खोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभावदिल्ली
Trending

आखिर यहाँ सभासदों ने क्यों सौंपा इस्तीफा........

Open front on corruption in Dadri Municipality, BJP councilors accused the District Magistrate of resigning.

ग्रेटर नोएडा के पास स्थित दादरी नगर पालिका से जुड़ी एक बड़ी खबर इस समय सामने आ रही है।

दादरी नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को लेकर 14 सभासदों ने जिलाधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

इसमें भाजपा के सभासद भी शामिल हैं।

दादरी नगर पालिका में भ्रष्टाचार को लेकर 14 सभासद पालिका चेयरमैन श्रीमती गीता पंडित  के खिलाफ खड़े हो गए हैं।

भाजपा से चेयरमैन गीता पंडित के खिलाफ भाजपा के ही 8 सभासदों सहित 14 सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है।

सभासद आदेश भाटी ने चेयरमैन गीता पंडित और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं।

सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे 14 सभासदों ने गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

इस्तीफा देने वालों में भाजपा के 8 सभासद भी शामिल हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button