By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: हल्द्वानी हिंसा के बाद इलाका सेना के हवाले,,,,, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी किए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश…..
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > नैनीताल > हल्द्वानी हिंसा के बाद इलाका सेना के हवाले,,,,, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी किए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश…..
उत्तराखण्डखोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभावनैनीताल

हल्द्वानी हिंसा के बाद इलाका सेना के हवाले,,,,, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी किए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश…..

admin
Last updated: 2024/02/10 at 9:54 AM
admin
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तराखंड/हल्द्वानी :  गुरुवार की शाम पुलिस और प्रशासन की टीम पर किए गए जानलेवा हमले की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

वहीं, इलाके को सेना के हवाले कर दिया गया है। आरोपियों की जांच के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हरेक उपद्रवी को निशाने पर लिया जाएगा।

हल्द्वानी में गुरुवार की शाम को भड़की हिंसा के मामले में अब मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

वहीं, बनभूलपुरा में गुरुवार की शाम हुए पुलिस के हमले के बाद इलाके को सेना के हवाले कर दिया गया है।

शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव और डीजीपी को हल्द्वानी हिंसा के एक- एक उपद्रवी को चिन्हित कर उसके विरुद्ध कड़ा एक्शन लेने का निर्देश दिया।

सीएम धामी ने शुक्रवार की सुबह देहरादून में हाई लेवल मीटिंग की।

वहीं, शाम को हल्द्वानी पहुंचकर हिंसाग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया।

घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि आगजनी और पथराव करने वाले एक- एक उपद्रवी की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीएम धामी के आदेश के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी हल्द्वानी पहुंचीं।

उन्होंने हिंसा प्रभावित इलाके वनभूलपुरा थाने का निरीक्षण किया। थाने में किए गए नुकसान की जानकारी ली।

साथ ही, हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों से बातचीत की। मुख्य सचिव ने कहा कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आज (शनिवार) को मुख्य सचिव ने कुमायूं मंडल के आयुक्त को आदेश जारी कर घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।

मुख्य सचिव ने नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई घटना की विस्तृत जांच का आदेश जारी किया है।

मुख्य सचिव की ओर से कुमायूं मंडल आयुक्त को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा और निकटवर्ती क्षेत्रों में हुई घटना संवेदनशील है।

इसको देखते हुए कुमायूं मंडल के आयुक्त की ओर से मजिस्ट्रेट जांच पूरी कराई जाए।

सरकार की ओर से इस संबंध में निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा है कि घटना की निष्पक्ष मजिस्ट्रेट जांच कर 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सरकार को उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने इस मामले में कुमाऊं मंडल के आयुक्त को व्यक्तिगत तौर पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

अब सेना के हवाले पूरा इलाका

हिंसाग्रस्त क्षेत्र वनभूलपुरा थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सेना की तैनाती कर दी गई है।

आज (शनिवार) को भी पूरे इलाके में चौकसी बरती जा रही है। उपद्रवियों के खिलाफ सरकार की ओर से सुरक्षा बलों को सख्त एक्शन के आदेश दिए गए हैं।

पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। धामी सरकार की शांतिपूर्ण प्रदेश में इस प्रकार की हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।

 

 

 

 

You Might Also Like

NetajiSubhashChandraBoseHostel : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान

DigitalArrest : 1 करोड 20 लाख की डिजिटल अरेस्ट का शातिर पश्चिम बंगाल से अरेस्ट

GreenBuildingStandards : सरकारी परिसंपत्तियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाएं – डॉ. आर. राजेश कुमार

WasteManagement2026 : उत्तराखंड में रोजाना 1,930 मीट्रिक टन ठोस कचरा – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

UttarakhandPolitics : मैं राहुल मियां से कहता हूं… बोले नितिन नवीन

TAGGED: #narendramodi, #pushkarsinghdhami, Commissioner Deepak Rawat, dgputtarakhand, haldwaninews, Smt. Radha Raturi, sspdehradun, sspNainital

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 10, 2024 February 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत,,,,सीने में उठा तेज दर्द,,,पहुंचे अस्पताल……
Next Article मुख्यमंत्री धामी से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट…..

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ललित शर्मा को अनाथ न समझें
वीडियो September 10, 2026
NetajiSubhashChandraBoseHostel
NetajiSubhashChandraBoseHostel : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान
उत्तराखण्ड September 10, 2026
DigitalArrest
DigitalArrest : 1 करोड 20 लाख की डिजिटल अरेस्ट का शातिर पश्चिम बंगाल से अरेस्ट
राज्य September 10, 2026
GreenBuildingStandards
GreenBuildingStandards : सरकारी परिसंपत्तियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाएं – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड September 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?