CSK Captain : “IPL 2026 में बड़ा धमाका! संजू सैमसन होंगे धोनी की जगह CSK के नए कप्तान?” :- दोस्तों, आईपीएल 2026 (IPL 2026 ) से पहले एक ऐसा ट्रेड होने जा रहा है, जो इस टूर्नामेंट (Tournament) के इतिहास में सबसे हाई-प्रोफाइल कहा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) अपने कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ ट्रेड करने की तैयारी में है। और ये ट्रेड हो सकता है रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और सैम करन के बदले. 15 नवंबर तक टीमें अपने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, और इसी बीच यह खबर क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में है।
कैफ का बड़ा बयान: “धोनी के लिए जीत सबसे जरूरी
टीम इंडिया (Team India) के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Former cricketer Mohammad Kaif) ने इस पूरे मामले पर अपने यूट्यूब चैनल पर बड़ा बयान दिया है, कैफ ने कहा —“धोनी (MS Dhoni) के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य हमेशा टीम को जीत दिलाना रहा है। अगर वह एक बार फिर खेलते हैं, तो वो सिर्फ ट्रॉफी जीतने के लिए उतरेंगे. उन्होंने आगे कहा कि अगर टीम की भलाई के लिए जडेजा को छोड़ना पड़े, तो धोनी ऐसा करने में पीछे नहीं हटेंगे।
कैफ के मुताबिक,“धोनी दोस्ती या भावनाओं के आधार पर नहीं, बल्कि टीम की ज़रूरत के हिसाब से फैसले लेते हैं।”
क्या जडेजा की जगह आएंगे संजू सैमसन?
अब सवाल उठता है — क्या धोनी और CSK मैनेजमेंट वाकई जडेजा को छोड़ने का बड़ा फैसला लेंगे? अगर ऐसा होता है, तो संजू सैमसन चेन्नई के लिए एक परफेक्ट फिट हो सकते हैं।
कैफ का मानना है कि सैमसन ने धोनी से फोन पर बात भी की होगी, क्योंकि हर बड़ा फैसला धोनी की राय से ही गुजरता है. उन्होंने कहा — “धोनी टीम को चलाते हैं, और अगर CSK संजू को चाहती है, तो इसका मतलब ये भी हो सकता है कि सैमसन टीम के फ्यूचर कैप्टन बन सकते हैं।”
क्या यह धोनी का आखिरी IPL होगा?
कैफ ने यह भी इशारा दिया कि अगर संजू CSK में शामिल होते हैं, तो इसका मतलब धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है . धोनी पहले ही कह चुके हैं कि वे टीम को मजबूत हाथों में सौंपना चाहते हैं —
और सैमसन जैसा शांत और मैच्योर खिलाड़ी उनकी जगह लेने के लिए एकदम सही विकल्प साबित हो सकता है।
अब सभी की निगाहें 15 नवंबर की डेडलाइन पर हैं — क्या संजू वाकई धोनी की टीम में शामिल होंगे? , क्या जडेजा का CSK सफर खत्म होने वाला है? और क्या IPL 2026 में हम देखेंगे
संजू सैमसन को पीली जर्सी में कप्तानी करते हुए? फिलहाल इतना तय है — IPL 2026 का सीजन शुरू होने से पहले ही क्रिकेट फैंस का जोश आसमान छू रहा है!

