Harsil में सेना कैंप भी चपेट में कई जवान लापता :- नमस्कार! आप देख रहे हैं खोजी नारद हर्षिल में सेना कैंप भी चपेट में, कई जवान लापता, आफत बनकर आई कुदरत की आंधी और बहा ले गई ज़िंदगियाँ और आशियाने, जी हां उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने से निचले इलाकों में स्थित गांवों में अचानक बाढ आ गई, और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए या तेज पानी में बह गए, इस मलबे के बहाव में हर्षिल में मौजूद सेना का कैंप भी आ गया, जिसके बाद सेना के आठ दस जवान भी लापता बताए जा रहे हैं, उत्तरकाशी के हर्षिल के पास धराली गांव के पास मंगलवार को बादल फटने के बाद तबाही जैसा मंजर हो गया, रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना के अधिकारी ने कहा, “निचले हर्षिल क्षेत्र में एक शिविर से आठ दस भारतीय सेना के जवान लापता बताए जा रहे हैं।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- SSC चयन पोस्ट फेज़-13 परीक्षा पर बवाल
इस घटना में अपने ही लोगों के लापता होने के बावजूद भारतीय सेना के जवान राहत कार्यों में लगे हुए हैं, धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए इंडियन एयरफोर्स ने कसी कमर, भारतीय सेना के साथ साथ ITBP, SDRF समेत कई अलग-अलग राहत एवं बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं, इस बीच खबर है कि भारतीय वायुसेना भी धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैयार है, जैसे ही बादल छंटेंगे वैसे ही इंडियन एयरफोर्स के जवान चिनूक MI सत्रह , चीता और ALH हेलीकॉप्टर धराली के लिए रवाना हो जाएंगे, इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी ने बताया है कि वायु सेना के जवान और हेलीकॉप्टर आवश्यक सामान और उपकरणों के साथ धराली रवाना होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
मौसम साफ होते ही वो चंडीगढ एयरबेस से उत्तराखंड के लिए रवाना हो जाएंगे, इस भीषण आपदा की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की एक विशेष टीम को तत्काल धराली क्षेत्र के लिए रवाना करने के निर्देश दिए गए हैं, इस टीम में सर्जन, एनेस्थेटिक, फिजीशियन और आर्थोपेडिक सर्जन शामिल हैं।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- भारतीय क्रिकेट टीम ने ओवल टेस्ट में रचा इतिहास
आपको बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने चार अगस्त को उत्तराखंड के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया था, IMD ने उत्तरकाशी, पौडी गढवाल, टिहरी और चमोली सहित उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।

