By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UPCLCAGReport : उत्तराखंड में बिजली वितरण पर कैग की बड़ी रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UPCLCAGReport : उत्तराखंड में बिजली वितरण पर कैग की बड़ी रिपोर्ट
उत्तराखण्ड

UPCLCAGReport : उत्तराखंड में बिजली वितरण पर कैग की बड़ी रिपोर्ट

पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा वितरण हानि.

admin
Last updated: 2026/03/13 at 11:06 AM
admin
Share
4 Min Read
UPCLCAGReport
UPCLCAGReport : उत्तराखंड में बिजली वितरण पर कैग की बड़ी रिपोर्ट
SHARE
Highlights
  • कैग रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली वितरण हानि का स्तर अधिक है.
  • रिपोर्ट में कई अन्य वित्तीय पहलुओं का भी उल्लेख किया गया है.
  • यूपीसीएल का पक्ष.

UPCLCAGReport : उत्तराखंड में बिजली वितरण पर कैग की बड़ी रिपोर्ट :-  उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की वित्तीय स्थिति को लेकर कैग (CAG) की रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021 से 2024 के बीच यूपीसीएल की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, लेकिन साथ ही खर्च भी तेजी से बढ़ गया, जिससे निगम पर वित्तीय दबाव बढ़ने लगा।

Contents
पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा वितरण हानियूपीसीएल का पक्ष

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
कैग के मुताबिक वर्ष 2020-21 में संचालन से यूपीसीएल की आय 6,453.92 करोड़ रुपये थी, जो बढ़कर 2023-24 में 9,648.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। हालांकि इस अवधि में बिजली खरीद की लागत भी काफी बढ़ गई। वर्ष 2020-21 में बिजली खरीद पर 5,574.46 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जो 2023-24 में बढ़कर 8,566.36 करोड़ रुपये हो गए।

पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा वितरण हानि

कैग रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली वितरण हानि का स्तर अधिक है। पांच विद्युत वितरण मंडलों—रुड़की, लालकुआं, पिथौरागढ़, देहरादून और कर्णप्रयाग की पहचान की गई है, जहां नुकसान सबसे ज्यादा है। इनमें से चार मंडल पहाड़ी क्षेत्रों में आते हैं, जहां कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और कम उपभोक्ताओं के कारण वितरण व्यवस्था महंगी और जटिल हो जाती है।

रिपोर्ट के अनुसार रुड़की विद्युत मंडल में वर्ष 2021 से 2024 के दौरान लगभग 964.465 मिलियन यूनिट बिजली का नुकसान हुआ, जिससे यूपीसीएल को करीब 488.50 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा।कैग ने यह भी बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए समर्पित पुलिस थाने स्थापित करने का निर्णय लंबे समय से लंबित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष पुलिस थाने पहले से स्थापित हैं। इसलिए उत्तराखंड में भी जल्द ऐसे थाने स्थापित करने की सिफारिश की गई है।

रिपोर्ट में कई अन्य वित्तीय पहलुओं का भी उल्लेख किया गया है

अतिरिक्त प्रतिभूति राशि को 12 मासिक किस्तों में वसूलने का फैसला किया गया।
अक्टूबर 2024 तक 181.08 करोड़ रुपये की वसूली की गई।
तय भार से अधिक बिजली उपयोग करने वाले 1.34 लाख घरेलू उपभोक्ताओं का भार संशोधित कर 10.83 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बिल जारी किए गए।
औद्योगिक उपभोक्ताओं से जुड़े अतिरिक्त मांग शुल्क के मामलों की समीक्षा शुरू की गई।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
1.13 लाख उपभोक्ताओं पर 385.34 करोड़ रुपये बकाया पाया गया।
प्रतिभूति राशि प्रबंधन में कमी के कारण 769.10 करोड़ रुपये का बकाया सामने आया।

यूपीसीएल का पक्ष

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल यादव ने कहा कि कैग की यह रिपोर्ट वर्ष 2021 से 2024 की अवधि पर आधारित है और इसके बाद निगम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 12 हजार औद्योगिक संस्थानों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिससे वितरण नुकसान में लगभग पांच प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में जिन नुकसान का जिक्र है, उनमें तकनीकी नुकसान भी शामिल हैं, जो बिजली के प्रवाह के दौरान स्वाभाविक रूप से होते हैं। उनके अनुसार प्रदेश में कुल वितरण नुकसान को सात प्रतिशत से घटाकर तीन से चार प्रतिशत तक लाने में सफलता मिली है।

You Might Also Like

DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम

CervicalCancer : महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण है “सर्वाइकल कैंसर”

IPL2026 : IPL स्लो ओवर रेट Rule क्या है ?

Dhurandar2OTT : किस ओटीटी पर होगी धुरंधर 2 की स्ट्रीमिंग ?

ViralUttarakhandNews : एसपी शेखर सुयाल ने खोज निकाला लापता बच्चा ?

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, AnilYadavUPCL, BijliChoriUttarakhand, CAGUPCL2024, HillyAreaLosses, KarnprayagLoss, khojinarad, LalkuanLosses, PithoragarhElectricity, PowerTheftPolice, RudkiPowerLoss, SmartMeterUPCL, UPCLCAGReport, UPCLDebtRecovery, UPCLFinancialCrisis, UPCLLineLoss, UttarakhandPowerLoss

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 13, 2026 March 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article KuldeepYadavWedding KuldeepYadavWedding : क्रिकेटर कुलदीप यादव मसूरी में वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे
Next Article NonHinduEntryBan NonHinduEntryBan : चार धाम मंदिर परिसर में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DMStrictOrders
DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम
उत्तराखण्ड April 10, 2026
CervicalCancer
CervicalCancer : महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण है “सर्वाइकल कैंसर”
लफ्फाज़ी April 10, 2026
IPL2026
IPL2026 : IPL स्लो ओवर रेट Rule क्या है ?
खोजी नारद कहिंन April 10, 2026
Dhurandar2OTT
Dhurandar2OTT : किस ओटीटी पर होगी धुरंधर 2 की स्ट्रीमिंग ?
इंटरव्यू April 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?