By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान,,4 जून को यहाँ चारों ओर खिलेगा कमल..
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान,,4 जून को यहाँ चारों ओर खिलेगा कमल..
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान,,4 जून को यहाँ चारों ओर खिलेगा कमल..

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:06 PM
admin
Share
5 Min Read
SHARE

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री अजय भट्ट के समर्थन में बेतालघाट में जनसभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं यहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। इस क्षेत्र को एक आदर्श बनाना हमारा संकल्प है।

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई या उत्तराखंड आंदोलन में नैनीताल जनपद के लोगों का अहम योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के उत्थान के लिए हमने कई उत्सव पूरे प्रदेश में किए और हर उत्सव में लाखों की संख्या में हमारी माताएं-बहनें पहुँची।

उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र से हमारे प्रत्याशी श्री अजय भट्ट जी ने बहुत बड़े कार्य केंद्र में मंत्री रहते हुए प्रदेश के लिए किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड में चारों ओर कमल खिलने वाला है। मोदी जी ने इस बार अबकी बार 400 पार का नारा दिया है, ये केवल नारा नहीं बल्कि उनका विश्वास है।

4 जून को जब नतीजे आएंगे तो हम निश्चित रूप से इस लक्ष्य को हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है।

प्रदेश के लिए डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं केंद्र ने स्वीकृत की हुई हैं। हमारी सरकार भी क्षेत्र के विकास को लेकर कोई कोताही नहीं बरतती।

नैनीताल में आज 2000 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत किये गए हैं। कैंची धाम के मास्टर प्लान के लिए भी 28 करोड़ स्वीकृत कर दिए हैं।

कालाडूंगी में सड़कों के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृत की गयी है। देहरादून में पांच दशकों से लखवाड़ बांध नहीं बन पा रहा था तो जमरानी बांध भी नहीं बन पा रहा था लेकिन मोदी जी के आशीर्वाद से इन दोनों को ही आज स्वीकृति मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर में एम्स का सैटेलाइट सेन्टर बन रहा है तो एचएमटी की भूमि भी हमें हस्तांतरित हो गयी है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमने भी उत्तराखंड के विकास का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि विपक्षियों में आज टिकट लेने वाले भी बचे नहीं हैं। चुनाव में केवल 20 दिन रह गए हैं, भट्ट जी कई जगहों का दौरा कर चुके हैं।

वे जनता की तमाम बातें उठा रहे हैं, उनको पूरा क्षेत्र रट गया है। कांग्रेस वालों को तो कुछ नहीं पता। बस वो पाला छूने वाली स्थिति में है।

कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार में रहते हुए तमाम पाप किए हैं। इनके काले कारनामों ने देवभूमि को कलंकित करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लैंड जेहाद के तहत सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया है। बनभूलपुरा में अराजकता फैलाने का कार्य किया गया, लेकिन हमने ऐसा करने वाले एक एक व्यक्ति को जेल भेजने का काम किया। प्रदेश में कोई अब उपद्रव या आगजनी करेगा तो ऐसे लोगों को हम बख्शने वाले नहीं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पिछले दस सालों में युगांतरकारी निर्णय लिए। उन्होंने सीएए का कानून लागू किया है। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई है।

आज अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। देश के अंदर हमला करने पर पाकिस्तान के अंदर जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की गई।

उज्ज्वला योजना के साथ ही गैस के दामों में 100 रुपये कम किये हैं। राज्य में पिछले दो वर्षों से गरीब परिवारों को तीन सिलिंडर निशुल्क दिए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना में तमाम लोगों को आवास प्रदान किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश में 60 साल से ज्यादा राज किया लेकिन काम नहीं किया बल्कि काले कारनामे किये।

उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी श्री अजय भट्ट जी को बड़ी मार्जिन से जिताने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, लोकसभा के प्रभारी राकेश नैनवाल, दायित्वधारी अनिल डब्बू, हेम आर्य आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम

ViralUttarakhandNews : एसपी शेखर सुयाल ने खोज निकाला लापता बच्चा ?

PMModiRoadshow : सबसे लम्बा रोड शो करेंगे PM मोदी – देहरादून तैयार

ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी – केके मिश्रा

CharDhamYatra2026 : अब उड़कर कीजिये बद्री केदार के दर्शन

TAGGED: ajaybhatt, Lok Sabha Elections 2024, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 March 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी अपडेट,,यहाँ पति ने पत्त्नी को उतारा मौत के घाट,,,,रेलवे ट्रैक पर मिला उसका शव….
Next Article सीएम की पत्नी ने लोगों से मांगा समर्थन,,,,जारी किया व्हाट्सएप नंबर….

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DMStrictOrders
DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम
उत्तराखण्ड April 10, 2026
CervicalCancer
CervicalCancer : महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण है “सर्वाइकल कैंसर”
लफ्फाज़ी April 10, 2026
IPL2026
IPL2026 : IPL स्लो ओवर रेट Rule क्या है ?
खोजी नारद कहिंन April 10, 2026
Dhurandar2OTT
Dhurandar2OTT : किस ओटीटी पर होगी धुरंधर 2 की स्ट्रीमिंग ?
इंटरव्यू April 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?