By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: रामलला की मूर्ति बनने से प्राण प्रतिष्ठा तक के साक्षी आचार्य सुमधुर शास्त्री ने किया खुलासा……
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > रामलला की मूर्ति बनने से प्राण प्रतिष्ठा तक के साक्षी आचार्य सुमधुर शास्त्री ने किया खुलासा……
खोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभाव

रामलला की मूर्ति बनने से प्राण प्रतिष्ठा तक के साक्षी आचार्य सुमधुर शास्त्री ने किया खुलासा……

admin
Last updated: 2024/01/26 at 6:04 AM
admin
Share
6 Min Read
SHARE

आचार्य सुमधुर शास्त्री ने बताया कि तीनों मूर्तिकारों को उत्तर भारत के कई मंदिरों में ले जाया गया ताकि उन्हें अवध की संस्कृति का पता चले. कई संत महंतों से मिलाया गया और पुस्तकें भी उन्हें दी गईं।

अयोध्या राम मंदिर में रामलला 22 जनवरी को विराजमान हो गए. पूरे देश ने इस दिन को दिवाली की तरह मनाया. घर-घर दिए जलाए गए और जगह-जगह भक्तों ने इस अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया।

रामलला की प्रतिमा इतनी मनमोहक है कि हर तरफ उसकी सुंदरता की चर्चा हो रही है. 5 साल के बाल स्वरूप में रामलला का मुख, मुस्कान और देह एकदम वैसी ही है जैसी इस उम्र के बच्चे की होती है।

मूर्ति को बनाने में 7 से 8 महीने का समय लगा. इस दौरान क्या-क्या हुआ, कैसे कार्य शुरू हुआ, मूर्तिकारों ने कैसे रामलला के बालस्वरूप को प्रस्तर शिला पर उकेरा, कार्यशाला से प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा तक की पूरी कहानी आचार्य सुमधुर शास्त्री से जानते हैं।

वह विग्रह के लिए प्रस्तर पर शिला पर पहली छेनी लगने से प्रतिमा पूरी होने के साक्षी हैं और गर्भ गृह में रामलला की स्थापना और उनका प्रथम श्रंगार भी आचार्य जी ने किया है।

सूत्रों के मुताबित, आचार्य सुमधुर शास्त्री ने बताया कि तीनों मूर्तिकारों ने जून के आखिर तक रामलला की मूर्ति बनाने का कार्य शुरू कर दिया था।

अरुण योगीराज जी का कार्य सबसे देरी से शुरू हुआ. दो योगीराज दक्षिण भारत से थे तो भाषा की बहुत दिक्कत हो रही थी. उन्हें टूटी-फूटी इंग्लिश में हर चीज समझाई जाती थी और उनके भाव से हम समझते थे कि उनकी आवश्यकता क्या है।

उन्होंने कहा कि मूर्ति बनाने में 7 से 8 महीने का समय लगा. ट्रस्ट ने विचार किया था कि भगवान के इन शारीरिक अनुपात के अलावा बाकी बाहरी प्रभा मंडल की छूट रहेगी।

मूर्तिकार अपने चिंतन और संकल्पना के आधार पर भगवान को जितना सुंदर से सुंदर स्वरूप दे सकते हैं. यह वह कर सकते हैं. कलाकार की कलाकृति स्वतंत्र विषय है।

मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के समय और कार्यशाला में जब मूर्ति को देखा था तो दोनों में फर्क यह था कि उनके नेत्रों से जब पट्टी हटी तो उनकी भाव भंगिम एकदम अलग थी।

आचार्य ने कहा कि नेत्र मिलन एक कार्य होता है, जिसमें देवता के नेत्र को एक दर्पण के समक्ष रखा जाता है।

नेत्रों का कार्य बहुत विशेष होता है क्योंकि मूर्तिकार यह विचार करता है कि जो हमारे देवता हैं उनकी दृष्टि गर्भगृह में दर्श्य करने वाले सभी भक्तों पर पड़े एक तरफ ना हो।

आचार्य सुमधुर शास्त्री ने बताया कि नेत्र का कार्य सिर्फ विश्वकर्मा करते हैं, जो मूर्तिकार होते हैं और किसी के समक्ष नहीं होता है. वह मूहूर्त होता है।

कर्मकोटि का पूजन होता है. पूजन के बाद जो प्रमुख मूर्तिकार और उसके सहयोगी होते हैं वही कार्यशाला में जाकर नेत्र बनाते हैं. उन्होंने ने कहा, ‘योगीराज ने बताया कि नेत्र सोने की छेनी और चांदी के हथौड़े से बनाए जाते हैं।

एक ही कोर वह देखते हैं कि क्या हमारा देवता सबको देख रहा है या देवता की दृष्टि सिर्फ एक तरफ है. जब समदर्शी भगवान होंगे तो सबका कल्याण होगा।

उन्होंने कहा कि जब तक नेत्र नहीं बने थे तब तक मूर्ति की भाव भंगिमा वैसी नहीं थी जैसी आज दिख रही है, लेकिन नेत्र बनने और नेत्रों से पट्टी हटने के बाद उनकी जो दृष्टि हमने देखी, हम लोगों को भी अंदाजा नहीं था कि भगवान वास्तव में इतने सुंदर दिखेंगे।

मूर्ति बनने के दौरान राम मंदिर निर्माण के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जी आते थे, देखने कि कार्य कैसा चल रहा है।

कार्य को देना और कार्य को करते हुए कलाकार का उत्साह वर्धन करना क्योंकि कलाकार बहुत जल्दी उत्साहित होते हैं और बहुत जल्दी हतोत्साहित भी हो जाते हैं इसलिए सबका उत्साह बना रहे इसके लिए ट्रस्ट ने बहुत सहयोग किया।

आचार्य ने बताया कि योगीराज पूछते थे कि उत्तर भारत के मंदिरों में मूर्ति का स्वरूप कैसा होता है तो इसके लिए सभी मूर्तिकारों को पास के कई मंदिरों में लेकर गए।

जहां अवध की संस्कृति है. कनक बिहार, कालेराम जी का दर्शन कराया गया ताकि वह समझें कि अयोध्या में राम जहां हैं वो राम कैसे दिखने चाहिए।

उन्होंने बताया कि मूर्तिकारों को मंदिरों की पूजा परंपरा से जुड़े संत-महंत से मिलाया और कुछ पुस्तकें उन्हें उपलब्ध करवाईं, जिससे वह भगवान के स्वरूप को बदलते हुए देख सकें।

उनकी संकल्पना में देवता कैसा है यह अलग विषय है किन्तु विश्व की संकल्पना में देवता कैसा होना चाहिए इसलिए विश्व स्तर पर चिंतन किया गया।

 

 

 

You Might Also Like

PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

GhansaliDevelopment : शिलान्यास हो चुके कार्य रुकना नहीं चाहिए – धामी

LokSabhaOpposition : मोहम्मद दीपक और राहुल गांधी मुलाकात पर बोले मुख्यमंत्री

GangaBoatWedding : ये तो गजब है – गंगा में नाव पर विदेशी शादी 

UttarakhandNews : श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या पर सरकार का बड़ा फैसला

TAGGED: #ayodhya, #AyodhyaDham, #narendra modi, #pushkarsinghdhami, AcharyaSumdhurShastri, Ayodhya Ram Mandir, cmyogiadityanath

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 26, 2024 January 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज……
Next Article हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा, देश का 75वां गणतंत्र दिवस, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं…….

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?