By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश 1
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: जिस अटल-आडवाणी ने इमरजेंसी के खिलाफ बुलंद की थी आवाज, आज उन्हीं की पार्टी ने लगा रखा है अघोषित आपातकाल- यशवंत सिन्हा का BJP पर वार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • बॉलीवुड
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > दिल्ली > जिस अटल-आडवाणी ने इमरजेंसी के खिलाफ बुलंद की थी आवाज, आज उन्हीं की पार्टी ने लगा रखा है अघोषित आपातकाल- यशवंत सिन्हा का BJP पर वार
दिल्ली

जिस अटल-आडवाणी ने इमरजेंसी के खिलाफ बुलंद की थी आवाज, आज उन्हीं की पार्टी ने लगा रखा है अघोषित आपातकाल- यशवंत सिन्हा का BJP पर वार

admin
Last updated: 2022/07/09 at 5:47 AM
admin
Share
3 Min Read
इमरजेंसी के खिलाफ बुलंद की थी आवाज
इमरजेंसी के खिलाफ बुलंद की थी आवाज
SHARE

विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर निशाना साधा है। वहीं यशवंत सिन्हा ने एनडीए की ओर से घोषित राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को ‘रबर स्टाम्प’ कैंडिडेट करार दिया है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है और संस्थानों को कमज़ोर किया गया है।

शुक्रवार को यशवंत सिन्हा गुजरात दौरे पर थे और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के नेताओं और विधायकों से मुलाकात की और अपने लिए उनसे समर्थन मांगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “यह लड़ाई अब बहुत बड़ी लड़ाई में बदल गई है। यह लड़ाई इस बारे में है कि क्या वह (द्रौपदी मुर्मू) राष्ट्रपति बनने के बाद संविधान को बचाने के लिए अपने अधिकारों का उपयोग करेंगी। यह स्पष्ट है कि एक ‘रबर स्टाम्प’ राष्ट्रपति ऐसा करने की कोशिश कभी नहीं करेगा।”

कभी खुद बीजेपी के कद्दावर नेता रहे यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “आज प्रेस सहित संवैधानिक मूल्य और लोकतांत्रिक संस्थान खतरे में हैं। देश में इस समय अघोषित आपातकाल है। लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी (1975 और 1977 के बीच) आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उसके लिए जेल भी गए। लेकिन आज उनकी ही पार्टी (भाजपा) ने देश में आपातकाल लगा दिया है। यह विडंबना है।

यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की घटनाओं के बारे में न बोलने के लिए भी आलोचना की। उन्होंने कहा, “दो हत्याएं हुईं। मेरे सहित सभी ने इसकी निंदा की। लेकिन न तो पीएम ने और न ही गृह मंत्री ने एक शब्द भी बोला। वे चुप हैं क्योंकि वह वोट पाने के लिए ऐसे मुद्दों को जिंदा रखना चाहते हैं।”

- Advertisement -

बता दें कि एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। वह आदिवासी समाज से आती हैं और झारखण्ड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत तय भी मानी जा रही क्योंकि एनडीए के अलावा कई दलों ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया है।

You Might Also Like

‘लिव-इन रिलेशनशिप’ पर बोला हाई कोर्ट

चप्पल, टूथपेस्ट और अंडरवियर बनाएंगे क्रिमिनल्स 

दिल्ली की जेल का नाम तिहाड़ कैसे पड़ा ?

दिल्ली में आर्टिफिशियल बारिश की तैयारी

सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों का गोली चलाना अधिकारिक नहीं –  सुप्रीम कोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 9, 2022 July 9, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अगर आप भारतीय रेलवे (indian railways) से यात्रा Reschedule Trains List: यात्रीगण ध्यान दें, 9 जुलाई को 13 ट्रेनों को किया गया रिशेड्यूल देखें पूरी लिस्‍ट
Next Article क्योडो न्यूज के मुताबिक, हत्यारे तेत्सुया यामागामी शिंजो आबे की हत्‍या का धार्मिक एंगल सामने आया, हत्‍यारे ने पुलिस के समक्ष कबूली ये बात

Advt.

Sound Stars UK

Latest News

एक बाप बना अपने सौतेली बेटी का प्रेमी और पिता! 
एक बाप बना अपने सौतेली बेटी का प्रेमी और पिता! 
National July 12, 2025
हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड
हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड
अल्मोड़ा July 12, 2025
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 9500 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 9500 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य
UTTARAKHAND BREAKING July 12, 2025
नशा मुक्त उत्तराखंड संकल्प में तेज़ हुई कार्रवाई
“नशा मुक्त उत्तराखंड संकल्प” में तेज़ हुई कार्रवाई
UTTARAKHAND BREAKING July 12, 2025
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • उत्तरप्रदेश
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?