By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: सुप्रीम कोर्ट ने सरोजिनी नगर में झुग्गियों को गिराने पर रोक लगाते हुए कहा- लोगों के साथ मानवीय व्यवहार करें
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > सुप्रीम कोर्ट ने सरोजिनी नगर में झुग्गियों को गिराने पर रोक लगाते हुए कहा- लोगों के साथ मानवीय व्यवहार करें
राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट ने सरोजिनी नगर में झुग्गियों को गिराने पर रोक लगाते हुए कहा- लोगों के साथ मानवीय व्यवहार करें

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में करीब 200 झुग्गियों को गिराने की प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए कहा कि एक आदर्श सरकार को मानवीय ²ष्टिकोण अपनाना चाहिए क्योंकि इसमें मौलिक अधिकार शामिल हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि सुनवाई की अगली तारीख तक अधिकारियों द्वारा कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। अदालत ने मामले की सुनवाई अगले सोमवार को निर्धारित की है।

शीर्ष अदालत ने झुग्गीवासियों की प्रार्थना पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा और इस बात पर जोर दिया कि उचित राहत और पुनर्वास योजना के बिना कोई विध्वंस नहीं होगा।

जस्टिस के. एम. जोसेफ और हृषिकेश रॉय की पीठ ने कहा, “कोई जबरदस्ती कार्रवाई नहीं होगी। सुनवाई सोमवार को निर्धारित की जाती है।”

शुरुआत में झुग्गियों के निवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि लगभग 1,000 लोगों के पुनर्वास के लिए कोई योजना होनी चाहिए, जिसमें स्कूल जाने वाले बच्चे भी शामिल हैं।

सिंह ने कहा, “उन्हें हवा में गायब होने के लिए नहीं कहा जा सकता।” केंद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के. एम. नटराज ने तर्क दिया कि किसी ने अगर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है और वह मतदाता के रूप में नामांकित भी हो गया है तो उसे रहने का अधिकार नहीं मिल सकता है। वहीं दिल्ली सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले एक वकील ने कहा कि लोगों की रक्षा की जानी चाहिए।

जस्टिस जोसेफ ने कहा कि सरकारी नोटिस में कहा गया है कि ‘सरकार को जमीन सौंप दो’। उन्होंने नटराज से कहा कि पूरा विचार यह है कि वे वहां रह रहे हैं और सरकार को लोगों के साथ मानवीय व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब आप एक आदर्श सरकार के रूप में उनके साथ व्यवहार करते हैं, तो आप यह नहीं कह सकते कि आपके पास कोई नीति नहीं होगी और बस उन्हें निकाल फेंक दिया जाए। आप परिवारों के साथ डील कर रहे हैं।”

नटराज ने प्रस्तुत किया कि याचिकाकर्ताओं को राहत दी जा सकती है, लेकिन वे एक जनहित याचिका की आड़ में सभी का समर्थन नहीं कर सकते। नटराज ने कहा, “खुद एक याचिकाकर्ता होने के नाते वह यह नहीं कह सकते कि वह दूसरों के लिए भी (राहत) मांग रहा है।”

पीठ ने नोट किया कि कुछ लोग 1995 से विवादित जमीन पर रह रहे हैं। न्यायमूर्ति रॉय ने कहा कि इस मामले का सभी लोगों पर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने नटराज से पूछा, “क्या ऐसा होना चाहिए कि अदालत के समक्ष केवल दो व्यक्ति सुरक्षित हैं और अन्य नहीं हैं?”

शीर्ष अदालत ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्येक झुग्गी व्यक्ति का व्यक्तिगत अधिकार है, जो मौलिक अधिकारों में आता है।

मामले में विस्तृत सुनवाई के बाद पीठ ने कहा कि सुनवाई की अगली तारीख तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि याचिका की प्रति एएसजी को दी जानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने अदालत को संबोधित करने के लिए समय मांगा था।

याचिकाकर्ताओं में से तीन नाबालिग स्कूल जाने वाले बच्चे और उक्त मलिन बस्तियों के निवासी हैं। उनमें से दो को 26 अप्रैल से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए उपस्थित होना है। नितिन सलूजा और अमन पंवार के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है, “उक्त झुग्गियों के निवासी धोबी, दिहाड़ी मजदूर, कूड़ा बीनने वाले, घरों में काम करने वाले, रेहड़ी वाले आदि जैसे बेहद गरीब व्यक्ति हैं और उनके पास कोई रहने का कोई अन्य स्रोत नहीं है। याचिकाकर्ता संख्या 1, 2 और 4 स्कूल जाने वाले नाबालिग बच्चे हैं (वे सरोजिनी नगर क्षेत्र में ही स्कूल जा रहे हैं)।”

याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता सरकार द्वारा शुरू किए गए किसी भी विकास कार्य/सार्वजनिक परियोजनाओं में बाधा डालने की कोशिश नहीं करते हैं और केवल सरकार की नीतियों के अनुसार पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।

You Might Also Like

BirdFanciersLung : कबूतर खराब कर देंगे आपके फेफड़े, समझिए खतरा

BungMovie : बूंग जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी

HoliChandraGrahan : होली पर चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग

IndiaReunification : मातृशक्ति को मिले 33 नहीं, 50 प्रतिशत आरक्षण – भागवत

SleepyVillage : चलते-चलते इस गांव में सो जाते हैं लोग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 April 26, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गुजरात का पुलिसकर्मी गुरुग्राम में 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Next Article बोगटुई नरसंहार: ममता सरकार को झटका, मृतकों के परिजनों को मुआवजा व नौकरी देने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ChemicalFreeHoli
ChemicalFreeHoli : रंगों के ‘अटैक’ से बचाएंगे ये देसी नुस्खे
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 28, 2026
ShriJhandeJiMela2026
ShriJhandeJiMela2026 : श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
उत्तराखण्ड February 28, 2026
TheKeralaStory2
TheKeralaStory2 : “सच क्या है? सियासत या सिनेमा? सवालों के घेरे में ‘द केरल स्टोरी 2’
मुंबई February 27, 2026
STFDehradunPoliceSuccess
STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता
उत्तराखण्ड February 27, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?