By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: SwachhUttarakhand : उत्तराखंड में कूड़ा फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > SwachhUttarakhand : उत्तराखंड में कूड़ा फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा
उत्तराखण्ड

SwachhUttarakhand : उत्तराखंड में कूड़ा फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित नए.

admin
Last updated: 2026/10/24 at 11:22 AM
admin
Share
3 Min Read
SwachhUttarakhand
SwachhUttarakhand : उत्तराखंड में कूड़ा फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा
SHARE
Highlights
  • उन्होंने कहा कि शहरी एवं अर्द्धशहरी क्षेत्रों के साथ-साथ अधिक पर्यटकों की आवाजाही वाले ग्रामीण पर्यटन स्थलों पर.
  • मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए संबंधित शहरी निकायों.
  • मुख्य सचिव ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित विभिन्न स्थानों पर संचालित परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश देते हुए.

SwachhUttarakhand :  उत्तराखंड में कूड़ा फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा :-  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन राज्य स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति (शहरी विभाग) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 में हुए संशोधनों के तहत निर्धारित मानकों, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित संचालित परियोजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और स्वच्छ उत्तराखण्ड मिशन 2026-2030 की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित नए नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक और व्यावहारिक कार्ययोजना (बायलॉज/नियमावली) तैयार की जाए। इसमें निजी संस्थानों, औद्योगिक संगठनों तथा अधिक मात्रा में ठोस अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले प्रतिष्ठानों की जिम्मेदारियों और निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि शहरी एवं अर्द्धशहरी क्षेत्रों के साथ-साथ अधिक पर्यटकों की आवाजाही वाले ग्रामीण पर्यटन स्थलों पर भी अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। इसके लिए संबंधित शहरी निकायों, ग्राम पंचायतों और अन्य क्रियान्वयन संस्थाओं की जिम्मेदारियां स्पष्ट करते हुए एक बेहतर एवं अनुकरणीय मॉडल विकसित किया जाए, जिसे प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए संबंधित शहरी निकायों, ग्राम पंचायतों और अन्य क्रियान्वयन संस्थाओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए तथा उनकी कार्यक्षमता बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े प्रावधानों को केवल कागजों तक सीमित न रखते हुए धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इसके लिए नियमित निगरानी, जवाबदेही और समयबद्ध कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित विभिन्न स्थानों पर संचालित परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अपशिष्ट के पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण की व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाए। साथ ही, शैक्षणिक एवं कौशल विकास संस्थानों में ठोस और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित अच्छी आदतों, जन-जागरूकता और पर्यावरण अनुकूल व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्ययोजना एवं नियमावली में सभी आवश्यक प्रावधानों को समाहित करते हुए इसे मंत्रिमंडल के अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाए, ताकि प्रदेश में ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाया जा सके।

You Might Also Like

BJPvsCongress : भाजपा और उनके नेता झूठे – हरीश रावत

UttarakhandNursing : निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग कोर्स के होंगे कड़े नियम

DehradunNews : देहरादून में खुलेगा IT कारोबार का नया रास्ता

MikaSingh : मीका सिंह का खुलासा, कहा- बच्चों की तरह रो पड़े थे पाजी

SecretariatNews : सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़, केस दर्ज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 24, 2026 October 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DehradunNews DehradunNews : देहरादून में खुलेगा IT कारोबार का नया रास्ता
Next Article UttarakhandNursing UttarakhandNursing : निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग कोर्स के होंगे कड़े नियम

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

WinterDiet
WinterDiet : ठंड में कौन सी रोटी खानी चाहिए ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ October 24, 2026
NoShrinkingViolet
NoShrinkingViolet : कब बोलते हैं  ‘No Shrinking Violet’ , जानिए मतलब  
इंटरव्यू October 24, 2026
BacteriaVsVirus
BacteriaVsVirus : वायरस के ही हथियारों का इस्तेमाल करते हैं वायरस
इंटरव्यू October 24, 2026
BJPvsCongress
BJPvsCongress : भाजपा और उनके नेता झूठे – हरीश रावत
देहरादून October 24, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?