तत्काल प्रभाव
Trending

बड़ी अपडेट,,अगले महीने बंद होगी Google की ये सर्विस,,इन पर होगा सबसे ज्यादा असर...

The service, which was started 4 years ago, has been announced by Google to be discontinued from June 20.

दिल्ली : 4 साल पहले शुरू की गई सर्विस को गूगल द्वारा आगामी 20 जून से बंद करने का ऐलान कर दिया गया है।

हमेशा के लिए बंद की जा रही गूगल की यह बड़ी सर्विस 20 जून 2024 में काम करना पूरी तरह से बंद कर देगी।

बुधवार को सोशल मीडिया पर विभिन्न सेवाएं देने वाली गूगल की ओर से गूगल वन वीपीएन सर्विस को बंद करने का ऐलान किया गया है।

हालांकि कंपनी की ओर से काफी समय पहले कह दिया गया था कि वह अपनी गूगल वन वीपीएन सर्विस को बंद करने जा रही है।

लेकिन अभी तक गूगल की ओर से इसकी अंतिम तिथि का ऐलान नहीं किया गया था।

बुधवार को कंपनी की ओर दी गई जानकारी में बताया गया है कि गूगल वन वीपीएन सर्विस आगामी 20 जून 2024 से काम करना पूरी तरह से बंद कर देगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 के अक्टूबर महीने में लॉन्च की गई गूगल वन वीपीएन सर्विस के बारे में गूगल की ओर से सपोर्ट्स पेज पर कहा गया है कि 20 जून 2024 में गूगल वन वीपीएन सर्विस को बंद कर दिया जाएगा।

इसके अलावा गूगल की ओर से इस बात का तरीका भी यूजर्स को बताया गया है कि वह किस प्रकार अपने डिवाइस से गूगल वन वीपीएन सर्विस को हटा सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button