By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: मॉक ड्रिल में रिस्पांस टाइम बेहतर, खामियों पर नज़र
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > मॉक ड्रिल में रिस्पांस टाइम बेहतर, खामियों पर नज़र
उत्तराखण्ड

मॉक ड्रिल में रिस्पांस टाइम बेहतर, खामियों पर नज़र

बड़ा सुधार! मॉक ड्रिल ने दिखाया तेज़ रिस्पांस, अब खामियों पर सीधी नज़र

admin
Last updated: 2025/07/01 at 8:52 AM
admin
Share
4 Min Read
मॉक ड्रिल में रिस्पांस टाइम बेहतर, खामियों पर नज़र
मॉक ड्रिल में रिस्पांस टाइम बेहतर, खामियों पर नज़र
SHARE
Highlights
  • मॉक ड्रिल से सुधरा रिस्पांस टाइम: आपातकालीन सेवाओं की नई तैयारी
  • खामियों पर पैनी नज़र: मॉक ड्रिल ने खोले तैयारी के नए आयाम
  • आपदा प्रबंधन में बड़ी सफलता: मॉक ड्रिल ने दिखाया तेज़ रिस्पांस

मॉक ड्रिल में रिस्पांस टाइम बेहतर, खामियों पर नज़र : राज्य के पांच जनपदों में बाढ़ प्रबंधन पर आयोजित की गई मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बाढ़ तथा जलभराव से सबसे अधिक प्रभावित रहने वाले राज्य के पांच जनपदों में मॉक ड्रिल की गई। मानसून अवधि में घटित होने वाली विभिन्न आपदाओं का बेहतर तरीके से सामना करने, राहत और बचाव कार्यों को सुगमता तथा प्रभावी तरीके से संचालित करने, विभिन्न रेखीय विभागों के मध्य समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से यह मॉक ड्रिल हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, देहरादून तथा चम्पावत जनपद में 23 स्थानों पर आयोजित की गई। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस मॉक ड्रिल की राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से निगरानी की गई। वहीं जिला आपातकालीन परिचालन केद्रों में स्वयं जिलाधिकारियों ने उपस्थित रहकर रिस्पांसिबल ऑफिसर के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मॉक ड्रिल का संचालन किया।

Contents
यह ख़बर भी पढ़ें :- थाने में गरजा बुलडोज़र , देखिये वीडियोयह ख़बर भी पढ़ें :- अब क्राइम सीन पर होगी बॉडी वार्न कैमरों की नज़र

यह ख़बर भी पढ़ें :- थाने में गरजा बुलडोज़र , देखिये वीडियो

मॉक ड्रिल में रिस्पांस टाइम बेहतर, खामियों पर नज़र
मॉक ड्रिल में रिस्पांस टाइम बेहतर, खामियों पर नज़र

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में उपाध्यक्ष, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति विनय कुमार रुहेला तथा सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जनपदों के रिस्पांसिबल अधिकारियों, इंसिडेंट कमांडरों तथा ऑब्जर्वरों से उनके द्वारा मॉक ड्रिल के दौरान संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। राहत शिविरों, स्टेजिंग एरिया, इंसिडेंट कमांड पोस्ट तथा जिला आपातकालीन परिचालन केद्रों के प्रबंधन को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देखा तथा बारीकी से परखा गया। इस दौरान एसईओसी से घटनास्थल पर उपस्थित अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली गई। पूछा गया कि घटना की सूचना मिलने पर उनके द्वारा किस तरह प्रतिक्रिया की गई। घटनास्थल पर पहुंचने में कितना समय लगा। राहत और बचाव कार्यों में किन-किन उपकरणों तथा संसाधनों का प्रयोग किया गया। राहत शिविरों में आपदा प्रभावितों के लिए क्या-क्या व्यवस्थाएं की गईं, इसकी न सिर्फ जानकारी ली गई बल्कि लाइव प्रसारण भी देखा गया।

यह ख़बर भी पढ़ें :- अब क्राइम सीन पर होगी बॉडी वार्न कैमरों की नज़र

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सभी जनपदों में मॉक ड्रिल का बहुत बेहतर समन्वय के साथ गंभीरता से अभ्यास किया गया। जनपद स्तर पर विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारियों की तत्परता और संपूर्ण सहभागिता के कारण रियल टाइम मॉक अभ्यास संपन्न करने में सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करना, आपदा के समय विभिन्न संसाधनों तथा उपकरणों का बेहतर से बेहतर इस्तेमाल करना था। इस उद्देश्य की पूर्ति में काफी हद तक सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ कमियां दिखीं, जिन्हें दूर किया जाएगा ताकि बाढ़ और मानसून अवधि में घटित होने वाली अन्य आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस ड्रिल का उद्देश्य ऐसे ही गैप्स की पहचान करना था, ताकि वास्तविक आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। इस अवसर पर महानिरीक्षक फायर मुख्तार मोहसिन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी, संयुक्त सचिव एनएस डुंगरीयाल, संयुक्त सचिव व ड्यूटी आफिसर मौजूद थे।

You Might Also Like

IllegalConstruction : मसूरी में एमडीडीए ने 12 कमरे और बेसमेंट सील किये

HaldwaniNews : व्यापारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ – मुख्यमंत्री

UttarakhandNews : समस्या सुनते ही मुड़ गया मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

AppleFestival : देहरादून में लगा सेबों का मेला !

DisasterManagement : हिमांचल प्रदेश को आपदा प्रबंधन सिखाएगा उत्तराखंड

TAGGED: #CrisisManagement, #DisasterManagement, #EmergencyServices, #FutureReady, #Headlines, #india, #latestnews, #LatestUpdates, #MockDrill, #Preparedness, #Security, breakingnews, DrillReport, GovernmentInitiative, indianews, khojinaradnews, khojinaradnewsbreaking, news, PublicSafety, ResponseTime, SafetyDrill, todaynews, trendingnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 1, 2025 July 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article थाने में गरजा बुलडोज़र , देखिये वीडियो थाने में गरजा बुलडोज़र , देखिये वीडियो
Next Article आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग करेगा यूपीसीएल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग करेगा यूपीसीएल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MDDA : देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA सख्त! आगे किन पर होगी कार्रवाई?
देहरादून October 10, 2026
E-Paper | 11 October 2026
E-Paper | 11 October 2026
e-paper October 10, 2026
Navratri2026
Navratri2026 : नवरात्रि में होगा धार्मिक संस्कारों का विकास
खोजी नारद कहिंन October 10, 2026
IllegalConstruction
IllegalConstruction : मसूरी में एमडीडीए ने 12 कमरे और बेसमेंट सील किये
देहरादून October 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?