By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: DehradunNews : देहरादून में खुलेगा IT कारोबार का नया रास्ता
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > DehradunNews : देहरादून में खुलेगा IT कारोबार का नया रास्ता
देहरादून

DehradunNews : देहरादून में खुलेगा IT कारोबार का नया रास्ता

इस फैसिलिटी का उद्देश्य राज्य के IT/ITeS इकोसिस्टम को मजबूत करना और प्रौद्योगिकी आधारित उद्यमिता.

admin
Last updated: 2026/10/24 at 11:09 AM
admin
Share
3 Min Read
DehradunNews
DehradunNews : देहरादून में खुलेगा IT कारोबार का नया रास्ता
SHARE
Highlights
  • केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में प्रौद्योगिकी और व्यापार की महत्वपूर्ण भूमिका है.
  • उत्तराखण्ड में 1,700 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा.
  • उत्तराखण्ड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री  प्रदीप बत्रा ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए बुनियादी ढाँचे.

DehradunNews :  देहरादून में खुलेगा IT कारोबार का नया रास्ता :-  भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) ने देहरादून के आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड में अपनी नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ किया। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इस सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री  प्रदीप बत्रा और कृषि मंत्री  गणेश जोशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस फैसिलिटी का उद्देश्य राज्य के IT/ITeS इकोसिस्टम को मजबूत करना और प्रौद्योगिकी आधारित उद्यमिता, नवाचार, उत्पाद विकास तथा रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करना है। लगभग 30,000 वर्ग फुट क्षेत्र में चार मंजिल पर विकसित इस फैसिलिटी में अर्द्ध-सुसज्जित कार्यालय स्थान, हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, वातानुकूलित एवं पर्यावरण-अनुकूल कार्यस्थल, एक ऑडिटोरियम, दो मीटिंग रूम, दो कॉन्फ्रेंस रूम और एक नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर (NOC) उपलब्ध हैं। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह केंद्र प्रौद्योगिकी उद्यमों को सहयोगात्मक वातावरण प्रदान करेगा, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय की स्थापना, विकास और विस्तार करने में सहायता मिलेगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में प्रौद्योगिकी और व्यापार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने तकनीकी आत्मनिर्भरता, विशेषकर सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी स्टार्टअप्स और प्रौद्योगिकी उद्यमों को सहयोग, विचारों के आदान-प्रदान तथा नवोन्मेषी समाधान विकसित करने के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करेगी।

उत्तराखण्ड में 1,700 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल निवेश आकर्षित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में सहायक होगी। उन्होंने काशीपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के विकास सहित इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

उत्तराखण्ड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री  प्रदीप बत्रा ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए बुनियादी ढाँचे के विकास के साथ-साथ सोच, आकांक्षाओं और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता में भी बदलाव आवश्यक है। उत्तराखण्ड में अपार संभावनाएँ हैं और देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी जैसी पहल प्रौद्योगिकी, नवाचार और उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करेगी। इससे राज्य की प्रगति और देश के विकास के व्यापक लक्ष्य को गति मिलेगी।

उत्तराखंड सरकार के आईटी सचिव  पंकज पांडे ने कहा कि STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी राज्य के प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम का महत्वपूर्ण विस्तार है। यह युवा उद्यमियों को आवश्यक बुनियादी ढाँचा और सहयोग उपलब्ध कराएगी। उन्होंने सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप जैसी पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से युवाओं को अपनी विशेषज्ञता को सफल व्यवसायों में बदलने में सहायता मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य लगभग 1,000 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराकर डिजिटल गवर्नेंस को आगे बढ़ा रहा है।

You Might Also Like

WinterDiet : ठंड में कौन सी रोटी खानी चाहिए ?

NoShrinkingViolet : कब बोलते हैं  ‘No Shrinking Violet’ , जानिए मतलब  

BacteriaVsVirus : वायरस के ही हथियारों का इस्तेमाल करते हैं वायरस

BJPvsCongress : भाजपा और उनके नेता झूठे – हरीश रावत

UttarakhandNursing : निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग कोर्स के होंगे कड़े नियम

TAGGED: #DehradunITPark, #DigitalInnovation, #ITBusiness, #ITJobs, #JitinPrasada, #StartupIndia, #STPIDehradun, #TechnologyHub, #UttarakhandGovernment, #UttarakhandStartups, dehradunnews, DigitalIndia, HindiNews, khojinarad, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 24, 2026 October 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MikaSingh MikaSingh : मीका सिंह का खुलासा, कहा- बच्चों की तरह रो पड़े थे पाजी
Next Article SwachhUttarakhand SwachhUttarakhand : उत्तराखंड में कूड़ा फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

WinterDiet
WinterDiet : ठंड में कौन सी रोटी खानी चाहिए ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ October 24, 2026
NoShrinkingViolet
NoShrinkingViolet : कब बोलते हैं  ‘No Shrinking Violet’ , जानिए मतलब  
इंटरव्यू October 24, 2026
BacteriaVsVirus
BacteriaVsVirus : वायरस के ही हथियारों का इस्तेमाल करते हैं वायरस
इंटरव्यू October 24, 2026
BJPvsCongress
BJPvsCongress : भाजपा और उनके नेता झूठे – हरीश रावत
देहरादून October 24, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?