By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: विकास प्राधिकरण संगठन के अध्यक्ष और महामंत्री की नियुक्ति
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > विकास प्राधिकरण संगठन के अध्यक्ष और महामंत्री की नियुक्ति
देहरादून

विकास प्राधिकरण संगठन के अध्यक्ष और महामंत्री की नियुक्ति

विकास प्राधिकरण संगठन के अध्यक्ष बने राणाकोटी, प्रशांत सेमवाल को सौंपी गई महामंत्री की जिम्मेदारी.

admin
Last updated: 2024/12/17 at 5:35 AM
admin
Share
3 Min Read
विकास प्राधिकरण
विकास प्राधिकरण
SHARE
Highlights
  • विकास प्राधिकरण संगठन में बदलाव.
  • प्रशांत सेमवाल बने महामंत्री.
  • विकास प्राधिकरण के नए अध्यक्ष राणाकोटी.

विकास प्राधिकरण संगठन के अध्यक्ष और महामंत्री की नियुक्ति : उत्तराखंड विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन के द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन में अनुभवी हाथों में आया संगठन का जिम्मा उत्तराखंड विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन की कमान अध्यक्ष के रूप में सूर्यप्रकाश राणाकोटी और महामंत्री की जिम्मेदारी प्रशांत सेमवाल को सौंपी गई है। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष पद पर टीएस पंवार को निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के पास संगठन और कामकाज का अच्छा अनुभव है और वह कर्मचारी और अभियंता संगठनों में बहुआयामी भूमिका निभाते आए हैं।

उत्तराखंड विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन के द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन रविवार को शिवाजी धर्मशाला देहरादून में आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संरक्षक संतोष रावत ने किया, जबकि संचालन पूर्व से महासंघ में अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे सूर्यप्रकाश राणाकोटी ने किया। इस दौरान आवास विभाग में नवनियुक्त अवर अभियंताओं का स्वागत भी किया गया।

दूसरी तरफ नई कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव अजय कांत शर्मा, नन्द लाल जोशी, रवि नंदन कुमार और राजीव खुल्बे ने बतौर चुनाव अधिकारी करवाया। जिसमें उत्तराखंड विकास प्राधिकरण अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कार्मिकों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष, महामंत्री और कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया। शेष कार्यकारिणी का चयन पृथक रूप से किया जाएगा।

कार्मिकों की पेंशन के लिए किए जाएंगे प्रयास

नवनियुक्त अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी, कार्यकारी अध्यक्ष टीएस पंवार और महामंत्री प्रशांत सेमवाल ने विश्वास जताने पर सभी का आभार जताया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वह इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही पेंशन का जो संघर्ष शासन स्तर पर लंबित है, उसे मंजिल तक पहुंचाने के लिए पूरी क्षमता के साथ प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर गजेंद्र कपिल, गुरमीत सिंह, अरविंद पयाल, अजय कांत शर्मा, प्रेम सिंह चौहान, नरेश कुमार, राजीव खुल्बे, नंदलाल जोशी, मनोज कुमार, रवि नंदन उम्र सिंह, महेशानंद गौड़, नारायण किशोर नौटियाल, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, महेश जोशी, पूरण तिवारी, दयाल सिंह, अजय देव, दिग्विजय नाथ तिवारी सहित प्रदेश के सभी जनपदों से आए पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

You Might Also Like

DehradunTrafficPlan : ट्रैफिक प्लान लागू! उपराष्ट्रपति के आगमन पर कई मार्ग सील

DehradunDM : जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई के निर्देश

ISBTDehradun : आईएसबीटी मॉल का कायाकल्प करेंगे VC बंशीधर तिवारी

UttarakhandGovernance : फील्ड में निकलें अफसर , दूर करें समस्याएं: आयुक्त

DITUniversity : डीआईटी विश्वविद्यालय और शैरॉन बायो मेडिसिन लिमिटेड ने उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने हेतु किया एमओयू

TAGGED: #Banshidhar Tiwari, #narendra modi, biennial provincial convention, dehradun, Election, khoji narad, khoji narad breaking news, mdda, Mrs. Radha Raturi, Prashant Semwal became general secretary, pushkar singh dhami, Suryaprakash Ranakoti became president, uttarakhand, Uttarakhand Development Authority Employees Joint Organization

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 17, 2024 December 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वन विभाग जंगल में दीवार बनाएगा उत्तराखंड वन विभाग
Next Article income tax कांग्रेस नेता के घर इनकम टैक्स का छापा, करोड़ों का मामला?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RakshaBandhanBhadrakal
RakshaBandhanBhadrakal : भद्रा काल में क्यों नहीं बांधी जाती है राखी ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ August 19, 2026
UttarakhandRainAlert
UttarakhandRainAlert : 124 सड़कें ठप, नदियों के बढ़ते जलस्तर से सावधान !
उत्तराखण्ड August 19, 2026
DehradunTrafficPlan
DehradunTrafficPlan : ट्रैफिक प्लान लागू! उपराष्ट्रपति के आगमन पर कई मार्ग सील
हरिद्वार August 19, 2026
DrRRajeshKumar
DrRRajeshKumar : चारधाम यात्रा की चुनौतियों का तुरंत समाधान करें – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड August 19, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?