By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: बड़ी अपडेट,, मुख्यमंत्री धामी की ‘कमाई का बड़ा खुलासा’ परसों…
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > बड़ी अपडेट,, मुख्यमंत्री धामी की ‘कमाई का बड़ा खुलासा’ परसों…
उत्तराखण्ड

बड़ी अपडेट,, मुख्यमंत्री धामी की ‘कमाई का बड़ा खुलासा’ परसों…

admin
Last updated: 2024/06/02 at 11:12 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समूचे आम चुनाव के दौरान ,भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में देश भर में दस से अधिक राज्यों में घूम- घूम कर भाजपा सहित एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में जबरदस्त चुनाव प्रचार किया है, लिहाजा परसों आने वाले आम चुनाव के नतीजे, विशेष रूप से उन लोकसभा सीटों के नतीजे जहां धामी ने चुनावी कार्यक्रम किए हैं।

इस बात के परिचायक होंगे कि सूबे के मुखिया ने देशभर में घूम-घूम कर जन विश्वास की कितनी दौलत कमाई है ?

उल्लेखनीय है कि सीएम धामी पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड में लिए गए कुछ सख्त निर्णयों के कारण एक सख्त प्रशासक एवं हार्डकोर हिंदुत्व के नए प्रतीक बनकर सामने आए हैं तथा उत्तराखंड में कॉमन सिविल कोड को धरातल पर उतरने की दृढ़ता दिखा कर वे भाजपा के देश भर में कॉमन सिविल कोड लाने की मुहिम के रोल मॉडल भी बनकर उभरे हैं।

कादाचित यही कारण है कि आम चुनाव में एक स्टार प्रचारक के रूप में सीएम धामी की जबरदस्त डिमांड रही ।अपने 22 दिन के धुआंधार चुनाव प्रचार के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने तकरीबन आधा सैकड़ा से अधिक चुनावी कार्यक्रम किए, जिनमें चुनावी जनसभाएं, रोड शो और जन संवाद आदि प्रमुख है।

यहां इस तथ्य जिक्र भी आवश्यक है कि इस बार के आम चुनाव में, स्टार प्रचारक की हैसियत से पुष्कर सिंह धामी की मांग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तकरीबन बराबर ही रही है।

बताना होगा कि भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री धामी ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल को पीलीभीत लोकसभा सीट से की थी और उसके बाद उनके चुनाव प्रचार का सिलसिला अनवरत जारी रहा।

अपने चुनावी अभियान में उन्होंने यूपी के पीलीभीत, गाजियाबाद, लखनऊ, बरेली, तेलंगाना के निजामाबाद, वारंगल और पश्चिमी बंगाल की हुगली में चुनावी कार्यक्रम तो किए ही, साथ ही उन्हें स्पेशल डिमांड के चलते यूपी, झारखंड, दिल्ली, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल आदि राज्यों की विभिन्न लोकसभा सीटों पर भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचना पड़ा ।

सबसे रोचक तथ्य तो यह है कि सीएम ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की और दूसरे पड़ोसी राज्य हिमाचल की शिमला संसदीय सीट पर ही जनसंपर्क के जरिये अपने चुनाव प्रचार का समापन किया ।

पुष्कर सिंह धामी के समूचे चुनाव प्रचार अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने शतरंज के वजीर की तरह चौतरफा मार की।

जहां मुख्यमंत्री की हैसियत से उन्होंने उत्तराखंड में भाजपा की हैट्रिक की मजबूत बुनियाद रखी ,वही देश के कोने-कोने में पार्टी के प्रचार के लिए भी सक्रिय रूप से उपलब्ध रहे और इसी प्रचार के दौरान उन्होंने चार धाम यात्रा की सुचारू शुरुआत भी सुनिश्चित की और प्रदेश के जंगलों में धधक रही आग पर भी काबू पाया।

 

You Might Also Like

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार

VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी

IndireshHospitalFreeHealthCamp : इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को फ्री हेल्थ कैम्प

UttarakhandFestival : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आगाज़

UttarakhandNews : औसतन 518 युवाओं को सरकारी नौकरी हर महीने – मुख्यमंत्री

TAGGED: #amitshah, #JPNADDA, #narendra modi, #pushkarsinghdhami, CM yodiadityanath, Lok Sabha Elections 2024, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 2, 2024 June 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए पीते हैं गन्ने का जूस तो जान लें उससे होने वाले नुकसान,,फायदे..
Next Article AC से तुरंत धूप में निकला हो सकता है खतरनाक, बन सकते हैं ब्रेन हेमरेज के शिकार…

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?