पा व मसाज पार्लरों में युवतियों और महिलाओं को जबरन अनैतिक देह व्यापार की ओर धकेला जा रहा है। एक बार महिला इस दलदल में फंस जाती है तो उसे समाज मे पुनः स्थापित करना आयोग व सरकार के लिए एक चैलेंज बन जाता है, आयोग इसकी निंदा करता है।

आयोग अध्यक्ष ने कहा की मसाज पार्लर स्पा सेंटर एवं फिजियोथेरिप सेंटर का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से हो उनमें यह सुनिश्चित किया जाए की महिला की मसाज महिला और पुरुष की मसाज पुरुष करें, क्रॉस जेण्डर मसाज न हों। वहीं इस बात का भी ध्यान रखा जाए की कर्मचारी डिग्री डिप्लोमा प्रशिक्षित हो और बालिग हों। स्पा में रखे जाने वाली महिला या पुरुष कर्मचारी का नजदीकी थाने में सत्यापन किया जाए।इसके लिए आयोग ने एक नई गाइडलाइन एसओपी तैयार की है जिसके क्रियान्वयन के लिए आयोग द्वारा गाइडलाइन को शासन स्तर पर भेजा गया है।

इस दौरान कुसुम कण्डवाल ने कहा कि राज्य महिला आयोग, महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। महिला अधिकारों व सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर आयोग दृढ़ता से कार्य कर रहा है ओर आयोग का उद्देश्य है कि राज्य की महिलाओं को हर प्रकार सशक्त किया जाए ताकि महिलांए हर क्षेत्र में समानरूप से प्रतिभाग करें। वही आयोग की अध्यक्ष ने समस्त पत्रकार बंधुओ मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोग द्वारा किए गए कार्यों को उनके द्वारा समाज में मीडिया के माध्यम से प्रचारित व प्रसारित किया गया है जिससे कि समाज की महिलाएं जागरूक हो रही है आयोग के कार्यों तथा अपने अधिकारों को जान रही है।

You Might Also Like

TigerWaterfall : “टाइगर फॉल”- खूबसूरती देख हो जाएंगे मदहोश

WeatherUpdate : 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट – पढ़िए चेतावनी

DisasterManagement : एलन मस्क बनायेंगे पहाड़ों में रेस्क्यू आसान

UttarakhandCensus2027 : गलत जवाब दिया तो उल्टा पड़ जायेगा

Dehraduntrafficrelief : देहरादून में पार्किंग की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद

TAGGED: dehradun, khoji narad, khoji narad breking news, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 12, 2024 November 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शहर सुधारने निकले डीएम एसएसपी  बाइक से शहर सुधारने निकले डीएम एसएसपी 
Next Article प्रवेश पर नया नियम बॉबी पंवार प्रकरण के बाद सचिवालय में प्रवेश पर नया नियम

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Dhurandhar3
Dhurandhar3 : Dhurandhar’ की दुनिया खत्म नहीं हुई! क्या आएगा तीसरा पार्ट?
मुंबई May 11, 2026
Dhurandhar3
Dhurandhar3 : हो जाइए तैयार, ‘धुरंधर’ की कहानी अभी बाकी है
महाराष्ट्र May 11, 2026
NoidaAirport
NoidaAirport : 15 जून से शुरू होगा नोएडा एयरपोर्ट
दिल्ली May 11, 2026
iPhoneSecurityWarning
iPhoneSecurityWarning : खतरे की घंटी हैं iPhone, iPad – सरकार ने दी चेतावनी
खोजी नारद कहिंन May 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?