ऋषिकेश में एंबुलेंस यूनियन के पदाधिकारियों का कहना हैं कि मरीजों को लाने ले जाने के लिए दोनों यूनियनों के लिए एक दिन छोडकर दूसरा दिन नियत किया गया है।
आज उनके लिए नियत था लेकिन जय गुरुदेव यूनियन ने एम्स से एक मरीज को उठाया जो कई दिनों से एम्स में भर्ती था।
ऑक्सीजन सपोर्ट रखे गए मरीज को पटियाला ले जाना था लेकिन जय गुरुदेव एंबुलेंस यूनियन ने मरीज को बिना ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस में शिफ्ट किया था।
अचानक वहां पहुचे ऋषिकेश एंबुलेंस के पदाधिकारियों ने जब इसका विरोध हो गया मरीज की मौत से परिजन सडक पर बिलखते रहे थे ।
आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया वहीं दूसरी तरफ ऋषिकेश एंबुलेंस सेवा यूनियन के पदाधिकारी ने गुरुदेव एंबुलेंस यूनियन की एक महिला पर मारपीट करने का आरोप लगाया हैं।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे खिलाफ कोतवाली में शिकायत दज कराई हैं।

