By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ आज देश भर में भाजपा कार्यालयों पर आप का प्रदर्शन..
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > दिल्ली > मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ आज देश भर में भाजपा कार्यालयों पर आप का प्रदर्शन..
दिल्ली

मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ आज देश भर में भाजपा कार्यालयों पर आप का प्रदर्शन..

admin
Last updated: 2024/06/29 at 6:50 AM
admin
Share
3 Min Read
SHARE

 दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की “अवैध” गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी शनिवार को देश भर में भाजपा कार्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन करेगी।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आप कार्यकर्ता भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर करीब 11.30 बजे विशाल विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

इसी तरह, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत 22 राज्यों में भाजपा के प्रदेश मुख्यालयों पर आप कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

आप का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने वाली थी, तभी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सीबीआई से उन्हें गिरफ्तार करा लिया।

भाजपा, आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है और अरविंद केजरीवाल को चुनावों से दूर रखना चाहती है। इसीलिए, केजरीवाल पर फर्जी मुकदमे लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है।

आप का कहना है कि भाजपा की केंद्र सरकार अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सभी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

सीबीआई ने पिछले दो साल तक सीएम अरविंद केजरीवाल को तथाकथित शराब घोटाले में आरोपी नहीं बनाया था।

लेकिन जब भाजपा को लगा कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने वाली है, तो इन्होंने सीबीआई को आगे कर दिया।

इनका मकसद किसी केस की जांच करना नहीं है और न ही इन्हें कानून से कोई लेना-देना है। भाजपा चाहती है कि किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा जाए, उन्हें चुनावों से दूर रखा जाए और आप को खत्म किया जाए।

इसलिए, भाजपा अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए केंद्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

आम आदमी पार्टी के मुताबिक, तथाकथित शराब मामले में ट्रायल कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी।

इसके अगले ही दिन ईडी हाईकोर्ट पहुंच गई और उनकी जमानत पर स्टे ले लिया।

इस मामले में हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल की जमानत पर लगी रोक सुप्रीम कोर्ट से हटने ही वाली थी, तभी सीबीआई ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले, सीबीआई ने 16 अप्रैल 2023 को पहली बार केजरीवाल को बतौर गवाह पूछताछ के लिए बुलाया था।

तब उसने उनको आरोपी नहीं बनाया था और 14 महीने तक सीबीआई को केजरीवाल को आरोपी बनाने की याद नहीं आई? अब अचानक सीबीआई इतने समय बाद जागी और केजरीवाल को गिरफ्तार लिया।

You Might Also Like

Blockbuster Movies : 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्में!

Bollywood : बाजीगर के अनकहे सच!

Chamoli Teacher Arrest : अश्लील टीचर को चमोली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बिजनौर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Uttarakhand Heritage : लोकसभा में त्रिवेंद्र सिंह रावत के सवाल का केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने दिया उत्तर

Haridwar Sanskrit Conference : हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में घोषणा

TAGGED: #ArvindKejariwal, #CBI, #Delhi, #narendra modi, ED, khoji narad, Supreme Court

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 29, 2024 June 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतेगा भारत,,विराट कोहली ठोकेंगे फाइनल में शतक,,इंग्लैंड के स्टार की भविष्यवाणी…
Next Article त्वचा को चमकदार और बेदाग बनाए रखने के लिए रात को फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन,,जाने एक क्लिक में..

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DhuranDhar
DhuranDhar : “धुरंधर का बॉक्स ऑफिस महाधमाका
मुंबई December 13, 2025
DigitalCensus2027
DigitalCensus2027 : 2027 की Digital जनगणना का पूरा प्लान
राष्ट्रीय December 13, 2025
IndiaPovertyReport
IndiaPovertyReport : भारत से भीषण गरीबी लगभग पूरी तरह खत्म !
राष्ट्रीय December 13, 2025
MussoorieWinterCarnival
MussoorieWinterCarnival : मसूरी दून का क्रिसमस न्यू ईयर ट्रेफिक प्लान पढ़िए
उत्तराखण्ड December 13, 2025
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?