By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: भारतीय मानक ब्यूरो ने रुद्रपुर में मनाया “मानक महोत्सव”
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > भारतीय मानक ब्यूरो ने रुद्रपुर में मनाया “मानक महोत्सव”
उत्तराखण्ड

भारतीय मानक ब्यूरो ने रुद्रपुर में मनाया “मानक महोत्सव”

मानक महोत्सव की थीम “सतत विकास लक्ष्य में सामूहिक साझेदारी” रही.

admin
Last updated: 2025/10/08 at 6:20 AM
admin
Share
4 Min Read
Bureau of Indian Standards celebrated “Standards Festival” in Rudrapur
भारतीय मानक ब्यूरो ने रुद्रपुर में मनाया “मानक महोत्सव”
SHARE
Highlights
  • उद्योग, व्यापार, शिक्षा एवं सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने की भागीदारी.
  • उद्योग जगत “लोकल के लिए वोकल” के मंत्र को अपनाएं : अजय भट्ट
  • बीआईएस देहरादून शाखा के प्रमुख एवं निदेशक सौरभ तिवारी ने इस अवसर पर बताया कि विश्व मानक दिवस-2025 की थीम “सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-17) – लक्ष्य प्राप्ति में सामूहिक साझेदारी”

भारतीय मानक ब्यूरो ने रुद्रपुर में मनाया “मानक महोत्सव” :-  विश्व मानक दिवस-2025 के उपलक्ष्य में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून शाखा द्वारा रुद्रपुर में “मानक महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योग जगत, व्यापारिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय भट्ट, सांसद (नैनीताल–उधम सिंह नगर) एवं भारत सरकार के मंत्री रहे।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विपिन कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी); श्रीकर सिन्हा, अध्यक्ष, सिडकुल एसोसिएशन; के.सी. सत्यावली, अध्यक्ष, सितारगंज एसोसिएशन; संदीप गुप्ता, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड प्लाई एसोसिएशन; तथा नवीन वर्मा, अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

बीआईएस देहरादून शाखा के प्रमुख एवं निदेशक सौरभ तिवारी ने इस अवसर पर बताया कि विश्व मानक दिवस-2025 की थीम “सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-17) – लक्ष्य प्राप्ति में सामूहिक साझेदारी” है। उन्होंने कहा कि बीआईएस मानकीकरण के माध्यम से उद्योग, उपभोक्ता और सरकार के बीच साझेदारी को सुदृढ़ कर रहा है, जिससे सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि मानक किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता और विश्वसनीयता का आधार होते हैं। उन्होंने उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे “लोकल के लिए वोकल” के मंत्र को अपनाएं और भारतीय उत्पादों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाएं।

उन्होंने बीआईएस द्वारा चांदी की हॉलमार्किंग में एचयूआईडी प्रणाली को शामिल करने के निर्णय की सराहना की और कहा कि यह कदम भारतीय आभूषण उद्योग की पारदर्शिता बढ़ाएगा तथा उपभोक्ताओं के विश्वास को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से भारतीय उत्पाद अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे और अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्वीकार्यता प्राप्त करेंगे।भट्ट ने बीआईएस से आग्रह किया कि वह अपने उत्पादों एवं योजनाओं के प्रति अधिक जनजागरूकता उत्पन्न करे ताकि अधिक से अधिक उद्योग बीआईएस के साथ जुड़ें और मानकीकरण के लाभ प्राप्त कर सकें।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

इस अवसर पर वी-गार्ड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, करम सेफ्टी प्राइवेट लिमिटेड और ग्रीनपैनल लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-17) पर प्रस्तुति दी और बताया कि उनकी इकाइयाँ साझेदारी और मानकीकरण के माध्यम से किस प्रकार सतत विकास में योगदान दे रही हैं।कार्यक्रम में बीआईएस स्टैंडर्ड क्लब के विद्यार्थियों ने भी मंच पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें सरस्वती वंदना, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से “मानकों के महत्व” और “गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता” का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों के प्रदर्शन को उपस्थित अतिथियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने सराहा।

कार्यक्रम में क्षेत्र की 150 से अधिक प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उद्योगों के बीच मानक अपनाने की आवश्यकता, गुणवत्ता नियंत्रण, और बीआईएस की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रमाणन, हॉलमार्किंग एवं पंजीकरण योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को बीआईएस के मिशन – “शुद्धता की प्रतिबद्धता के साथ देश का विकास” – से जुड़ने का आह्वान किया गया।

You Might Also Like

ChampawatHoliFestival : चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

UttarakhandPolice :’ उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित SKOCH Award

UttarakhandEnergyCorruption : ऊर्जा विभाग में सुनियोजित भ्रष्टाचार – यशपाल आर्य

LakhpatiDidi : 2026-27 के लिए 2.5 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य

UttarakhandNews : सीमांत गांवों के लिए प्रेरक मॉडल बनें MPRY और MBADP

TAGGED: #BISActivities, #BISAwareness, #BISCelebration, #BISCommitment, #BISCommunity, #BISGoals, #BISImpact, #BISIndia, #BISInitiative, #BISInnovation, #BISMission, #BISNews, #BISProgram, #BISUpdates, #BISVision, #BureauOfIndianStandards, #ConsumerSafety, #IndianEconomy, #IndianIndustry, #IndianManufacturing, #IndianStandards, #IndustrialEvent, #IndustrialGrowth, #IndustrialStandards, #IndustrySupport, #InnovationIndia, #MakeInIndia, #NationalQuality, #NationalStandards, #ProductStandards, #PublicAwareness, #QualityAssurance, #QualityAwareness, #QualityControl, #QualityFirst, #QualityImprovement, #QualityIndia, #QualityManagement, #QualityProducts, #QualityStandards, #RudrapurCelebration, #RudrapurEvent, #RudrapurNews, #StandardDay, #StandardDevelopment, #StandardDrive, #StandardFestival, #Standardization, #StandardizationIndia, #StandardsIndia, #StandardsMatter, dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, Uttar Pradesh, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 8, 2025 October 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article The woman climbed on her husband's chest to see the moon पति की छाती पर चढ़कर महिला ने देखा चांद
Next Article Dhami government takes strict action against banned cough syrup for children बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त हुई धामी सरकार

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

KeralaToKeralam
KeralaToKeralam : केरल” राज्य का नाम बदलकर “केरलम” क्यों?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 25, 2026
IDFCFirstBankFraud
IDFCFirstBankFraud : बैंकों की चिंता बढ़ा सकता है आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फ्रॉड
राज्य February 25, 2026
BungMovie
BungMovie : बूंग जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी
खोजी नारद कहिंन February 25, 2026
RetinopathyofPrematurity
RetinopathyofPrematurity : बच्चों में आंखों की जांच करवाना जरूरी 
राष्ट्रीय February 25, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?