By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन में इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > अंतराष्ट्रीय > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन में इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग
अंतराष्ट्रीयउत्तराखण्डतत्काल प्रभावहेल्थ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन में इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग

admin
Last updated: 2023/09/27 at 5:29 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने लंदन के कई प्रमुख उद्योग घरानों से भेंट करते हुए उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में इको फ्रेंडली टूरिज्म के क्षेत्र में भी बड़ी संभावनाएं हैं और पोमा ग्रुप जो दुनियाभर में रोपवे निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी है, इसमें रुचि रख रहा है।

सीएम धामी ने बताया कि प्रदेश सरकार का फोकस पर्यटन के साथ-साथ इकोलॉजी और इकॉनमी पर भी है।

वे कहते हैं कि प्रदेश सरकार निवेश के लिए विकास और पर्यावरण का संतुलन बनाने के रास्तों की तलाश कर रही है और इसके तहत रोपवे जैसे पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी यह बेहतर होगा।

पोमा ग्रुप  का उत्तराखण्ड में काम करने का अनुभव है और उन्होंने विभिन्न रोपवे प्रोजेक्ट्स में तकनीकी सहयोग दिया है, जैसे कि देहरादून-मसूरी रोपवे और यमुनोत्री रोपवे।

मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में लंदन के पोमा ग्रुप ने 2 हजार करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिसमें राज्य सरकार के उद्योग सचिव विनय शंकर पांडेय भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को भी उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि लंदन सर्विस सेक्टर का एक बड़ा केंद्र है और इसलिए यहां टूरिज्म, आईटी, हेल्थकेयर के क्षेत्र में बड़े निवेशक कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का यूरोप से लेकर अन्य देशों के ऑर्गेनिक उत्पादों की विशेष मांग है और समिट के जरिए उत्तराखण्ड के उत्पादों को विदेशों में पंहुचाने का काम होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड में फार्मा एवं मेडिकल टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं और ब्रिटेन इनोवेशन एव टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक ग्लोबल सेंटर के रूप में स्थापित है।

उत्तराखण्ड भी इनोवेशन एव टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत में अपनी एक पहचान बना रहा है।

हेल्थ केयर एवं लाइफ साईन्सेस के क्षेत्र में ब्रिटेन अग्रणी हैं और ब्रिटेन द्वारा बायोटेक, फार्मास्यूटिकल्स एवं मेडिकल टैक्नोलॉजी में निवेश को वरीयता दी जाती है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दुनियाभर से निवेशक उत्तराखण्ड का रुख करें, ताकि यहां की औद्योगिक गतिविधियों को और रफ्तार मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राज्य में दो नए शहर बसाने की संकल्पना पर काम कर रहे हैं और उनका प्रयास है कि ब्रिटेन समेत अन्य देशों के ग्लोबल इन्वेस्टर्स उत्तराखण्ड में भी निवेश करें ताकि प्रदेश में औद्यौगिक विकास की गति बढ़ सके।

उत्तराखण्ड भी भारत के फार्मा हब के रूप में प्रतिष्ठित है और राज्य में 3 फार्मा क्लस्टर हैं, जिनमें 300 से अधिक उद्योग कार्य कर रहे हैं।

रियल स्टेट बाजार आवासीय विकास से लेकर वाणिज्यिक अवस्थापना तक विविध अवसर प्रदान करता है।

लंदन और मैनचेस्टर जैसे शहर इसके बेहतर उदाहरण हैं और उत्तराखण्ड में भी इसकी अपार सम्भावनाएं हैं।

इससे न केवल अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा समेत डेलीगेशन के अन्य सदस्य एवं इन्वेस्टर्स मौजूद रहे।

You Might Also Like

FakeCertificate : फर्जी प्रमाणपत्र केस में दो आरोपी गिरफ्तार

UttarakhandGovernment : अत्याचार से प्रभावितों को समय पर न्याय और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

UttarakhandHaunted : उत्तराखंड में है 100 साल पुराना abandoned अस्पताल

PublicGrievance : जनसमस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री

UttarakhandANTF : नशा तस्करों की धरपकड़ में जुटी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 27, 2023 September 27, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नगर निगम का अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना
Next Article “वित्त एवं शहरी विकास मंत्री ने किया क्षतिग्रस्त सड़कों औचक निरीक्षण”

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

FakeCertificate
FakeCertificate : फर्जी प्रमाणपत्र केस में दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून September 22, 2026
UttarakhandGovernment
UttarakhandGovernment : अत्याचार से प्रभावितों को समय पर न्याय और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
देहरादून September 22, 2026
RaakaMovie
RaakaMovie : रिलीज से पहले ही फिल्म राका ने रच दिया इतिहास
महाराष्ट्र September 22, 2026
November13,2026
November13,2026 : नवंबर में खत्म हो जाएगी दुनिया ?
तत्काल प्रभाव September 22, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?