By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: YamunaAarti : हरिघाट पर भव्य आरती कर मुख्यमंत्री ने किया कालसी का कायाकल्प
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > YamunaAarti : हरिघाट पर भव्य आरती कर मुख्यमंत्री ने किया कालसी का कायाकल्प
देहरादून

YamunaAarti : हरिघाट पर भव्य आरती कर मुख्यमंत्री ने किया कालसी का कायाकल्प

कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध परंपराओं की भूमि - धामी

admin
Last updated: 2026/09/18 at 11:00 AM
admin
Share
3 Min Read
YamunaAarti
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की भूमि है.
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास केवल तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों के विकास तक सीमित नहीं है.
  • मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कहना है कि मोतियों की माला सा दमकता यमुना तट पर विकसित हरिपुर घाट अब आधुनिक.

YamunaAarti : हरिघाट पर भव्य आरती कर मुख्यमंत्री ने किया कालसी का कायाकल्प :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर कालसी क्षेत्र को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास की महत्वपूर्ण सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण, हरिघाट का लोकार्पण तथा माँ यमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर माँ यमुना के पावन तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ यमुना आरती का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी साधु-संतों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के साथ यमुना आरती में श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया। श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत इस आयोजन से कालसी का यमुना तट आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की भूमि है। माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण, हरिघाट का लोकार्पण और यमुना आरती जैसे आयोजन इस क्षेत्र की आध्यात्मिक पहचान को और मजबूती प्रदान करेंगे। माँ यमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास भी कालसी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर माँ यमुना के पावन तट पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम एवं यमुना आरती श्रद्धा और आध्यात्मिक भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर कुल 2100 दीपों से माँ यमुना का पावन तट जगमगा उठा।

YamunaAarti

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास केवल तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों के विकास तक सीमित नहीं है । सरकार विकास कार्यों का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाना चाहती है। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से होमस्टे, स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, परिवहन, खान-पान और अन्य स्वरोजगार क्रियाकलापों को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं और उद्यमियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सचिव रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि उपस्थित रहे।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कहना है कि मोतियों की माला सा दमकता यमुना तट पर विकसित हरिपुर घाट अब आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक स्वरूप के साथ पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए नई आभा बिखेर रहा है। ₹7.52 करोड़ की लागत से तैयार यह सुसज्जित स्नान घाट क्षेत्र में आस्था, पर्यटन और विकास को एक नई दिशा दे रहा है। यहाँ आने वाले सैलानियों के लिए शाम की रोशनी में जगमगाता घाट यमुना तट की सुंदरता को और भी मनमोहक बनायेगा ।

You Might Also Like

GSTCouncil : GST अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म

EVMSecurity : ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही न हो – अंशुल सिंह , डीएम

KumbhMela2027 : कुम्भ आयोजन में कोई लापरवाही न हो – मुख्य सचिव

UttarakhandNews : नौकरी मांगना नहीं, देना है  – मुख्यमंत्री 

HaridwarNews : भाजपा विधायक से गुहार लगाने धरने पर बैठी भाजपा नेता !

TAGGED: #Kalsi, #khojinaradbreakingnews, #ReligiousTourism, #YamunaRiver, 2100Diyas, CMDhami, dehradunnews, DhamVikas, HaripurGhat, HaripurKalsi, HaripurYamunaGhat, khojinarad, uttarakhandnews, UttarakhandTourism, YamunaAarti, YamunaGhat, YamunaKrishnaMandir

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 18, 2026 September 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandElectricity UttarakhandElectricity : ‘बिजली खरीद में कोई खेल नहीं’ – डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
Next Article BJPvsCongress BJPvsCongress : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर भाजपा का पलटवार

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

GSTCouncil
GSTCouncil : GST अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म
राष्ट्रीय October 9, 2026
EVMSecurity
EVMSecurity : ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही न हो – अंशुल सिंह , डीएम
उत्तराखण्ड October 9, 2026
KumbhMela2027
KumbhMela2027 : कुम्भ आयोजन में कोई लापरवाही न हो – मुख्य सचिव
उत्तराखण्ड October 9, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : नौकरी मांगना नहीं, देना है  – मुख्यमंत्री 
देहरादून October 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?