By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: हेली सेवाओं के सुरक्षा मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं – धामी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > हेली सेवाओं के सुरक्षा मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं – धामी
देहरादून

हेली सेवाओं के सुरक्षा मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं – धामी

हेली सेवाओं में किसी तरह की लापरवाही या खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं,अब तक हुए हेली दुर्घटनाओं की ऑडिट,समीक्षा फिटनेस हों,वैदर कैमरे भी लगाये जाएं : सीएम धामी

admin
Last updated: 2025/06/12 at 7:25 AM
admin
Share
4 Min Read
हेली सेवाओं
हेली सेवाओं
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवा लेने वाले यात्रियों की अधिकाधिक आंकड़ों से आत्ममुग्ध हुए बिना सुरक्षा मानकों को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए.
  • मुख्यमंत्री ने बैठक में यूकाडा को राज्य हेतु अगले 10 वर्षाे के लिए हेली सेवाओं की कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए.
  • इस वर्ष अभी तक 66,000 से अधिक यात्री हेली शटल सेवाओं की सुविधा का लाभ उठा चुके हैं.

हेली सेवाओं के सुरक्षा मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में अपनी सेवाएं दे रहे सभी हेलीकॉप्टर सर्विस प्रोवाइडर्स तथा ऑपरेटर्स, यूकाडा, एएआईबी एवं डीजीसीए के साथ प्रदेश की हेली सर्विस सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में सेवाएं दे रहे सभी हेली सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स को कड़े शब्दों में स्पष्ट किया है कि हेली सेवाओं के सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता नही किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवा लेने वाले यात्रियों की अधिकाधिक आंकड़ों से आत्ममुग्ध हुए बिना सुरक्षा मानकों को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री ने गत वर्षों में हुए हेली दुर्घटनाओं की आडिट व निरन्तर समीक्षा के भी निर्देश दिए ताकि इनकी पुनरावृति ना हो। उन्होंने कहा कि राज्य के नोडल के रूप में यात्रियों की सुरक्षा हमारा सबसे बड़ा दायित्व है।मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर के नियमित फिटनेस जांच का सख्ती से पालन, हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग हेतु ठोस व प्रभावी एसओपी बनाने एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में चलने वाले हेलीकॉप्टर के इंजन के सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के कड़े निर्देश दिए। मौसम के कारण हेली सेवाओं में बाधाओं, मौसम की सटीक जानकारी एवं सुरक्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने केदार वैली के साथ ही अन्य सभी चारधाम वैली में वैदर कैमरा लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने यूकाडा को भविष्य में केवल डबल इंजन हेलीकॉप्टर संचालित करने हेतु ठोस पॉलिसी तैयार करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यूकाडा एवं सम्बन्धित स्टेकहॉल्डर्स को वैष्णो देवी में संचालित की जा रही हेली सर्विस मॉडल का अध्ययन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अत्यधिक अनुभवी पायलटों को ही राज्य में हेली सेवाओं में रखने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने हेली ऑपरेटर्स को यात्रियों के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाऐ रखने की भी सख्त नसीहत दी ताकि दुनियाभर से आने वाले पर्यटक देवभूमि से सुखद अनुभव लेकर जाएं। उन्होंने हेली ऑपरेटर्स एवं प्रशासन को चारधाम मार्गों पर स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में हेली सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य में बहुत से हेलीपैड निर्माणाधीन हैं। इस वर्ष अभी तक 66,000 से अधिक यात्री हेली शटल सेवाओं की सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।

यह भी पढ़ें :- नाशपाती खाने के बेमिसाल फायदे

मुख्यमंत्री ने बैठक में यूकाडा को राज्य हेतु अगले 10 वर्षाे के लिए हेली सेवाओं की कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं चारधाम राज्य होने के कारण हेली सेवाओं की मांग राज्य में अधिकाधिक बढ़ने वाली है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण भविष्य में हेली सेवाएं राज्य का आधार होंगी। इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव सोनिका एवं राज्य में सेवाएं दे रहे सभी हैली एवं चाटर्ड सर्विस ऑपरेटर्स मौजूद रहे।

You Might Also Like

UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

UttarayaniKauthik : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ने लोक संस्कृति को एक सूत्र में पिरोया

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार

IndireshHospitalFreeHealthCamp : इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को फ्री हेल्थ कैम्प

GhostVillage : घोस्ट विलेज संवारें उत्तराखंडी – अनिल बलूनी

TAGGED: #AirAccidentPrevention, #AirRescue, #AirSafetyFirst, #AirTransportRules, #AirTravelIndia, #AviationCompliance, #AviationRules, #AviationStandards, #AviationWatch, #CharDhamYatra, #ChopperSafety, #DhamiOnDuty, #DhamiSternAction, #DisasterResponse, #EmergencyServices, #FlightAudits, #FlightSecurity, #GovernmentAction, #HelicopterAlert, #HelicopterOperations, #HelicopterSafety, #HeliFleetInspection, #HelipadSafety, #HeliPolicy, #HeliServices, #HeliTourism, #HeliTrafficControl, #HighAltitudeFlights, #KedarnathFlights, #MountainFlights, #narendra modi, #NoCompromiseOnSafety, #NoNegligence, #PassengerSecurity, #PilgrimSafety, #SafeHelicopterTravel, #SafeSkies, #SafeTravel, #SafetyFirstAlways, #SafetyReview, #SkyPatrol, #StrictRules, #StrictSafetyNorms, #TouristSafety, #UttarakhandCM, char dham yatra 2025, CMDhami, CMStatement, dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand, uttarakhandnews, UttarakhandTourism

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 12, 2025 June 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारतवर्ष भारतवर्ष, में क्या है ‘वर्ष’ का मतलब
Next Article उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम की बोर्ड बैठक हुए बड़े निर्णय

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 9, 2026
UttarayaniKauthik
UttarayaniKauthik : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ने लोक संस्कृति को एक सूत्र में पिरोया
उत्तराखण्ड February 9, 2026
MorningEyeCare
MorningEyeCare : मॉर्निंग आई केयर के 5 नियम जरूर फॉलो करें
लफ्फाज़ी February 9, 2026
SpotifyLyricsUpdate
SpotifyLyricsUpdate : Spotify के एप लिरिक्स के लिए नए अपडेट
राष्ट्रीय February 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?