By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: पार्षद पति,, जेई को बनाया बंधक,,बीच सड़क पर बैठाया,,,सड़क पर बह रहा नाले का पानी,,,, बच्चे हो रहे बीमार….
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तर प्रदेश > पार्षद पति,, जेई को बनाया बंधक,,बीच सड़क पर बैठाया,,,सड़क पर बह रहा नाले का पानी,,,, बच्चे हो रहे बीमार….
उत्तर प्रदेशखोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभाव

पार्षद पति,, जेई को बनाया बंधक,,बीच सड़क पर बैठाया,,,सड़क पर बह रहा नाले का पानी,,,, बच्चे हो रहे बीमार….

admin
Last updated: 2025/02/03 at 12:38 PM
admin
Share
5 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश :  वाराणसी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां लोगों ने एक पार्षद के पति और एक जेई को रस्सियों से बांधकर बंधक बना लिया।

Contents
संख्या 51 के लोगों में आक्रोशजेई को भी बनाया बंधक

लोगों का कहना है कि पिछले 10 दिनों से इलाके में सीवर का पानी फैला हुआ है। लेकिन उसकी सफाई नहीं हो पा रही थी और न ही समाधान निकाल पा रहा था।

जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पार्षद पति और जेई को रस्सियों में बांधकर बंधक बना लिया।

दरअसल वाराणसी शहर के भेलूपुर क्षेत्र के सरायनंदन वार्ड के भाजपा पार्षद पति को रविवार सुबह से ही क्षेत्र के गुस्से का सामना करना पड़ा और आक्रोशित से जनता उन्हें बंधक बना लिया।

सरायनंदन वार्ड जनता इस बात से नाराज थी कि बीते 10 दिनों से इलाके में बहती सीवर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।

वार्ड के लोगों ने इस दौरान जल निगम के जेई को भी बंधक बना लिया था। लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।

संख्या 51 के लोगों में आक्रोश

मामला वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 51 सरायनंदन का है। भाजपा पार्षद रीता सेठ के पति अशोक सेठ को उस वक्त क्षेत्र की जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा जब वह इलाके से गुजर रहे थे।

लाख समझाने के बावजूद आक्रोशित लोगों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और बंधक बना दिया।

इस मामले का संज्ञान खुद वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी के महापौर ने भी लिया है और जल्द समाधान का भी वादा किया है।

आक्रशित लोगों ने पार्षद पति अशोक सेठ को बकायदे कुर्सी पर रस्सियों से बांधकर बिठाया गया था। लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया।

लोगों का कहना है कि पिछले 10 दिनों से इलाके में सीवर का पानी फैला हुआ है, लेकिन उसकी सफाई नहीं हो पा रही थी और न ही समाधान निकाल पा रहा था।

कई बार शिकायत करने के बावजूद भी जब बात नहीं बनी तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने बीजेपी से महिला पार्षद रीता सेठ के पति को ही रस्सियों से बांधकर बंधक बना लिया।

पार्षद पति ने भरोसा भी दिलाया कि समस्या का जल्द समाधान निकल जाएगा, लेकिन इलाके की जनता यह सुनने को तैयार नहीं है और उन्हें बंधक बनाकर रखा है।

जेई को भी बनाया बंधक

इस दौरान आक्रोशित जनता ने जल निगम और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. बेबस दिख रहे पार्षद पति अशोक सेठ ने बताया कि बीते 10 दिनों से उनके इलाके में सीवर की समस्या बनी हुई है।

जिससे डायरिया और अन्य संक्रामक बीमारियां भी पहले फैल चुकी हैं, लेकिन इस बारे में कई बार जल निगम नगर निगम और गंगा प्रदूषण बोर्ड से शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।

इसके बाद क्षेत्र की जनता ने उन्हें बंधक बना लिया और कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह भूखे प्यासे जनता के बीच में बंधक बने हुए हैं।

हालांकि उन्होंने बताया कि उन्हें जनता से किसी तरह की शिकायत नहीं है क्योंकि उनकी मांग जायज है।

तो वहीं वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि यह समस्या उनके संज्ञान में है और पिछले तीन-चार महीने से उनके पार्षद इस समस्या को उठा भी रहे हैं।

लेकिन इलाके की पाइपलाइन जल निगम और गंगा प्रदूषण बोर्ड की है। बार-बार कहने के बावजूद यह विभाग ध्यान नहीं दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि पार्षद प्रतिनिधि वहां गए हैं और विषय को उठाया है और उम्मीद है कि काम शुरू भी हो गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर निगम के नगर आयुक्त और जल निगम के जीएम को भी बता दिया गया है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

भारतीय जनता पार्टी के मेयर अशोक तिवारी ने खुद इस मामले को घोर लापरवाही बताया।

 

 

 

You Might Also Like

WhatsAppCharge : हर मैसेज पर 14 पैसे लेगा WhatsApp

TejPratapYadav : तेज प्रताप यादव  पेंटहाउस में लगाएंगे अपना ‘दरबार’

RamMandir : राम मंदिर में  हंसी-मजाक पर सख्त पाबंदी

NeemKaroliBaba : योगी सरकार बनाएगी नीम करौरी बाबा आध्यात्मिक सर्किट

GPSShutdown : अगर GPS बंद हो जाए तो क्या-क्या होगा?

TAGGED: #narendra modi, CM yodiadityanath, todayupdate, uttarpradeshnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 3, 2025 March 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यहाँ इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती,,,जल्द करें अप्लाई……
Next Article एसबीआई को चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट से लगा तगड़ा झटका….

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CongressPressConference : देहरादून में कांग्रेस की प्रेस वार्ता आज, जनहित के मुद्दों पर रखेगी अपना पक्ष
देहरादून October 3, 2026
MuslimSevaSangathan : रायपुर में मस्जिद सील, खुलवाने DM कार्यालय पहुंचे मुस्लिम सेवा संगठन
देहरादून October 3, 2026
TehriDevelopmentAuthority
TehriDevelopmentAuthority : नक्शा फर्जीवाड़े में सहायक अभियंता पंकज पाठक पर बड़ा एक्शन, मिली विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
देहरादून October 3, 2026
E-Paper | 4 October 2026
E-Paper | 4 October 2026
e-paper October 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?