By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: SSC चयन पोस्ट फेज़-13 परीक्षा पर बवाल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > SSC चयन पोस्ट फेज़-13 परीक्षा पर बवाल
वीडियो

SSC चयन पोस्ट फेज़-13 परीक्षा पर बवाल

प्रदर्शनकारियों की मांग क्या है, Eduquity एजेंसी को तुरंत हटाया जाए.

admin
Last updated: 2025/08/05 at 11:59 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • छात्रों का गुस्सा इस कदर क्यों फूटा?
  • कई परीक्षा केंद्रों पर सिस्टम क्रैश, सर्वर फेल होना, और माउस मॉनिटर जैसे उपकरण काम ना करना जैसी समस्याएं आईं.
  • अब यही एजेंसी SSC CGL दो हज़ार पच्चीस जैसी बडी परीक्षा का आयोजन भी करने जा रही है.

देशभर के छात्र और शिक्षक इन दिनों गुस्से में हैं। वजह है SSC चयन पोस्ट फेज़ तेरह भर्ती परीक्षा में हुई कथित गडबडीयां। दिल्ली से लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक, हज़ारों छात्र सडकों पर उतर आए हैं और पारदर्शिता व जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। दिल्ली में, बडी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग D O P T के बाहर प्रदर्शन किया। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब जंतर मंतर इलाके में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच झडप हो गई, जिसके बाद कई छात्रों को हिरासत में ले लिया गया।

बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- सैयारा” पर करण जौहर की भावुक प्रतिक्रिया

 छात्रों का गुस्सा इस कदर क्यों फूटा?

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि SSC चयन पोस्ट फेज़ तेरह परीक्षा में बडी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। कई छात्रों को परीक्षा के केवल दो दिन पहले एडमिट कार्ड मिला, जबकि तय प्रक्रिया के अनुसार चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होना चाहिए। कुछ परीक्षाएं बिना किसी सूचना के अंतिम समय पर रद्द कर दी गईं, जिससे दूर दराज से आए छात्रों को न केवल आर्थिक नुकसान हुआ बल्कि मानसिक तनाव भी झेलना पडा।

केन्द्रों के चयन में भी भारी गडबडि देखने को मिली। छात्रों ने उदाहरण दिया कि जयपुर के उम्मीदवारों को अंडमान निकोबार भेजा गया, जबकि आवेदन करते समय उन्होंने पास के शहर को प्राथमिकता दी थी। इससे ना सिर्फ़ पैसों का नुकसान हुआ बल्कि परीक्षा के दिन तक यात्रा करना कई छात्रों के लिए असंभव हो गया। तकनीकी गडबडियों और सेंटर पर बदसलूकी की भी शिकायतें सामने आई हैं।

बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- AI Jobs Conspiracy!

कई परीक्षा केंद्रों पर सिस्टम क्रैश, सर्वर फेल होना, और माउस मॉनिटर जैसे उपकरण काम ना करना जैसी समस्याएं आईं। कुछ छात्रों ने ये भी आरोप लगाया कि इन्विजीलेटर और सुरक्षाकर्मियों का रवैया अपमानजनक था। सबसे बडा विवाद ‘Eduquity’ नामक एजेंसी की भूमिका पर है। इस परीक्षा का आयोजन एक निजी संस्था ‘Eduquity’ ने किया, जिसे पहले एक अन्य घोटाले में संलिप्त होने के आरोप में ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है।

अब यही एजेंसी SSC CGL दो हज़ार पच्चीस जैसी बडी परीक्षा का आयोजन भी करने जा रही है, जिससे तीस लाख से अधिक छात्र प्रभावित होंगे। छात्रों को डर है कि अगर यही एजेंसी आगे भी काम करती रही, तो उनके भविष्य पर संकट गहराता रहेगा। आधार आधारित पहचान प्रक्रिया ने भी बढाई मुश्किलें। बायोमेट्रिक सिस्टम में गड़बड़ियों के कारण कई छात्र एप्लिकेशन भर ही नहीं पाए, और कुछ को परीक्षा केंद्र पर ऑथेंटिकेशन फेल होने की वजह से बाहर कर दिया गया।

प्रदर्शनकारियों की मांग क्या है, Eduquity एजेंसी को तुरंत हटाया जाए। प्रभावित छात्रों को यात्रा और ठहरने का मुआवज़ा दिया जाए। प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। सेंटर अलॉटमेंट व एडमिट कार्ड रिलीज सिस्टम में सुधार किया जाए। सरकार की प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन छात्रों का गुस्सा यह दिखा रहा है कि भारत की प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली में गंभीर सुधारों की ज़रूरत है। यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में आने वाली परीक्षाओं पर भी सवाल उठना तय है।

You Might Also Like

AshaBhosle : सुरों की अमर आवाज़ खामोश: Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन

FreeEducation : “मुफ्त पढ़ाई, शादी के लिए लाखों और घर के लिए जमीन—इस देश में सरकार उठाती है हर बड़ी जिम्मेदारी!”

UttarakhandTrekking : हिमालय का रहस्य: ट्रेकिंग में कुत्ते क्यों बनते हैं आपका साथी?

KalingaWar : कलिंग युद्ध के बाद अशोक के साथ क्या हुआ?”

UttarakhandWeather : मौसम का कहर या राहत की दस्तक, उत्तराखंड में बदला मिज़ाज

TAGGED: #ExamControversy, #ExamScam, #JusticeForSSC, #SSCAspirantsMatter, #SSCAspirantsVoice, #SSCBreakingNews, #SSCBungling, #SSCCandidateRights, #SSCCandidates, #SSCCandidatesDemandJustice, #SSCCandidatesProtest, #SSCCGL, #SSCDemand, #SSCDigitalFailure, #SSCDigitalMess, #SSCExamControversy, #SSCExamError, #SSCExamIssue, #SSCExamNews, #SSCFacingBacklash, #SSCFight, #SSCFraud, #SSCGovtExam, #SSCHashtagsTrending, #SSCHelpUs, #SSCHiring, #SSCLatestUpdate, #SSCMajorIssue, #SSCMediaCoverage, #SSCMess, #SSCMismanagement, #SSCMistake, #SSCNews, #SSCOnline, #SSCPhase13, #SSCPortalGlitch, #SSCPortalIssue, #SSCProtest, #SSCRecruitment, #SSCRecruitmentNews, #SSCSaga, #SSCScam, #SSCSelectionPost, #SSCSocialMediaProtest, #SSCStopNegligence, #SSCSupport, #SSCTransparency, #SSCUnderFire, #SSCUpdate, #StudentVoices, india news, khoji narad, khoji narad breaking news, SSC चयन पोस्ट फेज़-13 परीक्षा पर बवाल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 5, 2025 August 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दुर्भाग्यपूर्ण खीरगंगा नदी में बादल फटने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : महाराज
Next Article एक एक जान बचाना है एक एक जान बचाना है – मुख्यमंत्री

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AshaBhosle
AshaBhosle : सुरों की अमर आवाज़ खामोश: Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन
महाराष्ट्र April 13, 2026
DigitalPaymentScam
DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !
तत्काल प्रभाव April 13, 2026
DieselExportDutyHike
DieselExportDutyHike : डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क बढ़ा
Uncategorized April 13, 2026
DiabetesBrainDamage
DiabetesBrainDamage : डायबिटीज के कारण दिमाग पर बुरा असर संभव !
भांडा फोड़ April 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?