By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: निष्पक्ष निर्वाचन केे लिए पोलिंग पार्टी में समन्वय जरूरी – डीएम 
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > निष्पक्ष निर्वाचन केे लिए पोलिंग पार्टी में समन्वय जरूरी – डीएम 
राज्य

निष्पक्ष निर्वाचन केे लिए पोलिंग पार्टी में समन्वय जरूरी – डीएम 

"निष्पक्ष चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी समन्वय आवश्यक - डीएम"

admin
Last updated: 2025/01/22 at 6:20 AM
admin
Share
4 Min Read
पोलिंग पार्टी
पोलिंग पार्टी
SHARE
Highlights
  • "निष्पक्ष चुनाव, पोलिंग पार्टी समन्वय, जिलाधिकारी निर्देश"
  • "निष्पक्ष चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी में समन्वय आवश्यक - जिलाधिकारी"
  • निष्पक्ष निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टी में समन्वय जरूरी - डीएम
निष्पक्ष निर्वाचन केे लिए पोलिंग पार्टी में समन्वय जरूरी : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिहं एवं प्रेक्षक नागर निकाय निर्वाचन अहमद इकबाल  अभिषेक रूहेला द्वारा नागर निकाय निर्वाचन में लगे जोनल/सैक्टर मजिस्टेट, जोनल/सैक्टर पुलिस अधिकारियो एवं ड्यूटी में लगे पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी जवानों की पुलिस लाईन रेसकोर्स  में ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव में पोलिंग पार्टी इलैक्शन की भुजा होते हैं, सफल एवं निष्प्पक्ष निर्वाचन केे लिए पोलिंग पार्टी में आपस में समन्वय होना जरूरी है। पोलिंग पार्टियों को बूथ तक सुरक्षित पंहुचाना सैक्टर जोनल की जिम्मेदारी है।
स्थानीय निर्वाचन में लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन की तुलना में परिस्थिति अलग होती हैं, तथा प्रशिक्षण में लिया गया ज्ञान तथा पिछले निर्वाचन के अनुभव से निर्वाचन सम्पादित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्मिक की कोई शंका हो तो  उसका समय रहते समाधान कर लें। कहा कि 22, 23 एवं 25 तारीख अहम है। उन्होंने कहा कि पार्टी रवानगी के दौरान नोडल, लिंक अधिकारी, आरओ, एआरओ का आपसी समन्वय रहे। प्रेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग अहमद इकबाल ने कहा कि निर्वाचन को इस नजरिये से देखने की आवश्यकता है कि यह पहला चुनाव है, इससे चूक की गुंजाईश नही रहती। उन्होंने कहा कि स्थानीय निर्वाचन संवेदनशील होते हैं, इसमें अपने दायित्वों को जिम्मेदारी एवं सचेत होकर निर्वहन की करने की आवश्यकता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन ड्यूटी एवं वीवीआईपी ड्यूटी महत्वपूर्ण होती है, इसमें किसी प्रकार की गलती के लिए कोई गुंजाईश नही होती है, सभी को अलर्ट रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना है, पुलिस कार्मिक, फोर्स को अपने पोलिंग पार्टी के साथ ही जाना है तथा अपने पीठासीन अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन करना है। यदि कानून व्यवस्था आदि की संभावना दिख रही हो 112 नम्बर का कॉल किया जा सकता है, साथ पुलिस मोबाईल क्यूआरटी टीम एक कॉल पर सम्बन्धित स्थल पर पंहुच जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित सफल निर्वाचन हेतु कार्मिकों को एक माह से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों का आपस में समन्वय बना रहे। यह आवश्यक है कि निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन का शत प्रतिशत परिपालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सैक्टर अधिकारी जिम्मेदारी अहम है पार्टी को बूथ तक पंहुचाकर सूचित करने के साथ निर्वाचन दिवस के समय-समय पर अपने-अपने कन्ट्रोलरूम को सूचनाएं देंगे। पुलिस अधीक्षक यातायात ने कार्मिकों रूट प्लान समझाया तथा एसपी सदर जया बलूनी ने कार्मिको निर्वाचन ध्यान योग्य रखने वाली समुचित जानकारी सैक्टर/जोनल एवं फोर्स को दी गई।
इस अवसर प्रेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक रोहिला, मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सदर जया बलूनी, सहित उप जिलाधिकारी चकराता, विकासनगर विनोद कुमार सहित सम्बन्धित आरओ, एआरओ, सैक्टर, जोनल मजिस्टेªट, सैक्टर पुलिस अधिकारी सहित पुलिस फोर्स, होमगार्ड पीआरडी के जवान उपस्थित रहे।

You Might Also Like

GajabRaatTrailer : ‘गजब रात’, मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

CoffeeWithKaran9 : ‘कॉफी विद करण’ के आखिरी सीजन में सलमान बनेंगे मेहमान

GangaPujan : धामी कैबिनेट ने किया सामूहिक गंगा पूजन

MountMukutEast : माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण

TheDirtyPicture2 : एकता कपूर ने किया ‘द डर्टी पिक्चर 2’ का ऐलान

TAGGED: #narendra modi, #चुनावनिर्देश, #चुनावप्रशासन, #चुनावप्रशासनिकसमन्वय, #चुनावसमन्वय, #निर्वाचनप्रक्रिया, #निर्वाचनप्रशासन, #निर्वाचनसमन्वय, #निष्पक्षचुनाव, #निष्पक्षमतदान, #पोलिंगपार्टीसमन्वय, #मतदानप्रक्रिया, #मतदानप्रशासन, #मतदानसमन्वय, #लोकतंत्रकीमूलतत्व, #समन्वयकीआवश्यकता, dehradun, DM Savin Bansal, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, SSP Dehradun, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 22, 2025 January 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मतदान निर्वाचन आयुक्त  सुशील कुमार ने मतदान तैयारियों की समीक्षा की
Next Article भारत भारत में चुनाव प्रचार थमने का कारण और महत्व

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BuksaJanajati
BuksaJanajati : बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं का फायदा
उत्तराखण्ड October 17, 2026
ShardiyaNavratri2026
ShardiyaNavratri2026 : नवरात्रि में 9 दिन, 9 देवी और 9 रंग..
खोजी नारद कहिंन October 17, 2026
DahejFreeIndia
DahejFreeIndia : दहेज नहीं, बेटी को दें ये 3 सहारे
खोजी नारद कहिंन October 17, 2026
UPSC2026
UPSC2026 : UPSC में IAS-IPS की शादी को लेकर भी हैं नियम
राज्य October 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?