By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Chamoli Teacher Arrest : अश्लील टीचर को चमोली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बिजनौर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > Chamoli Teacher Arrest : अश्लील टीचर को चमोली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बिजनौर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
चमोली

Chamoli Teacher Arrest : अश्लील टीचर को चमोली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बिजनौर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

तहरीर के आधार पर कोतवाली चमोली में प्रकरण जीरो एफआईआर में पंजीकृत कर संबंधित घटनास्थल राजस्व क्षेत्र गौणा होने के कारण नायब तहसीलदार को प्रपत्र प्रेषित किए गए.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 10:17 AM
admin
Share
5 Min Read
Chamoli Teacher Arrest
Chamoli Teacher Arrest अश्लील टीचर को चमोली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बिजनौर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
SHARE
Highlights
  • अपने आप में ये चौंकाने वाला अपराध था लिहाजा उच्चाधिकारियों के आदेश पर विवेचना तुरंत राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित की गई.
  • मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने तत्काल संज्ञान लिया.
  • पुलिस टीम ने तुरंत सर्विलांस, तकनीकी विश्लेषण और लगातार जानकारी जुटाई और तकनीकी इनपुट्स के आधार पर जुटाई गई.

Chamoli Teacher Arrest : अश्लील टीचर को चमोली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बिजनौर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल :- उत्तराखंड के पहाड़ों में हैवान कालनेमी घूम रहे हैं जो गुरु जैसे पवित्र रिश्ते को भी शर्मसार कर रहे हैं…चमोली के राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र गौणा में दो नाबालिग छात्रों का यौन उत्पीड़न करने वाले एक अतिथि प्रवक्ता को चमोली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार कर शर्मनाक कांड का खुलासा किया है ….

आपको बता दें कि ये हैरान करने वाला केस 30 नवंबर को उस समय सामने आया जब पीड़ित पक्ष के परिजनों ने कोतवाली चमोली में तहरीर दी कि राजकीय इन्टर कॉलेज गौणा में कार्यरत अतिथि प्रवक्ता युनूस अंसारी ने परीक्षा में फेल कर देने की धमकी एवं अन्य भय उत्पन्न कर वादी के नाबालिग पोते तथा विद्यालय की ही एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न एवं छेड़छाड़ की।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

तहरीर के आधार पर कोतवाली चमोली में प्रकरण जीरो एफआईआर में पंजीकृत कर संबंधित घटनास्थल राजस्व क्षेत्र गौणा होने के कारण नायब तहसीलदार को प्रपत्र प्रेषित किए गए। चूँकि वर्तमान में राजस्व उपनिरीक्षकों द्वारा कार्य बहिष्कार किया जा रहा है, इसलिए नायब तहसीलदार द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र गौणा में मुकदमा दर्ज किया गया।

अपने आप में ये चौंकाने वाला अपराध था लिहाजा उच्चाधिकारियों के आदेश पर विवेचना तुरंत राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित की गई, जिसे महिला उपनिरीक्षक मीता गुँसाई को सुपुर्द किया गया।

मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने तत्काल संज्ञान लिया और अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित करने के सख्त निर्देश दिए। टीम ने बिना एक पल गंवाए आरोपी की तलाश में सक्रिय प्रयास शुरू कर दिए।

पुलिस टीम ने तुरंत सर्विलांस, तकनीकी विश्लेषण और लगातार जानकारी जुटाई और तकनीकी इनपुट्स के आधार पर जुटाई गई सटीक जानकारी के बाद टीम ने 1 दिसंबर को आरोपी युनूस अंसारी को उत्तर प्रदेश के जलालाबाद बिजनौर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक चमोली अनुरोध व्यास द्वारा मामले की विवेचक महिला उपनिरीक्षक मीता गुँसाई द्वारा पुलिस टीम सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य से घटना संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

इस दौरान संबंधित विद्यालय एवं गाँव का स्थल निरीक्षण कर पीड़ितों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के बयान विधिवत दर्ज किए गए। पीड़ितों व अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है तथा न्यायालय में कलमबद्ध बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया प्रचलित है।आरोपी युनूस अंसारी पुत्र शब्बीर अहमद निवासी जलालाबाद कोतवाली नजीबाबाद जिला बिजनौर उम्र 49 वर्ष को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चमोली के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट व त्वरित कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 2500/- रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
एसपी चमोली ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हमाकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षक द्वारा नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के जघन्य मामले में, त्वरित कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपी को दूसरे राज्य से गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई का स्पष्ट संदेश है कि अपराध करने वाला कोई भी हो, उसे कानून की गिरफ्त से बचकर भागने का मौका नहीं मिलेगा।

ये हैं कामयाबी दिलाने वाली पुलिस टीम

1- वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रकाश
2- कास्टेबल पंकज मैखुरी
3- कास्टेबल संजय
4- हेड कास्टेबल अंकित पोखरियाल ( सर्विलांस सेल)
5- कास्टेबल राजेन्द्र रावत ( सर्विलांस सेल)

You Might Also Like

NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

UttarakhandNews : 11 देशों के प्रतिनिधियों ने बाणगंगा में किया अध्ययन

UttarakhandNews ; कार्यालयों की सुरक्षा के लिए एसओपी बनाने के निर्देश

PowerfulUttarakhand :उत्तराखण्ड में ITBP की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण – सीएम

TAGGED: Arrest within 12 hours, Bijnor arrest, Bijnor news update, Bijnor police update, chamoli, Chamoli criminal case, Chamoli district news, Chamoli news update, Chamoli police action, Chamoli teacher arrest, Child protection news, Child safety awareness, Crime against minors, Crime awareness India, Criminal news India, dehradun, DGP Uttarakhand, Education department news, Education scandal India, Government college scandal, Guest lecturer arrested, India safety news, Indian judiciary updates, Indian media coverage, Indian news headlines, Indian police effort, Indian teacher case, Justice for minors, khoji narad, khoji narad breaking news, law and order Uttarakhand, Legal action in India, Meeta Gunsai investigation, Minor assault case, News from Himalaya region, Police arrest news, Police heroics India, Police investigation India, Psychological abuse awareness, Quick arrest case, Rapid police action, School abuse case, School teacher crime, Sexual abuse arrest, SP Chamoli Surjit Singh Panwar, ssp chamoli, Teacher sexual harassment case, uttarakhand, Uttarakhand Breaking News, uttarakhand crime news, uttarakhand latest news, Uttarakhand social issue, Uttarakhand viral news, Vijay Prakash SI, Viral crime case India, Viral news India, Viral Uttarakhand story

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 December 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttarakhand Heritage Uttarakhand Heritage : लोकसभा में त्रिवेंद्र सिंह रावत के सवाल का केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने दिया उत्तर
Next Article Bollywood Bollywood : बाजीगर के अनकहे सच!

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
ModelAyushState
ModelAyushState : मॉडल आयुष चिकित्सा विकसित करेगा उत्तराखंड
देहरादून February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?