By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Uttarakhand News : मुख्यमंत्री ने  58 प्रतिशत महंगाई भत्ते को हरी झंडी दी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uttarakhand News : मुख्यमंत्री ने  58 प्रतिशत महंगाई भत्ते को हरी झंडी दी
उत्तराखण्ड

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री ने  58 प्रतिशत महंगाई भत्ते को हरी झंडी दी

महाविद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों को चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तिम 04 माहों के वेतन आदि के भुगतान हेतु  ₹ 57.14 करोड़ की धनराशि.

admin
Last updated: 2025/11/06 at 11:57 AM
admin
Share
4 Min Read
Uttarakhand News
Uttarakhand News मुख्यमंत्री ने  58 प्रतिशत महंगाई भत्ते को हरी झंडी दी
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा के कार्यों/योजनाओं हेतु 47.75 करोड धनराशि की वित्तीय स्वीकृति.
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न योजनाओं के लिए 276.25 करोड की वित्तीय स्वीकृति.
  • मुख्यमंत्री ने नाबार्ड वित्त पोषण से सम्बन्धित विभिन्न जनपदों के अन्तर्गत सिंचाई विभाग की विभिन्न 13 योजनाओं की लागत ₹ 30.54 करोड, विभिन्न जनपदों के अन्तर्गत सिंचाई विभाग की विभिन्न 16 योजनाओं की लागत ₹ 39.05 करोड.

 Uttarakhand News : मुख्यमंत्री ने  58 प्रतिशत महंगाई भत्ते को हरी झंडी दी :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने सार्वजनिक उपक्रमों/निगमों/निकायों में कार्यरत संस्थाएं, जहां सातवां वेतनमान लागू है, के नियमित कार्मिकों को राजकीय कार्मिकों की भांति दिनांक 01.07.2025 से मूल वेतन में अनुमन्य महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान किये जाने हेतु 54.72 करोड की धनराशि मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक सामान्य व पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान किये जाने हेतु ₹ 54.72 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Contents
मुख्यमंत्री ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा के कार्यों/योजनाओं हेतु 47.75 करोड धनराशि की वित्तीय स्वीकृतिमुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न योजनाओं के लिए 276.25 करोड की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने प्रदान की 21 अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों के वेतन आदि के भुगतान हेतु 57.14 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 21 अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों को चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तिम 04 माहों के वेतन आदि के भुगतान हेतु  ₹ 57.14 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा के कार्यों/योजनाओं हेतु 47.75 करोड धनराशि की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने मां नन्दा राजजात यात्रा के कार्यों/योजनाओं को स्वीकृत किये जाने हेतु राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र थराली में मां नन्दा राजजात यात्रा के अन्तर्गत देवाल मुन्दोली वाण मोटर मार्ग सं० 90 में हाट मिक्स द्वारा सतह सुधार एवं  सुदृढीकरण कार्य हेतु 32.69 करोड तथा विकासखण्ड थराली में ग्वालदम-नन्दकेसरी राज्य मार्ग सं0 91 का डी०बी०एम०/बी०सी० द्वारा डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु 15.06 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न योजनाओं के लिए 276.25 करोड की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने नाबार्ड वित्त पोषण से सम्बन्धित विभिन्न जनपदों के अन्तर्गत सिंचाई विभाग की विभिन्न 13 योजनाओं की लागत ₹ 30.54 करोड, विभिन्न जनपदों के अन्तर्गत सिंचाई विभाग की विभिन्न 16 योजनाओं की लागत ₹ 39.05 करोड, विभिन्न जनपदों के अन्तर्गत सिंचाई विभाग की विभिन्न 13 योजनाओं की लागत ₹ 25.76 करोड तथा विभिन्न जनपदों के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग की विभिन्न 31 परियोजनाओं की लागत 175.61 करोड़ की योजना (नाबार्ड वित्त पोषण हेतु) स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद चंपावत के विधान सभा क्षेत्र चंपावत में पोथ-कोटकेन्द्री-सेलागड मोटर मार्ग के क्षीणा नामक स्थान से सिद्धबाबा मंदिर होते हुए मंगोटी तक मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य हेतु 20 लाख, जनपद नैनीताल की विधानसभा क्षेत्र नैनीताल में राज्य योजना के अन्तर्गत गर्जिया (घुघुतियाधार) बेतालघाट-खैरना-सुयालबाडी-ओडाखान-पसियापानी-भटूलिया-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग (राज्य मार्ग सं० 62) के कि०मी० 58 है०मी० 4-6 में पूर्व निर्मित क्लास बी लोडिंग सेतु के स्थान पर क्लास ए लोडिंग (डबल लेन) सेतु के प्रथम चरण के निर्माण कार्य हेतु ₹ 3.26 लाख, मानसखण्ड (राज्य योजना) के अन्तर्गत जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर में कोसी-हवालबाग-मनान-सोमेश्वर-कौसानी-गरुड़-बैजनाथ मोटर मार्ग के बागेश्वर भूभाग का 1.50 लेन मार्ग का सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 4.34 करोड़, जनपद पिथौरागढ में रालम से रालम ग्लेशियर ट्रैक रूट का निर्माण किये जाने हेतु 38.76 लाख तथा जनपद चम्पावत में तामली मोटर मार्ग से राजकीय इण्टर कालेज मंच में स्थायी हैलीपैड तथा सड़क के निर्माण हेतु   33.04 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

You Might Also Like

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार

VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी

IndireshHospitalFreeHealthCamp : इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को फ्री हेल्थ कैम्प

UttarakhandFestival : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आगाज़

UttarakhandNews : औसतन 518 युवाओं को सरकारी नौकरी हर महीने – मुख्यमंत्री

TAGGED: 58 percent DA, annual pension, budget allocation, childcare leave, cost of living, Dearness Allowance hike, dehradun, diwali gift, economic relief, economic stability, employee benefits, employee insurance, employee welfare schemes., financial aid, financial security, fiscal policy, government announcement, government employees, government sector staff, government spending, govt order, inflation adjustment, inflation index, inflation relief, July 2025 update, khoji narad, khoji narad breaking news, local body employees, maternity benefits, non-teaching staff benefits, official notification, pension fund, pension hike effect, pension increase impact, pension payouts, pension revision, pension scheme, pensioners relief, pensioners welfare, public administration, public sector employees, public sector undertakings, pushkar singh dhami, retirement benefits, salary increase, salary revision, senior citizens welfare, service conditions, seventh pay commission, social inclusion, social security, social welfare schemes, state pensioners, state policy, teacher pensioners, uttarakhand, uttarakhand cm dhami, Uttarakhand government

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 6, 2025 November 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ICC World Cup ICC World Cup : पीएम मोदी ने क्यों नहीं छुई ICC वर्ल्ड कप की ट्रॉफी ?
Next Article Uttarakhand Diaspora Conference Uttarakhand Diaspora Conference : प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?