By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: AnilBaluni : अनिल बलूनी ने किया राहुल गांधी पर करारा हमला
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > पौड़ी गढ़वाल > AnilBaluni : अनिल बलूनी ने किया राहुल गांधी पर करारा हमला
उत्तराखण्ड

AnilBaluni : अनिल बलूनी ने किया राहुल गांधी पर करारा हमला

बलूनी ने कहा कि राहुल गाँधी को बोलने के लिए सदन में बार-बार मौके दिए गए.

admin
Last updated: 2026/02/10 at 12:16 PM
admin
Share
3 Min Read
AnilBaluni
AnilBaluni : अनिल बलूनी ने किया राहुल गांधी पर करारा हमला
SHARE
Highlights
  • पूरे देश ने देखा कि किस प्रकार राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान व्यवधान उत्पन्न किया.
  • भाजपा सांसद ने कहा कि बजट जैसी महत्वपूर्ण चर्चा से भागना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है.
  • इतना ही नहीं, संसद में प्रधानमंत्री पर हमले की साजिश तक कांग्रेस पार्टी की ओर से रची गई.

AnilBaluni : अनिल बलूनी ने किया राहुल गांधी पर करारा हमला :-  लोक सभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने राहुल गाँधी की नकारात्मक राजनीति पर करारा हमला बोला और कहा कि भारतीय जनता पार्टी, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी द्वारा संसद की कार्यवाही को लगातार बाधित करने और संवैधानिक संस्थाओं के अपमान की कड़े शब्दों में निंदा करती है। आज यह स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी सदन में चर्चा करना ही नहीं चाहते, वे वास्तव में संसद को दंगल का मदान बनाना चाहते हैं। राहुल गाँधी का एकमात्र उद्देश्य देश की प्रगति को रोकना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को धूमिल करना है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान
बलूनी ने कहा कि राहुल गाँधी को बोलने के लिए सदन में बार-बार मौके दिए गए, आज भी उन्हें बोलने का समय दिया गया लेकिन राहुल गाँधी के पास देश को बदनाम करने के सिवा कोई एजेंडा नहीं है। अपनी पोल खुलने के डर से राहुल गाँधी हर बार सदन से भागने के बहाने ढूंढते रहते हैं।

पूरे देश ने देखा कि किस प्रकार राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान व्यवधान उत्पन्न किया। यह न केवल सदन की अवमानना है, बल्कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का घोर अपमान है।

भाजपा सांसद ने कहा कि बजट जैसी महत्वपूर्ण चर्चा से भागना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है। सदन में आसन पर पेपर फाड़कर फेंकना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में अड़ंगा डालना यह दर्शाता है कि कांग्रेस के पास जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं बचा है।

इतना ही नहीं, संसद में प्रधानमंत्री पर हमले की साजिश तक कांग्रेस पार्टी की ओर से रची गई, इसकी जितनी निंदा की जाय, कम है। संसद की गरिमा को राहुल गाँधी और कांग्रेस ने बार-बार, तार-तार किया है। राहुल गाँधी वैसे भी झूठ और प्रोपेगेंडा की राजनीति करने में माहिर हो चुके हैं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख ने कहा कि यह विडंबना है कि जो कांग्रेस चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ समझौता (MoU) करती है, वह आज सुरक्षा की बात कर रही है। डोकलाम विवाद के समय रात के अंधेरे में चीनी दूतावास में गप्पें लड़ाने वाले राहुल गांधी को देश की सेना और संप्रभुता पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, वहां की धरती से भारत के लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को अपमानित करते हैं। विदेशी ताकतों से भारत के आंतरिक मामलों में दखल की मांग करना उनके ‘वैचारिक दिवालियेपन’ और राष्ट्रविरोधी मानसिकता का प्रमाण है।

You Might Also Like

UttarakhandTrekking : हिमालय का रहस्य: ट्रेकिंग में कुत्ते क्यों बनते हैं आपका साथी?

DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम

CervicalCancer : महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण है “सर्वाइकल कैंसर”

IPL2026 : IPL स्लो ओवर रेट Rule क्या है ?

Dhurandar2OTT : किस ओटीटी पर होगी धुरंधर 2 की स्ट्रीमिंग ?

TAGGED: #BudgetDebate, #khojinaradbreakingnews, AnilBaluni, AntiIndiaagenda, BJPspokesperson, ChinaMoU, Congresscriticism, Constitutionalinsult, Doklamcontroversy, khojinarad, Nationalistattack, Parliamentchaos, Parliamentdisruption, PMModiattack, Presidentinsult, RahulGandhi, RahulLies

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 10, 2026 February 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Madrasa Madrasa : मदरसों में पढ़ाई का उत्तराखंड मॉडल
Next Article CoughSyrup CoughSyrup : उत्तराखंड में कोडीन युक्त कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandTrekking
UttarakhandTrekking : हिमालय का रहस्य: ट्रेकिंग में कुत्ते क्यों बनते हैं आपका साथी?
उत्तराखण्ड April 10, 2026
DMStrictOrders
DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम
उत्तराखण्ड April 10, 2026
CervicalCancer
CervicalCancer : महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण है “सर्वाइकल कैंसर”
लफ्फाज़ी April 10, 2026
IPL2026
IPL2026 : IPL स्लो ओवर रेट Rule क्या है ?
खोजी नारद कहिंन April 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?