By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: CervicalCancer : महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण है “सर्वाइकल कैंसर”
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > लफ्फाज़ी > CervicalCancer : महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण है “सर्वाइकल कैंसर”
हेल्थ

CervicalCancer : महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण है “सर्वाइकल कैंसर”

जागरूकता की कमी और गलतफहमियां.

admin
Last updated: 2026/04/10 at 11:53 AM
admin
Share
4 Min Read
CervicalCancer
CervicalCancer : महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण है "सर्वाइकल कैंसर"
SHARE
Highlights
  • सामाजिक संकोच.
  • लागत और डॉक्टरों की भूमिका.
  • HPV वैक्सीन के मिथक और उनके पीछे का सच.

CervicalCancer : महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण है “सर्वाइकल कैंसर” :-  सेहत और बीमारियों को लेकर लोगों के बीच काफी जागरूकता आई है, लेकिन ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीन को लेकर आज भी लोगों के मन में हिचकिचाहट है। यह सिर्फ ग्रामीण इलाकों में ही नहीं, बल्कि शहरों में भी देखने को मिलता है। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में असरदार है, जो भारतीय महिलाओं में आज भी मौत का प्रमुख कारण है। फिर भी HPV वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में इतना संकोच क्यों है? आइए जानें इसके पीछे के कारण।

Contents
जागरूकता की कमी और गलतफहमियांसामाजिक संकोचलागत और डॉक्टरों की भूमिकाHPV वैक्सीन के मिथक और उनके पीछे का सचमिथक- पुरुषों को इसकी जरूरत नहीं है

जागरूकता की कमी और गलतफहमियां

HPV वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट की सबसे बड़ी वजह जानकारी की कमी है। शिक्षित आबादी के बीच भी HPV के बारे में जानकारी काफी सीमित है। सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरें और सुरक्षा को लेकर डर इस समस्या को और बढ़ा देते हैं। अक्सर लोग इसके साइड इफेक्ट्स और फर्टिलिटी पर पड़ने वाले असर को लेकर डरे रहते हैं, जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है।

सामाजिक संकोच

HPV एक सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (STI) है, इसलिए टीनएजर्स के वैक्सीनेशन पर बात करते समय माता-पिता अक्सर असहज महसूस करते हैं। सेक्शुअल हेल्थ पर खुलकर चर्चा न होने के कारण लोग जानकारी लेने के बजाय इस विषय से बचना बेहतर समझते हैं। साथ ही, कई लोग खुद को इस बीमारी के जोखिम से बाहर मानते हैं।

लागत और डॉक्टरों की भूमिका

शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तो हैं, लेकिन HPV वैक्सीन की कीमत इसे कई लोगों की पहुंच से दूर या महंगा बना देती है। इसके अलावा, कई बार डॉक्टर भी समय की कमी या मरीज की प्रतिक्रिया के डर से खुद आगे बढ़कर इस वैक्सीन की सलाह नहीं देते।

HPV वैक्सीन के मिथक और उनके पीछे का सच

मिथक- यह वैक्सीन नई है और इसके लंबे समय के प्रभावों का पता नहीं है।
सच- यह वैक्सीन नई नहीं है, बल्कि सालों से इस्तेमाल हो रही है। हां, लोगों को इसके बारे में जानकारी अब मिलने लगी है। WHO और CDC जैसी संस्थाओं ने इसकी सुरक्षा की पुष्टि की है।

मिथक- इससे ओवेरियन फेलियर या ऑटोइम्यून बीमारियां होती हैं।
सच- 10 लाख महिलाओं के अध्ययन में ओवेरियन फेलियर का कोई संबंध नहीं पाया गया। टीका लगवा चुके और न लगवाने वाले लोगों में बीमारियों या मृत्यु की दर समान है।

मिथक- बच्चे सेक्शुअली एक्टिव नहीं हैं, तो वैक्सीनेशन की क्या जरूरत?
सच- कम उम्र यानी 15 साल से पहले में वैक्सीनेशन से बेहतर इम्यून रिस्पॉन्स मिलता है और कम खुराकों की जरूरत होती है।

मिथक- पुरुषों को इसकी जरूरत नहीं है

सच- HPV केवल सर्वाइकल कैंसर ही नहीं, बल्कि पुरुषों में होने वाले एनल, पेनाइल और ऑरोफरीन्जियल कैंसर के लिए भी जिम्मेदार है। जेंडर-न्यूट्रल वैक्सीनेशन सभी के लिए सुरक्षा देता है।HPV वैक्सीन 9 से 45 वर्ष की आयु के बीच दी जा सकती है। 11 से 12 वर्ष के बच्चों को दो खुराकें दी जाती है और 26 साल तक के युवा जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है, वे कैच-अप वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। 27 से 45 वर्ष के वयस्कों को अपने डॉक्टर की सलाह लेकर यह तय करना चाहिए कि क्या यह उनके लिए सही है।

You Might Also Like

DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम

IPL2026 : IPL स्लो ओवर रेट Rule क्या है ?

Dhurandar2OTT : किस ओटीटी पर होगी धुरंधर 2 की स्ट्रीमिंग ?

ViralUttarakhandNews : एसपी शेखर सुयाल ने खोज निकाला लापता बच्चा ?

HighBPControl : जानिए हाई BP के मरीजों के लिए कौन-सी सब्जी, फल और आटा है सबसे बेस्ट? 

TAGGED: #WomenHealth, CancerPrevention, CervicalCancer, CervicalCancerIndia, Gardasil, HPVAged9to45, HPVBoys, HPVGirls, HPVInfection, HPVMyths, HPVVaccine, HPVVaccineIndia, khojinarad, KhojiNaradBreakigNews, SexualHealth, STI, TeenVaccination

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 10, 2026 April 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article IPL2026 IPL2026 : IPL स्लो ओवर रेट Rule क्या है ?
Next Article DMStrictOrders DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DMStrictOrders
DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम
उत्तराखण्ड April 10, 2026
IPL2026
IPL2026 : IPL स्लो ओवर रेट Rule क्या है ?
खोजी नारद कहिंन April 10, 2026
Dhurandar2OTT
Dhurandar2OTT : किस ओटीटी पर होगी धुरंधर 2 की स्ट्रीमिंग ?
इंटरव्यू April 10, 2026
ViralUttarakhandNews
ViralUttarakhandNews : एसपी शेखर सुयाल ने खोज निकाला लापता बच्चा ?
उत्तराखण्ड April 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?