By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: चार धाम यात्रा में बम्पर रजिस्ट्रेशन
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > रुद्रप्रयाग > चार धाम यात्रा में बम्पर रजिस्ट्रेशन
उत्तराखण्ड

चार धाम यात्रा में बम्पर रजिस्ट्रेशन

चार धाम यात्रा में रिकॉर्डतोड़ पंजीकरण, तीर्थस्थलों पर भक्तों की भीड़!

admin
Last updated: 2025/03/25 at 7:43 AM
admin
Share
3 Min Read
चार धाम यात्रा में बम्पर रजिस्ट्रेशन
चार धाम यात्रा में बम्पर रजिस्ट्रेशन
SHARE
Highlights
  • चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन!
  • चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन 2025.
  • चार धाम यात्रा में भक्तों का सैलाब! अब तक का सबसे बड़ा रजिस्ट्रेशन, प्रशासन अलर्ट.

चार धाम यात्रा में बम्पर रजिस्ट्रेशन : चारधाम यात्रा के लिए इस बार सरकार की तैयारियां और भी व्यापक दिख रही हैं। चारधाम यात्रा 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू होने जा रही हैं। प्रशासन न केवल पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू बना रहा है, बल्कि यात्रा मार्गों, स्वास्थ्य सुविधाओं, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था को भी दुरुस्त करने में लगा हुआ है। इसके साथ ही सरकार चारधाम मंदिरों के आसपास की अवस्थापना सुविधाओं (इंफ्रास्ट्रक्चर) को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दे रही है, जिससे श्रद्धालुओं को ठहरने, खाने-पीने और अन्य जरूरी सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो। खासकर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के समय यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दे रही है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने के चार दिन के भीतर ही 6,07,368 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए कराए गए हैं। केदारनाथ धाम के लिए रविवार शाम 5 बजे तक 1,95,709 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है, जबकि बद्रीनाथ धाम के लिए 1,82,377 ऑनलाइन पंजीकरण कराए गए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण ज्यादातर वेब पोर्टल पर ही हो रहे हैं।वहीं, यमुनोत्री धाम के लिए 1,09,824 और गंगोत्री धाम के लिए 1,12,933 तीर्थ यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वेब पोर्टल के जरिए अब तक 5,93,740 और मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए 1,3628 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इनके अलावा 6866 निजी वाहन और दो व्यावसायिक वाहनों का भी पंजीकरण हुआ है।

चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो गई है। जिसके तहत 21 मार्च की शाम तक 3 लाख 80 हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिया है। वहीं तैयारियों के सवाल पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह खुद चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। चारधाम यात्रा को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए चारधाम यात्रा प्राधिकरण का गठन किया जा रहा है। चारधाम यात्रा प्राधिकरण यात्रा का विधिवत संचालन करेगा। इसके साथ ही हम चारधाम मंदिरों के आसपास के स्थलों को विकसित करने पर भी विचार कर रहे हैं। सीएम धामी का कहना हैं कि पंजीकरण प्रक्रिया को बेहतर बनाने और यात्रा को बेहतर तरीके से संचालित करने पर जोर है। ऐसे में यात्रा शुरू होने से पहले चारधाम यात्रा से जुड़े विभागों की विभागवार समीक्षा की जाएगी।

You Might Also Like

CharDhamYatra2026 : चार धाम का रहस्य: मोक्ष, आस्था और दिव्य ऊर्जा की खोज

RahulGandhi : राहुल की अल्मोड़ा रैली में खलनायक बना मौसम

DharaliVillage : क्या आप जानते हैं धराली गांव का इतिहास ?

KumbhMela2027 : चुनावी साल में सरकार ने खोला खजाना

RishikeshTourism : ऋषिकेश में बढ़ी पर्यटकों की चहल-पहल

TAGGED: #Badrinath, #CharDham2025, #CharDhamYatra, #ChardhamYatraUpdate, #Gangotri, #HinduPilgrimage, #IndianPilgrimage, #kedarnath, #Pilgrimage, #SpiritualJourney, #TempleTourism, #TravelToUttarakhand, #UttarakhandYatra, #Yamunotri, #YatraAlert, #YatraRegistration, badrinathdham, chardham yatra 2025, dehradun, gangotridham, kedarnathdham, khoji narad, khoji narad breaking news, uttarakhand, UttarakhandTourism

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 25, 2025 March 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सियासी मथानी से लोकप्रियता सियासी मथानी से लोकप्रियता का मक्खन निकाल रहे सीएम धामी
Next Article पैसा, पत्नी या जिंदगी पैसा, पत्नी या जिंदगी,  सबसे पहले किसको बचाना चाहिए?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : चार धाम का रहस्य: मोक्ष, आस्था और दिव्य ऊर्जा की खोज
उत्तराखण्ड June 4, 2026
RahulGandhi
RahulGandhi : राहुल की अल्मोड़ा रैली में खलनायक बना मौसम
उत्तराखण्ड June 4, 2026
AnemiaSymptoms
AnemiaSymptoms : थकान, सुस्ती… कहीं वजह खून की कमी तो नहीं ?
रेसिपी June 4, 2026
TeaConsumptionHealth
TeaConsumptionHealth : उम्र के हिसाब से कितनी चाय पीना है सही ?
इंटरव्यू June 4, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?